logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्मियों में पक्षियों के लिए लगाए जाएंगे 20 हजार परिंडे, निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए चलेगा अभियान, परिंडे लगाने के निर्देश दिए गए। दौसा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविन्द शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलेभर में पक्षियों के लिए अगले सप्ताह से बड़े स्तर पर परिंडे लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विगत बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बिंदुवार एजेंडा पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों को पक्षियों के संरक्षण के लिए विभागवार परिंडे लगाने के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिले में करीब 20 हजार परिंडे लगाने तथा उनमें प्रतिदिन पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मियों में पशुओं के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क किनारे घूमने वाले निराश्रित गोवंश पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो और पशुओं की हानि को रोका जा सके। पशु एम्बुलेंस की उपलब्धता नहीं होने तथा दुर्घटनाग्रस्त व बीमार गोवंश को उपचार के लिए ले जाते समय पशु चिकित्सालय की पर्ची के आधार पर टोल से मुक्त नहीं करने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल पशुओं को तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय में उपचार उपलब्ध कराकर गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। बैठक में नगर परिषद, नगरपालिकाओं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग एवं पशुपालन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने तथा निराश्रित गोवंश को नंदीशाला बीड, दौसा में आश्रय के लिए भिजवाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद दौसा को आसपास के क्षेत्रों से घायल एवं बीमार गोवंश का उपचार कराकर उन्हें गौशाला एवं नंदीशाला में भेजने तथा पशुपालन विभाग को पात्र गौशालाओं के गोवंश को बाहर नहीं छोड़ने के लिए गौशाला प्रबंधकों को निर्देशित करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर परिषद दौसा एवं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय दौसा को निराश्रित कुत्तों के लिए रेबीज टीकाकरण अभियान शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक प्रहलाद मीणा, उप निदेशक राधेश्याम मीणा, परिवहन विभाग के अधिकारी संदीप भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य अवधेश कुमार अवस्थी एवं गौसेवक सुशील शर्मा उपस्थित रहे।

on 11 March
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
on 11 March
442d4df3-42d1-4c0a-b527-69fdec3958b7

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    4
    दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar Saini
    8
    Post by Mukesh Kumar Saini
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • प्रेस नोट 16 अप्रैल, 2026 *मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक* जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात् पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।
    1
    प्रेस नोट
16 अप्रैल, 2026
*मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक*
जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव  टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी।
सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित  मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया  यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था।
उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात्  पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में  फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर  खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सरकारी जिला अस्पताल #रामकरण जोशी हाॅस्पिटल #दौसा में रात्रि में नाइट डयूटी पर आया एक कुत्ता अस्पताल प्रशासन की अनियमितता व लापरवाही कुछ ऐसी ही घटना अभी कुछ दिन पहले कुंडल के एक अस्पताल में हुई थी जहाँ एक सांड डयूटी करने अस्पताल पहुंचा था |
    1
    सरकारी जिला अस्पताल #रामकरण जोशी हाॅस्पिटल #दौसा में रात्रि में नाइट डयूटी पर आया एक  कुत्ता 
अस्पताल प्रशासन की अनियमितता व लापरवाही 
कुछ ऐसी ही घटना अभी कुछ दिन पहले कुंडल के एक अस्पताल में हुई थी जहाँ एक सांड डयूटी करने अस्पताल पहुंचा था |
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हमारे तिगगडा गांव में सड़क खराब हुई पड़ी है ठीक करने के लिए निवेदन है कि हमारी सड़क को जल्द से जल्द सही किया जाए
    1
    हमारे तिगगडा गांव में सड़क खराब हुई पड़ी है ठीक करने के लिए निवेदन है कि हमारी सड़क को जल्द से जल्द सही किया जाए
    user_Rahul Kumar bairwa
    Rahul Kumar bairwa
    Solar Panel Technician बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया। शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।
    2
    लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी
लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है।
लालसोट विधायक  रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया।
शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 🟥 लालसोट बड़ी खबर 📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी। बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया। 👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। 👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं। #Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #VkNewsRajasthan
    1
    🟥 लालसोट बड़ी खबर
📍 दौलतपुरा ग्राम पंचायत में अनोखा मामला
लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है।
यहां एक पेंटर को पेंटिंग (रंगाई-पुताई) के काम के पैसे नहीं मिले, जिससे नाराज़ होकर उसने अपने ही किए गए काम पर दोबारा पुताई कर दी।
बताया जा रहा है कि पेंटर ने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन जब उसे समय पर पैसे नहीं मिले तो उसने गुस्से में आकर पूरी पेंटिंग को दोबारा ढक दिया।
👉 इस घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।
👉 लोग इसे भुगतान विवाद का अनोखा तरीका बता रहे हैं।
#Lalsot #Dausa #Daulatpura #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #VkNewsRajasthan
    user_Ankit_chharedaya
    Ankit_chharedaya
    Local News Reporter लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर बोले पुलिस की ड्यूटी अपने आप में चुनौती और इन चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना ही पुलिस का असली कार्य करना होता हैं
    1
    राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर बोले पुलिस की ड्यूटी अपने आप में चुनौती और इन चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना ही पुलिस का असली कार्य करना होता हैं
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.