सीतादेवी महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। सीतादेवी महाविद्यालय में सावन उत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 26 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी ने बताया कि मेहंदी का वैज्ञानिक नाम लॉसनिया इनरमिस है। आयुर्वेद में यह त्वचा रोग, बालों की देखभाल व बुखार में लाभकारी है। फार्मेसी विभागाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि सनातन संस्कृति में मेहंदी सोलह श्रृंगार का प्रतीक है, जो सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक है। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष शिल्पा श्रीवास्तव व डॉ. पुष्पा शर्मा ने भारतीय, अरबी, पाकिस्तानी व मोरक्कन मेहंदी शैलियों की जानकारी दी। निर्णायक अमित कुमार व गोकर्ण नाथ पाण्डेय ने परिणाम घोषित किया। प्रथम स्थान मुस्कान बीए पंचम, द्वितीय बबीता बीएससी प्रथम व तृतीय मुस्कान बीएससी प्रथम ने प्राप्त किया। निदेशक अभिषेक शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सीतादेवी महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। सीतादेवी महाविद्यालय में सावन उत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 26 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी ने बताया कि मेहंदी का वैज्ञानिक नाम लॉसनिया इनरमिस है। आयुर्वेद में यह त्वचा रोग, बालों की देखभाल व बुखार में लाभकारी है। फार्मेसी विभागाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि सनातन संस्कृति में मेहंदी सोलह श्रृंगार का प्रतीक है, जो सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक है। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष शिल्पा श्रीवास्तव व डॉ. पुष्पा शर्मा ने भारतीय, अरबी, पाकिस्तानी व मोरक्कन मेहंदी शैलियों की जानकारी दी। निर्णायक अमित कुमार व गोकर्ण नाथ पाण्डेय ने परिणाम घोषित किया। प्रथम स्थान मुस्कान बीए पंचम, द्वितीय बबीता बीएससी प्रथम व तृतीय मुस्कान बीएससी प्रथम ने प्राप्त किया। निदेशक अभिषेक शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
- रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दे डीएम बालिकाओं की आवश्यकताओं पर तत्काल संज्ञान, पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति शशिकांत अवस्थी बाराबंकी, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की बालिकाओं ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाई राखी बांधी। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान एवं रहने-सहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और विद्यालय में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर बिना संकोच अपनी बात रखें।जिलाधिकारी ने कहा, “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें संवाद के दौरान बालिकाओं ने विद्यालय की आवश्यकताओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने उच्चीकृत एकेडमिक भवन से हॉस्टल तक आने-जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने तथा खेल मैदान में मिट्टी पटाई कराकर उसे खेल गतिविधियों के लिए बेहतर बनाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने बालिकाओं की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खेल मैदान में मिट्टी पटाई के संबंध में उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति जिलाधिकारी ने बताया कि गत 13 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर, देवा के निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा परिसर के अंदर के रास्ते पर इंटरलॉकिंग की आवश्यकता बताई गई थी। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाएं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आगे भी पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन विभा मिश्रा, शिक्षिका आरती मिश्रा सहित केजीबीवी मसौली की बालिकाएं उपस्थित रहीं।1
- CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay Rai के मछली भोज मामले पर Congress को सुनाया1
- महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़ बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं। सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।4
- बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल बाराबंकी /उत्तर प्रदेश जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।1
- बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला1
- छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है... छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...1
- छोटे छोटे बच्चे भाजपा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे है, बिहार मे शिक्षा मामलो से छोटे छोटे बच्चे भी परेशान है व सड़को पर है, घटना पटना की बताई जा1
- सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुए की आहट की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते करीब 10 दिनों से गांव के आसपास जंगली जानवरों के शिकार किए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की आशंका बनी रहती है। वहीं, एक बछड़े को तेंदुए द्वारा खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर रामचंद्र सिंह और वन दरोगा अनुज सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन एवं वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 📍पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव का है। #Barabanki #Subeha #Sharifabad #LeopardAlert #ForestDepartment BarabankiNews UPNews WildlifeAlert InstagramNews1