logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रभु प्रकाश मिशन विद्यालय के हॉस्टल से भागी चौथी की छात्रा जंगल में रोती मिली, दोबारा घटना से स्कूल पर उठे गंभीर सवाल चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रभु प्रकाश मिशन विद्यालय जमुनिया टांड की चौथी कक्षा की करीब 12 वर्षीय छात्रा जंगल में रोती और भागती हुई मिली। जब चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी जयराम सिंह रंका जा रहे थे, तभी बड़का नाला के पास जंगल के बीच उन्होंने बच्ची को इस हालत में देखा। जयराम सिंह ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बच्ची को सुरक्षित अपने गांव चिरका ले आए। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम खुशबू कुमारी, पिता नागेंद्र सिंह, निवासी महूडंड (डंडई थाना क्षेत्र) बताया। बच्ची ने घबराई हुए अंदाज में बताया कि कुछ अज्ञात लोग मेरे साथ एक और लड़की को पकड़कर हाथ बांधकर जंगल में ले गए थे, जहां से वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकली। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज करते हुए इसे बच्ची की “बहानेबाजी” बताया। स्कूल इंचार्ज का कहना है कि छात्रा नई-नई दाखिल हुई है और इस तरह की बातें करती रहती है। उनके मुताबिक, उसके साथ कोई दूसरी बच्ची हॉस्टल से बाहर नहीं गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिजनों विद्यालय के फादर को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन खबर लिखे जाने तक विद्यालय की ओर से कोई शिक्षक, वार्डन या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा था। बताते चले कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी इसी विद्यालय के हॉस्टल से 7-8 साल के दो मासूम बच्चे भागकर जंगल के रास्ते आ गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित चिनीयां थाना मोड़ तक पहुंचाया था। अब लगातार दूसरी घटना ने विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। अब सवाल यह उठना है कि क्या हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है? या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है ?

1 day ago
user_Hemant Kumar
Hemant Kumar
चिनिया, गढ़वा, झारखंड•

  • user_Usm bhai
    Usm bhai
    Ranka, Garhwa
    आखिर हॉस्टल का जिमवारी किसके अंडर में है और और अज्ञात लोग कैसे आया क्यों ले गया सवाल तो बनता है
    1 day ago
  • user_User6551
    User6551
    Latehar, Jharkhand
    👏
    59 min ago
  • user_दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    धारी, नैनीताल, उत्तराखंड
    😤
    17 hrs ago
  • user_Amit Ram
    Amit Ram
    Garhwa, Jharkhand
    😤
    19 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • Hemant Kumar ki report चिनियां थाना मुख्यालय के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पारा शिक्षक राजेश कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। वे चिनियां निवासी हैं और अपने निजी कार्य से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील प्रसाद के होटल के सामने अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राजेश कुमार रवि को तुरंत उठाकर चिनियां के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं, जबकि हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    1
    Hemant Kumar ki report
चिनियां थाना मुख्यालय के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पारा शिक्षक राजेश कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। वे चिनियां निवासी हैं और अपने निजी कार्य से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील प्रसाद के होटल के सामने अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राजेश कुमार रवि को तुरंत उठाकर चिनियां के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया।
फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं, जबकि हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • गढ़वा जिला के बेलचंपा में SIS सिक्योरिटी गार्ड में बंपर बहाली निकला हुआ है जिसे लेकर 2 मई से 18 मई तक आवेदन भरने का अंतिम तिथि है प्रत्येक थाना में डेट ऑफ डेट कैंप लगेगा मैट्रिक पास उम्मीदवार आवेदन करें
    1
    गढ़वा जिला के बेलचंपा में SIS सिक्योरिटी गार्ड में बंपर बहाली निकला हुआ है जिसे लेकर 2 मई से 18 मई तक आवेदन भरने का अंतिम तिथि है प्रत्येक थाना में डेट ऑफ डेट कैंप लगेगा मैट्रिक पास उम्मीदवार आवेदन करें
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    22 min ago
  • इस से पहले और कई घाटनाये हुई l वाशिम जिले के कारंजा (लाड) शहर में हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से मुख्य ये हैं: 14 वर्षीय लड़की के साथ अत्याचार (मार्च 2026): कारंजा ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार की भयावह घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. भीषण कार दुर्घटना (फरवरी 2026): मूर्तिजापूर–कारंजा मार्ग पर मुरंबा फाटा के पास एक भीषण कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वर्धा में ड्रग्स फैक्ट्री का भांडाफोड़ (दिसंबर 2025): कारंजा (वर्धा जिला) के पास के जंगलों में एक ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जहाँ से 128 किलोग्राम ड्रग्स ज़ब्त की गई. शेतकरी-व्यापारी संघर्ष (नवंबर 2025): सोयाबीन के दाम गिरने के कारण कारंजा बाजार समिति में किसानों और व्यापारियों के बीच जोरदार झड़प हुई. l
    1
    इस से पहले और कई घाटनाये हुई l वाशिम जिले के कारंजा (लाड) शहर में हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से मुख्य ये हैं:
14 वर्षीय लड़की के साथ अत्याचार (मार्च 2026): कारंजा ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार की भयावह घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
भीषण कार दुर्घटना (फरवरी 2026): मूर्तिजापूर–कारंजा मार्ग पर मुरंबा फाटा के पास एक भीषण कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
वर्धा में ड्रग्स फैक्ट्री का भांडाफोड़ (दिसंबर 2025): कारंजा (वर्धा जिला) के पास के जंगलों में एक ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जहाँ से 128 किलोग्राम ड्रग्स ज़ब्त की गई.
शेतकरी-व्यापारी संघर्ष (नवंबर 2025): सोयाबीन के दाम गिरने के कारण कारंजा बाजार समिति में किसानों और व्यापारियों के बीच जोरदार झड़प हुई. l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • एक बच्चे और उसको मां को भी नेता मंत्री के आंख से छलका आंसू
    1
    एक बच्चे और उसको मां को भी नेता मंत्री के आंख से छलका आंसू
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by SK Paswan
    1
    Post by SK Paswan
    user_SK Paswan
    SK Paswan
    नगरउंटारी, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत तालाब के किनारे पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवती का शव लटकते हुए मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र, श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-
    1
    थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत तालाब के किनारे पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवती का शव लटकते हुए मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र, श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    8 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.