logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी बर्बाद खरीफ फसल का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए जाने को लेकर तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू....

10 hrs ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

झांसी बर्बाद खरीफ फसल का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए जाने को लेकर तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू....

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी: चोरी की बाइक पर 'POLICE' का स्टीकर लगा घूम रहा था बदमाश, GRP ने दबोचा झांसी। रेलवे परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में झांसी GRP पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी की दो मोटरसािकिलों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए चोरी की बाइक पर 'POLICE' का स्टीकर लगाकर घूम रहा था, ताकि चेकिंग के दौरान उस पर कोई शक न करे। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपीजीआरपी पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की गई और वाहनों के कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस की पड़ताल में आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें से एक पर पुलिस का स्टीकर चपका हुआ था।पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनामइस शातिर चोर को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहन बरामद करने वाली GRP की जांबाज पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    झांसी: चोरी की बाइक पर 'POLICE' का स्टीकर लगा घूम रहा था बदमाश, GRP ने दबोचा
झांसी। रेलवे परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में झांसी GRP पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी की दो मोटरसािकिलों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए चोरी की बाइक पर 'POLICE' का स्टीकर लगाकर घूम रहा था, ताकि चेकिंग के दौरान उस पर कोई शक न करे। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपीजीआरपी पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की गई और वाहनों के कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस की पड़ताल में आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें से एक पर पुलिस का स्टीकर चपका हुआ था।पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनामइस शातिर चोर को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहन बरामद करने वाली GRP की जांबाज पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झांसी बर्बाद खरीफ फसल का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए जाने को लेकर तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू....
    1
    झांसी बर्बाद खरीफ फसल का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए जाने को लेकर तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू....
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी में आज बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। झाँसी में आज बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया है, जो लगभग 50% की वृद्धि है। साथ ही जिन सहायिकाओं को 6 हजार मिलता था उन्हें 8 हजार मिलेगा। इसके अलावा सभी आंगनवाड़ी परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सुधाकर द्वारा जनपद में 100 पुराने आंगनवाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर उनका रेनोवेशन शुरू कराया गया है, जहाँ बच्चों के लिए बेड और मेडिकल स्पेशलिस्ट की भी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। *BYTE 1 - खुशबू पाठक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री* "आज माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमारा आंगनवाड़ियों का वेतन आठ हजार से बारह हजार कर दिया है, जो कि इन्होंने अपना वादा पूर्ण किया है और हम आंगनवाड़ियों को उससे बहुत ज्यादा खुशी हुई है और उन्होंने आयुष्मान योजना के लिए भी हमारे परिवार के लिए जितने भी सदस्य हैं उनके लिए पाँच लाख का..." *BYTE 2 - विनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री* "आज योगी आदित्यनाथ जी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड में पाँच लाख रुपए का इलाज मेरे लिए, मेरे फैमिली के लिए, हम सबकी फैमिली और हमारे बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की है और मैं इसके लिए बहुत आभार व्यक्त करती हूँ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी का..." *BYTE 3 - अनुराग शर्मा, सांसद, झाँसी-ललितपुर (लास्ट वाला बाइट - बीजेपी सांसद):* "जितनी भी आंगनवाड़ी की मेरी बहनें हैं उनके वेतन में तकरीबन पचास प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिनको छह हजार रुपए मिलते थे आठ मिलेंगे, जिनको आठ मिल रहे थे बारह हजार रुपए तक उनको मानदेय दिया जाएगा और दूसरी बहुत बड़ी सौगात... पाँच लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड दिया है जिसमें उनका मुफ्त में हर साल इलाज हो जाएगा और वो कार्ड हर साल रिन्यू भी होता चला जाएगा। ये एक बारी की सौगात नहीं, आजीवन की सौगात मिल गई है। हमारे डीएम साहब ने और सीडीओ साहब ने मिलकर झाँसी में लगभग सौ सेंटर्स का रेनोवेशन शुरू करवाया है..."
    2
    झाँसी में आज बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। 
झाँसी में आज बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। 
सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया है, जो लगभग 50% की वृद्धि है। साथ ही जिन सहायिकाओं को 6 हजार मिलता था उन्हें 8 हजार मिलेगा। इसके अलावा सभी आंगनवाड़ी परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी गई है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सुधाकर द्वारा जनपद में 100 पुराने आंगनवाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर उनका रेनोवेशन शुरू कराया गया है, जहाँ बच्चों के लिए बेड और मेडिकल स्पेशलिस्ट की भी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
*BYTE 1 - खुशबू पाठक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री*
"आज माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमारा आंगनवाड़ियों का वेतन आठ हजार से बारह हजार कर दिया है, जो कि इन्होंने अपना वादा पूर्ण किया है और हम आंगनवाड़ियों को उससे बहुत ज्यादा खुशी हुई है और उन्होंने आयुष्मान योजना के लिए भी हमारे परिवार के लिए जितने भी सदस्य हैं उनके लिए पाँच लाख का..."
*BYTE 2 - विनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री*
"आज योगी आदित्यनाथ जी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड में पाँच लाख रुपए का इलाज मेरे लिए, मेरे फैमिली के लिए, हम सबकी फैमिली और हमारे बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की है और मैं इसके लिए बहुत आभार व्यक्त करती हूँ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी का..."
*BYTE 3 - अनुराग शर्मा, सांसद, झाँसी-ललितपुर (लास्ट वाला बाइट - बीजेपी सांसद):*
"जितनी भी आंगनवाड़ी की मेरी बहनें हैं उनके वेतन में तकरीबन पचास प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिनको छह हजार रुपए मिलते थे आठ मिलेंगे, जिनको आठ मिल रहे थे बारह हजार रुपए तक उनको मानदेय दिया जाएगा और दूसरी बहुत बड़ी सौगात... पाँच लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड दिया है जिसमें उनका मुफ्त में हर साल इलाज हो जाएगा और वो कार्ड हर साल रिन्यू भी होता चला जाएगा। ये एक बारी की सौगात नहीं, आजीवन की सौगात मिल गई है। हमारे डीएम साहब ने और सीडीओ साहब ने मिलकर झाँसी में लगभग सौ सेंटर्स का रेनोवेशन शुरू करवाया है..."
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्री श्री 1008 पंचमुखी महादेव मंदिर गुदाईपुरा में भंडारे का आयोजन हुआ आरती एवं प्रसाद वितरण करते हुए झाँसी सांसद अनुराग शर्मा एवं मंदिर प्रबन्धक एड वैभव भारत बट्टा
    1
    श्री श्री 1008 पंचमुखी महादेव मंदिर गुदाईपुरा में भंडारे का आयोजन हुआ आरती एवं प्रसाद वितरण  करते हुए झाँसी सांसद अनुराग शर्मा एवं मंदिर प्रबन्धक एड वैभव भारत बट्टा
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दतिया, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में घुस कर छात्रों के साथ मारपीट, कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने की मारपीट, सड़क पर आवारा किस्म के युवकों का छात्रावास के एक छात्र से हुआ था मुंहवाद, अपने साथियों के साथ कट्टा लेकर पहुँचा और कर दी मारपीट, छात्रावास में छात्रों का सामान भी तोड़ा, 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज, कोतवाली थाना के करन सागर स्थित छात्रावास की घटना, #datia #hightlight #datianews DATIA TIMES दतिया, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में घुस कर छात्रों के साथ मारपीट, कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने की मारपीट, सड़क पर आवारा किस्म के युवकों का छात्रावास के एक छात्र से हुआ था मुंहवाद, अपने साथियों के साथ कट्टा लेकर पहुँचा और कर दी मारपीट, छात्रावास में छात्रों का सामान भी तोड़ा, 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज, कोतवाली थाना के करन सागर स्थित छात्रावास की घटना, #datia #hightlight #datianews DATIA TIMES
    1
    दतिया,
    अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में घुस कर छात्रों के साथ मारपीट,
कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने की मारपीट,
सड़क पर आवारा किस्म के युवकों का छात्रावास के एक छात्र से हुआ था मुंहवाद,
अपने साथियों के साथ कट्टा लेकर पहुँचा और कर दी मारपीट,
छात्रावास में छात्रों का सामान भी तोड़ा,
4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज,
कोतवाली थाना के करन सागर स्थित छात्रावास की घटना,

#datia #hightlight #datianews DATIA TIMES
दतिया,
अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में घुस कर छात्रों के साथ मारपीट,
कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने की मारपीट,
सड़क पर आवारा किस्म के युवकों का छात्रावास के एक छात्र से हुआ था मुंहवाद,
अपने साथियों के साथ कट्टा लेकर पहुँचा और कर दी मारपीट,
छात्रावास में छात्रों का सामान भी तोड़ा,
4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज,
कोतवाली थाना के करन सागर स्थित छात्रावास की घटना,
#datia #hightlight #datianews DATIA TIMES
    user_Abnish Dubey
    Abnish Dubey
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया में गोसेवकों ने कंटेनर रोककर कराई जांच, अंदर गोवंश नहीं बल्कि पार्सल से भरा सामान मिला दतिया में डबरा से पीछा करते हुए आए गोसेवकों ने मंगलवार शाम गोराघाट थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को रोक लिया। गोसेवकों को आशंका थी कि कंटेनर में गोवंश ले जाया जा रहा है, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को निगरानी में लेकर दोनों पक्षों को समझाइश दी। करीब दो घंटे बाद कंटेनर मालिक की मौजूदगी में दरवाजों की सील और लॉक खुलवाकर जांच की गई। जांच में कंटेनर के अंदर गोवंश नहीं मिला, बल्कि सामान से भरे पार्सल रखे हुए थे। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कंटेनर को आगे रवाना कर दिया।
    1
    दतिया में गोसेवकों ने कंटेनर रोककर कराई जांच, अंदर गोवंश नहीं बल्कि पार्सल से भरा सामान मिला
दतिया में डबरा से पीछा करते हुए आए गोसेवकों ने मंगलवार शाम गोराघाट थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को रोक लिया।
गोसेवकों को आशंका थी कि कंटेनर में गोवंश ले जाया जा रहा है, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को निगरानी में लेकर दोनों पक्षों को समझाइश दी।
करीब दो घंटे बाद कंटेनर मालिक की मौजूदगी में दरवाजों की सील और लॉक खुलवाकर जांच की गई।
जांच में कंटेनर के अंदर गोवंश नहीं मिला, बल्कि सामान से भरे पार्सल रखे हुए थे। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कंटेनर को आगे रवाना कर दिया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे डॉ. संदीप सरावगी, भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश झाँसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झाँसी के खाती बाबा स्थित मनोज मैरिज गार्डन में भव्य “जलसा मेरे श्याम का” संकीर्तन महोत्सव एवं धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति का आनंद लिया। आयोजन में संकीर्तन के साथ श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग एवं फूलों की वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है। आयोजन में मुरलीधर शर्मा सहित भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया। कार्यक्रम में खाटू श्याम संकीर्तन परिवार एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति और संकीर्तन का माहौल बना रहा।
    4
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे डॉ. संदीप सरावगी, भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश
झाँसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झाँसी के खाती बाबा स्थित मनोज मैरिज गार्डन में भव्य “जलसा मेरे श्याम का” संकीर्तन महोत्सव एवं धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति का आनंद लिया। आयोजन में संकीर्तन के साथ श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग एवं फूलों की वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है।
आयोजन में मुरलीधर शर्मा सहित भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया। कार्यक्रम में खाटू श्याम संकीर्तन परिवार एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति और संकीर्तन का माहौल बना रहा।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन इफेक्स रोड की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन इफेक्स रोड की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग झांसी। अयोध्यापुरी कॉलोनी में भानुदेवी इंटर कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन इफेक्स रोड के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य अपेक्षित मजबूती के साथ नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य में सड़क के जल्द खराब होने की आशंका है। निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए और मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। यह मांग पूरी तरह से जनहित में की गई है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास कार्य मजबूत और टिकाऊ हों, इसलिए इस मामले में जांच जरूरी है।
    2
    झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन इफेक्स रोड की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग
झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन इफेक्स रोड की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग
झांसी। अयोध्यापुरी कॉलोनी में भानुदेवी इंटर कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन इफेक्स रोड के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में चर्चा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य अपेक्षित मजबूती के साथ नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य में सड़क के जल्द खराब होने की आशंका है।
निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए और मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। यह मांग पूरी तरह से जनहित में की गई है।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास कार्य मजबूत और टिकाऊ हों, इसलिए इस मामले में जांच जरूरी है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला,एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला,एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला,एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला,एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.