logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी निमाज में विधानसभा रथ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर पत्रकारों से संवाद विधानसभा स्तरीय रथों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर एवं जैतारण ब्लॉक के पत्रकारों के साथ संवाद एवं भेंटवार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों से संवाद करते हुए योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव साझा करने, योजनाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सोनी ने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है तथा सकारात्मक सूचना प्रसार से आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सोलंकी, शंकर पन्नू सहित अनेक गणमान्य पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा रथ अभियान को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने तथा योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी निमाज में विधानसभा रथ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर पत्रकारों से संवाद विधानसभा स्तरीय रथों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर एवं जैतारण ब्लॉक के पत्रकारों के साथ संवाद एवं भेंटवार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों से संवाद करते हुए योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव साझा करने, योजनाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सोनी ने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है तथा सकारात्मक सूचना प्रसार से आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सोलंकी, शंकर पन्नू सहित अनेक गणमान्य पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा रथ अभियान को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने तथा योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली जिले के मनिहारी में उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने स्कूलों, चिकित्सालयों और पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई में समस्याएँ सुनीं और सत्य भारती स्कूल की कंप्यूटर शिक्षा व स्वच्छता की विशेष सराहना की। इस दौरान सभी संस्थानों को आवश्यक सुधार व बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए गए।
    1
    पाली जिले के मनिहारी में उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने स्कूलों, चिकित्सालयों और पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई में समस्याएँ सुनीं और सत्य भारती स्कूल की कंप्यूटर शिक्षा व स्वच्छता की विशेष सराहना की। इस दौरान सभी संस्थानों को आवश्यक सुधार व बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए गए।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kanadas
    1
    Post by Kanadas
    user_Kanadas
    Kanadas
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पाली जिले के रामपुरा कल्ला में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों की निःशुल्क एक्स-रे जांच कर टीबी के प्रति जागरूक किया गया, जिससे संभावित मरीजों की पहचान हो सकी। सरकार की मुफ्त जांच, दवा और पोषण सहायता योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया।
    1
    पाली जिले के रामपुरा कल्ला में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों की निःशुल्क एक्स-रे जांच कर टीबी के प्रति जागरूक किया गया, जिससे संभावित मरीजों की पहचान हो सकी। सरकार की मुफ्त जांच, दवा और पोषण सहायता योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    23 hrs ago
  • जैतारण बागड़ा बालाजी मंदिर में बालाजी की पूजा अर्चना आयोजित जैतारण शहर के बागड़ा बालाजी मंदिर स्थित पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में पिछले 20 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से बालाजी मंदिर शिव मंदिर एवं मातेश्वरी मंदिर की पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें जैतारण शहर के हजारों श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना में भाग लेकर मनौती मान रहे हैं बागड़ा बालाजी के मंदिर में जो सच्ची भावना लेकर आते हैं उनकी सभी भावनाएं पूरी होती है जय जय बजरंगबली बागड़ा बालाजी की जय हो जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    जैतारण बागड़ा बालाजी मंदिर में बालाजी की पूजा अर्चना आयोजित 
जैतारण शहर के बागड़ा बालाजी मंदिर स्थित पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में पिछले 20 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से बालाजी मंदिर शिव मंदिर एवं मातेश्वरी मंदिर की पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें जैतारण शहर के हजारों श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना में भाग लेकर मनौती मान रहे हैं बागड़ा बालाजी के मंदिर में जो सच्ची भावना लेकर आते हैं उनकी सभी भावनाएं पूरी होती है जय जय बजरंगबली बागड़ा बालाजी की जय हो जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ग्राम रथ अभियान के तहत राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग), बुधवार को राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 दिवस तक विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी आमजन से ग्राम रथ अभियान से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, एसडीएम मनोज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह सुहावा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    3
    ग्राम रथ अभियान के तहत राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । उप मुख्यमंत्री  दिया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग), बुधवार को राजियावास तालाब की पाल पर आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया।
राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल  से प्रारंभ होकर 15 दिवस तक विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी आमजन से ग्राम रथ अभियान से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, एसडीएम मनोज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह सुहावा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार* अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    *ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार*

अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)
*ब्यावर: मानवता की मिसाल, बेबस माँ के मासूम का अजनबियों ने किया अंतिम संस्कार*
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • jain bus ne bike wale ko udaya rat 11 baje Sojat ke pas rajsamand se jodhpur ki our vaya kamligat se hokar Sojat road se Sojat ke pass me bus ne mari bike wale ko takkar bike wale ko kuchla bus ka seesa toota bus wale ne gadi Roki nahi ,, Ander bethe yatri ne sadar thana police station phone kr bus ko rukane ki apil ki lekin police ne koi action nahi liya....bus no.RJ19PD0047 jain,Dolfin ac sleeper bus
    2
    jain bus ne bike wale ko udaya rat 11 baje Sojat ke pas
rajsamand se jodhpur ki our vaya kamligat se hokar Sojat road se Sojat ke pass  me  bus ne mari bike wale ko takkar bike wale ko kuchla bus ka seesa toota  bus wale ne gadi Roki nahi ,,
Ander bethe yatri ne sadar thana  police  station phone kr bus ko rukane ki apil ki lekin police ne koi action nahi liya....bus no.RJ19PD0047 jain,Dolfin ac sleeper bus
    user_Goutam chand
    Goutam chand
    सोजत, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मानवता की मिसाल बना ब्यावर: छह माह के मासूम का कराया अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार की भी की मदद ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाला बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। पूर्वी चंपारण बिहार निवासी चंचल कुमारी पत्नी मनोज राम अपने छह माह के मासूम बच्चे, देवर और भाभी के साथ गांधीधाम गुजरात जा रही थीं, जहाँ उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं। यात्रा के दौरान सेंदड़ा क्षेत्र के पास अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। घबराई हुई माँ रात में ही ट्रेन से उतरकर बच्चे को लेकर ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुँची, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद पूरी रात माँ अपने मृत बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल परिसर में बैठी रोती रही। उसकी करुण पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। सुबह अस्पताल गार्ड रोशन घावरी ने वीर हिन्दू आर्मी संस्थापक पंकज वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंकज वर्मा अस्पताल पहुँचे, जहाँ दुख से टूटी माँ उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। पंकज वर्मा ने महिला को ढांढस बंधाया तथा तुरंत रेलवे जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। परिवार की इच्छा अनुसार बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पंकज वर्मा परिजनों और मृत बच्चे को लेकर हिन्दू सेवा मंडल द्वारा संचालित मुक्तिधाम पहुँचे, जहाँ पूरे सनातन धर्म रीति-रिवाज के अनुसार मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आँखें नम हो गईं। गौभक्त कमल सैनी एवं पंकज वर्मा ने अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित परिवार को वापस गांधीधाम जाने के लिए ट्रेन टिकट उपलब्ध करवाए तथा रास्ते के खर्च की भी व्यवस्था की। उल्लेखनीय है कि पंकज वर्मा पिछले 26 वर्षों से असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क अंतिम संस्कार का सेवा कार्य निरंतर कर रहे हैं। मानव सेवा और अंतिम संस्कार जैसे पुण्य कार्यों में उनका योगदान ब्यावर क्षेत्र में मानवता की मिसाल माना जाता है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
मानवता की मिसाल बना ब्यावर: छह माह के मासूम का कराया अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार की भी की मदद
ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाला बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। पूर्वी चंपारण बिहार निवासी चंचल कुमारी पत्नी मनोज राम अपने छह माह के मासूम बच्चे, देवर और भाभी के साथ गांधीधाम गुजरात जा रही थीं, जहाँ उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं।
यात्रा के दौरान सेंदड़ा क्षेत्र के पास अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। घबराई हुई माँ रात में ही ट्रेन से उतरकर बच्चे को लेकर ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुँची, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत के बाद पूरी रात माँ अपने मृत बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल परिसर में बैठी रोती रही। उसकी करुण पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। सुबह अस्पताल गार्ड रोशन घावरी ने वीर हिन्दू आर्मी संस्थापक पंकज वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंकज वर्मा अस्पताल पहुँचे, जहाँ दुख से टूटी माँ उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी।
पंकज वर्मा ने महिला को ढांढस बंधाया तथा तुरंत रेलवे जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। परिवार की इच्छा अनुसार बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पंकज वर्मा परिजनों और मृत बच्चे को लेकर हिन्दू सेवा मंडल द्वारा संचालित मुक्तिधाम पहुँचे, जहाँ पूरे सनातन धर्म रीति-रिवाज के अनुसार मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आँखें नम हो गईं।
गौभक्त कमल सैनी एवं पंकज वर्मा ने अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित परिवार को वापस गांधीधाम जाने के लिए ट्रेन टिकट उपलब्ध करवाए तथा रास्ते के खर्च की भी व्यवस्था की।
उल्लेखनीय है कि पंकज वर्मा पिछले 26 वर्षों से असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क अंतिम संस्कार का सेवा कार्य निरंतर कर रहे हैं। मानव सेवा और अंतिम संस्कार जैसे पुण्य कार्यों में उनका योगदान ब्यावर क्षेत्र में मानवता की मिसाल माना जाता है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.