logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर सारण डीएम ने दिए निर्देश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर सारण डीएम ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 पदाधिकारी एवं कर्मी हुए सम्मानित सारण डीएम श्री वैभव श्रीवास्तव ने बाढ़ के बाद उत्पन्न संभावित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित आठ प्रखंडों में जहां पानी घट चुका है, वहां चूना, गैमेक्सिन पाउडर एवं ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त मात्रा में छिड़काव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी निकलने के बाद व्यापक साफ-सफाई कराने पर जोर दिया, ताकि संक्रमण एवं जलजनित बीमारियों के प्रसार की संभावना को कम किया जा सके। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कराए जा रहे स्वच्छता कार्यों की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा बताया गया कि जहां पानी घट चुका है, ऐसे लगभग *90 प्रतिशत क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा चुका है। पंचायत स्तर पर प्रभारी कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव, विकास मित्र एवं अन्य कर्मियों की टीम गठित कर यह कार्य कराया जा रहा है तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में अस्पतालों की मेडिकल टीम एवं संबंधित टीमों के समन्वय से *एंटी-लार्वा का छिड़काव* सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक सभी उपाय समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से किए जाएं। उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों से एंटी-लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव तथा स्वच्छता कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन से नियमित फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त संख्या में फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराकर अभियान चलाने तथा सभी गतिविधियों का समुचित डॉक्यूमेंटेशन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किए जा रहे कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भी आमजन तक पहुंचाई जा सके। राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 31 पदाधिकारी-कर्मी सम्मानित बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी ने बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन टीम द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सम्मानित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम भावना एवं समर्पण के साथ किए गए कार्यों से बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को इसी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

3 hrs ago
user_Ashraf Journalist
Ashraf Journalist
Local News Reporter छपरा, सारण, बिहार•
3 hrs ago
56468946-85cd-4c08-bec9-ff9bcff00638

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर सारण डीएम ने दिए निर्देश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर सारण डीएम ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 पदाधिकारी एवं कर्मी हुए सम्मानित सारण डीएम श्री वैभव श्रीवास्तव ने बाढ़ के बाद उत्पन्न संभावित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित आठ प्रखंडों में जहां पानी घट चुका है, वहां चूना, गैमेक्सिन पाउडर एवं ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त मात्रा में छिड़काव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी निकलने के बाद व्यापक साफ-सफाई कराने पर जोर दिया, ताकि संक्रमण एवं जलजनित बीमारियों के प्रसार की संभावना को कम किया जा सके। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कराए जा रहे स्वच्छता कार्यों की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा बताया गया कि जहां पानी घट चुका है, ऐसे लगभग *90 प्रतिशत क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा चुका है। पंचायत स्तर पर प्रभारी कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव, विकास मित्र एवं अन्य कर्मियों की टीम गठित कर यह कार्य कराया जा रहा है तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में अस्पतालों की मेडिकल टीम एवं संबंधित टीमों के समन्वय से *एंटी-लार्वा का छिड़काव* सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक सभी उपाय समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से किए जाएं। उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों से एंटी-लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव तथा स्वच्छता कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन से नियमित फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त संख्या में फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराकर अभियान चलाने तथा सभी गतिविधियों का समुचित डॉक्यूमेंटेशन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किए जा रहे कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भी आमजन तक पहुंचाई जा सके। राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 31 पदाधिकारी-कर्मी सम्मानित बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी ने बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन टीम द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सम्मानित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम भावना एवं समर्पण के साथ किए गए कार्यों से बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को इसी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • 🌊 बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजय कुमार उर्फ प्रधान जी! 📍 गंगहर पंचायत, आरा सदर प्रखंड | भोजपुर आरा सदर प्रखंड के गंगहर पंचायत में युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजय कुमार उर्फ प्रधान जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दुलारपुर गांव में 600 तिरपाल का वितरण कराया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। मौके पर उमेश यादव, जितेंद्र उर्फ सेठ जी, रमाकांत जी, दशरथ यादव, भुनेश्वर यादव एवं विद्या शंकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। 🤝 बाढ़ की मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए उठाया गया यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 📢 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🎤 रिपोर्टर: पंकज सिंह #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #तिरपालवितरण #गंगहर #दुलारपुर #आरा #भोजपुर #रंजयकुमार #प्रधानजी #राहतसामग्री #जनताकीआवाज #पंकजसिंहरिपोर्टर :::
    1
    🌊 बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजय कुमार उर्फ प्रधान जी!
📍 गंगहर पंचायत, आरा सदर प्रखंड | भोजपुर
आरा सदर प्रखंड के गंगहर पंचायत में युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजय कुमार उर्फ प्रधान जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दुलारपुर गांव में 600 तिरपाल का वितरण कराया।
इस दौरान ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। मौके पर उमेश यादव, जितेंद्र उर्फ सेठ जी, रमाकांत जी, दशरथ यादव, भुनेश्वर यादव एवं विद्या शंकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
🤝 बाढ़ की मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए उठाया गया यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
📢 जनता की आवाज आरा न्यूज़
🎤 रिपोर्टर: पंकज सिंह
#बाढ़ #बाढ़पीड़ित #तिरपालवितरण #गंगहर #दुलारपुर #आरा #भोजपुर #रंजयकुमार #प्रधानजी #राहतसामग्री #जनताकीआवाज #पंकजसिंहरिपोर्टर :::
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार को हर साल बाढ़ के बाद राहत नहीं, बाढ़ का स्थायी समाधान चाहिए। सिर्फ घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। बिहार में आने वाली बाढ़ सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह प्राकृतिक भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कुप्रबंधन (Mismanagement) का घातक मिश्रण है। बाढ़ की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ घोषणाओं और राहत पैकेज से आगे बढ़कर स्थायी समाधान पर काम करना होगा। सिस्टम ने बिहार के लोगों को हर साल बाढ़ का दर्द झेलने के लिए जैसे अभिशप्त बना दिया है। इस दर्द को हेलिकॉप्टर में बैठकर कभी नहीं समझा जा सकता। इसके लिए जमीन पर उतरना होगा, लोगों के बीच जाना होगा और ईमानदारी से काम करना होगा। बिहार को हर साल बाढ़ के बाद राहत नहीं, बाढ़ का स्थायी समाधान चाहिए। सिर्फ घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।
    1
    बिहार को हर साल बाढ़ के बाद राहत नहीं, बाढ़ का स्थायी समाधान चाहिए। सिर्फ घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।
बिहार में आने वाली बाढ़ सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह प्राकृतिक भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कुप्रबंधन (Mismanagement) का घातक मिश्रण है।
बाढ़ की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ घोषणाओं और राहत पैकेज से आगे बढ़कर स्थायी समाधान पर काम करना होगा।
सिस्टम ने बिहार के लोगों को हर साल बाढ़ का दर्द झेलने के लिए जैसे अभिशप्त बना दिया है। इस दर्द को हेलिकॉप्टर में बैठकर कभी नहीं समझा जा सकता। इसके लिए जमीन पर उतरना होगा, लोगों के बीच जाना होगा और ईमानदारी से काम करना होगा।
बिहार को हर साल बाढ़ के बाद राहत नहीं, बाढ़ का स्थायी समाधान चाहिए। सिर्फ घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।
    user_सही सूचना बिहार
    सही सूचना बिहार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान आरा/भोजपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक नेता ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "आप सब जानते हैं कि तेजस्वी जी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसको वो वाकई में निभा नहीं पाते। जब सदन में रहना होता है तो वो विदेश भ्रमण पर रहते हैं।" उन्होंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान चिराग पासवान जी दो-दो बार हाजीपुर गए हैं और लगातार 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम चला रहे हैं। नेता ने बताया कि हाल ही में बिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी चिराग पासवान जी ने छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी मांगों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाया। वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपकी ही पार्टी के बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर जी बाढ़ग्रस्त इलाके में देखने तक नहीं गए और उनका पुतला भी जलाया गया, तो उन्होंने कहा - "उनके ऊपर बहुत सारी जवाबदेही है। वो फोन के माध्यम से, अपने संगठन के माध्यम से और प्रशासनिक पदाधिकारियों के माध्यम से बाढ़ राहत में लगे हुए होंगे और समय मिलेगा तो जरूर आएंगे।" उन्होंने कहा कि जंगल राज तेजस्वी यादव के परिवार के राज में बिहार में चला है और हमारी पार्टी का विकास का काम तेजी से हो रहा है।
    1
    तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान

तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान
आरा/भोजपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक नेता ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "आप सब जानते हैं कि तेजस्वी जी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसको वो वाकई में निभा नहीं पाते। जब सदन में रहना होता है तो वो विदेश भ्रमण पर रहते हैं।"
उन्होंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान चिराग पासवान जी दो-दो बार हाजीपुर गए हैं और लगातार 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम चला रहे हैं।
नेता ने बताया कि हाल ही में बिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी चिराग पासवान जी ने छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी मांगों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाया।
वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपकी ही पार्टी के बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर जी बाढ़ग्रस्त इलाके में देखने तक नहीं गए और उनका पुतला भी जलाया गया, तो उन्होंने कहा - "उनके ऊपर बहुत सारी जवाबदेही है। वो फोन के माध्यम से, अपने संगठन के माध्यम से और प्रशासनिक पदाधिकारियों के माध्यम से बाढ़ राहत में लगे हुए होंगे और समय मिलेगा तो जरूर आएंगे।"
उन्होंने कहा कि जंगल राज तेजस्वी यादव के परिवार के राज में बिहार में चला है
और हमारी पार्टी का विकास का काम तेजी से हो रहा है।
    user_Yashoda Kunwar
    Yashoda Kunwar
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • 🚨 500 साल पुराने काली मंदिर को भव्य बनाने की पहल, बैठक में जुटे मोहल्लावासी आरा। भलुहीपुर स्थित करीब 500 वर्ष पुराने काली मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पवना मुखिया मंटू सिंह समेत राजू, डीश, आंटो कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान मंटू सिंह ने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, सभी धार्मिक स्थलों के विकास में लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना के साथ मंदिर के निर्माण में योगदान देने की अपील की। बैठक में मंदिर को किस तरह से भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह करीब 500 वर्ष पुराना मंदिर क्षेत्र की आस्था और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा है। 🙏 भोजपुरवासियों से अपील—आपके सहयोग के बिना काली मंदिर का भव्य निर्माण संभव नहीं है। आइए, अपनी आस्था और विरासत को संवारने में सहयोग करें। 📍 भलुहीपुर | भोजपुर #Bhaluhipur #KaliMandir #Bhojpur #Ara #AraNews #BhojpurNews #KaliMandirVikas #ARNEWS24
    1
    🚨 500 साल पुराने काली मंदिर को भव्य बनाने की पहल, बैठक में जुटे मोहल्लावासी

आरा। भलुहीपुर स्थित करीब 500 वर्ष पुराने काली मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पवना मुखिया मंटू सिंह समेत राजू, डीश, आंटो कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस दौरान मंटू सिंह ने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, सभी धार्मिक स्थलों के विकास में लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना के साथ मंदिर के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

बैठक में मंदिर को किस तरह से भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह करीब 500 वर्ष पुराना मंदिर क्षेत्र की आस्था और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा है।

🙏 भोजपुरवासियों से अपील—आपके सहयोग के बिना काली मंदिर का भव्य निर्माण संभव नहीं है। आइए, अपनी आस्था और विरासत को संवारने में सहयोग करें।

📍 भलुहीपुर | भोजपुर

#Bhaluhipur #KaliMandir #Bhojpur #Ara #AraNews #BhojpurNews #KaliMandirVikas #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा *मां आरण्य देवी मंदिर, आरा* आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी हैं *मां आरण्य देवी*। इसी देवी के नाम पर शहर का नाम *आरा* पड़ा है। *1. मंदिर कहां है?* - आरा रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में, शीश महल चौक से 200 मीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है - संवत् 2005 में स्थापित, संगमरमर का मंदिर, मुख्य द्वार पूरब की तरफ - अभी पुराने भवन को तोड़कर नया बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है *2. मूर्तियां* मंदिर में दो काले पत्थर की प्राचीन मूर्तियां हैं: - *बड़ी मूर्ति* - मां सरस्वती का रूप - *छोटी मूर्ति* - मां महालक्ष्मी का रूप इसीलिए मान्यता है कि यहां पूजा करने से घर में विद्या और धन दोनों आते हैं। 1953 में यहां राम-सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां भी स्थापित की गईं। *3. इतिहास - 3 युगों से जुड़ा* *त्रेता युग - रामायण काल:* कहा जाता है जब भगवान राम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र बक्सर से जनकपुर धनुष यज्ञ के लिए जा रहे थे, तो उन्होंने यहां गंगा स्नान कर आरण्य देवी की पूजा की थी। यहां पहले घना वन था, इसलिए नाम आरण्य देवी पड़ा। *द्वापर युग - महाभारत काल:* - पांडव वनवास के दौरान आरा में ठहरे थे। उन्होंने आदिशक्ति की पूजा की - रात में मां ने युधिष्ठिर को सपने में कहा कि मेरी प्रतिमा स्थापित करो। तब युधिष्ठिर ने मूर्ति स्थापित की - इस जगह राजा मयूरध्वज की राजधानी रतनपुरा थी। राजा बहुत बड़े दानवीर थे। भगवान कृष्ण ने अर्जुन के साथ आकर उनकी परीक्षा ली। राजा से अपने शेर के भोजन के लिए पुत्र के शरीर का मांस मांगा। राजा-रानी अपने पुत्र को आरे से चीरने लगे तो देवी प्रकट हुईं। उसी आरे के नाम पर शहर का नाम आरा पड़ा *4. मान्यता* - नवरात्र में यहां बहुत बड़ी भीड़ आती है, मन्नत पूरी होने तक भक्त घी के बड़े दीये जलाते हैं - गंगा और सोन नदी का संगम आरा से 10 KM पूरब कोइलवर के बिंद्रा गांव के पास है, जिसे पुराणों में शोध संगम कहा गया है - कुछ पुजारी कहते हैं कि माता सती का एक अंग यहां भी गिरा था आपको आरा जाने का रास्ता या नवरात्रि की पूजा का समय चाहिए?
    1
    विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा 
*मां आरण्य देवी मंदिर, आरा*
आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी हैं *मां आरण्य देवी*। इसी देवी के नाम पर शहर का नाम *आरा* पड़ा है।
*1. मंदिर कहां है?*
- आरा रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में, शीश महल चौक से 200 मीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है
- संवत् 2005 में स्थापित, संगमरमर का मंदिर, मुख्य द्वार पूरब की तरफ
- अभी पुराने भवन को तोड़कर नया बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है
*2. मूर्तियां*
मंदिर में दो काले पत्थर की प्राचीन मूर्तियां हैं:
- *बड़ी मूर्ति* - मां सरस्वती का रूप
- *छोटी मूर्ति* - मां महालक्ष्मी का रूप
इसीलिए मान्यता है कि यहां पूजा करने से घर में विद्या और धन दोनों आते हैं। 1953 में यहां राम-सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां भी स्थापित की गईं।
*3. इतिहास - 3 युगों से जुड़ा*
*त्रेता युग - रामायण काल:*
कहा जाता है जब भगवान राम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र बक्सर से जनकपुर धनुष यज्ञ के लिए जा रहे थे, तो उन्होंने यहां गंगा स्नान कर आरण्य देवी की पूजा की थी। यहां पहले घना वन था, इसलिए नाम आरण्य देवी पड़ा।
*द्वापर युग - महाभारत काल:*
- पांडव वनवास के दौरान आरा में ठहरे थे। उन्होंने आदिशक्ति की पूजा की
- रात में मां ने युधिष्ठिर को सपने में कहा कि मेरी प्रतिमा स्थापित करो। तब युधिष्ठिर ने मूर्ति स्थापित की
- इस जगह राजा मयूरध्वज की राजधानी रतनपुरा थी। राजा बहुत बड़े दानवीर थे। भगवान कृष्ण ने अर्जुन के साथ आकर उनकी परीक्षा ली। राजा से अपने शेर के भोजन के लिए पुत्र के शरीर का मांस मांगा। राजा-रानी अपने पुत्र को आरे से चीरने लगे तो देवी प्रकट हुईं। उसी आरे के नाम पर शहर का नाम आरा पड़ा
*4. मान्यता*
- नवरात्र में यहां बहुत बड़ी भीड़ आती है, मन्नत पूरी होने तक भक्त घी के बड़े दीये जलाते हैं
- गंगा और सोन नदी का संगम आरा से 10 KM पूरब कोइलवर के बिंद्रा गांव के पास है, जिसे पुराणों में शोध संगम कहा गया है
- कुछ पुजारी कहते हैं कि माता सती का एक अंग यहां भी गिरा था
आपको आरा जाने का रास्ता या नवरात्रि की पूजा का समय चाहिए?
    user_प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    Political party office आरा, भोजपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग।आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा आरा के रमना मैदान में गणपति बप्पा की विधि-विधान से हुई स्थापना, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्‌धालु एंकर।आरा की पावन धरती पर सोमवार को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सज गया। शिवसेना की भोजपुर इकाई द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस वर्ष यह आयोजन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्‌धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से रमना मैदान का माहौल भक्तिमय हो गया।
    1
    आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा

आरा से संजय श्रीवास्तव
स्लग।आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा
आरा के रमना मैदान में गणपति बप्पा की विधि-विधान से हुई स्थापना, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्‌धालु 
एंकर।आरा की पावन धरती पर सोमवार को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सज गया। शिवसेना की भोजपुर इकाई द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस वर्ष यह आयोजन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्‌धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से रमना मैदान का माहौल भक्तिमय हो गया।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • 🙏 विश्वकर्मा पूजा पर समाजसेवी प्रधान जी ने दी शुभकामनाएं 🙏 📍 भोजपुर | आरा सदर प्रखंड | गंगाहर पंचायत भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत गंगाहर पंचायत के समाजसेवी प्रधान जी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। 🙏 विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏 #विश्वकर्मापूजा #गंगाहर #आरा #भोजपुर #समाजसेवी #शुभकामनाएं #जनताकीआवाजआराज़न्यूज़
    1
    🙏 विश्वकर्मा पूजा पर समाजसेवी प्रधान जी ने दी शुभकामनाएं 🙏
📍 भोजपुर | आरा सदर प्रखंड | गंगाहर पंचायत
भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत गंगाहर पंचायत के समाजसेवी प्रधान जी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
🙏 विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏
#विश्वकर्मापूजा #गंगाहर #आरा #भोजपुर #समाजसेवी #शुभकामनाएं #जनताकीआवाजआराज़न्यूज़
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l #foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    1
    पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l
#foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    3 hrs ago
  • सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।
    1
    सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक

सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.