logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समथर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा समथर (झांसी)। आज समथर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका स्थित गांधी पार्क से हुआ। इसके बाद तिरंगा यात्रा महाराजा की मूर्ति, चौपड़, अग्गा बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपम लोधी, टीकाराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल, मनोज तिवारी, प्रकाश झा, ममता नीखरा,हरनाम कुशवाहा,वीरेंद्र बंशकार, प्रहलाद बाल्मीक,मुन्ना दुवे ,अरविन्द श्रीबास, राजेश श्रीबास्तव,पवन बुलकिया,रणवीर गुर्जर,मनोज गुप्ता,ओमप्रकाश चंदेल, मंडल के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए गए।

9 hrs ago
user_पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

समथर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा समथर (झांसी)। आज समथर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका स्थित गांधी पार्क से हुआ। इसके बाद तिरंगा यात्रा महाराजा की मूर्ति, चौपड़, अग्गा बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपम लोधी, टीकाराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल, मनोज तिवारी, प्रकाश झा, ममता नीखरा,हरनाम कुशवाहा,वीरेंद्र बंशकार, प्रहलाद बाल्मीक,मुन्ना दुवे ,अरविन्द श्रीबास, राजेश श्रीबास्तव,पवन बुलकिया,रणवीर गुर्जर,मनोज गुप्ता,ओमप्रकाश चंदेल, मंडल के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
    1
    दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज
पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12अगस्त 2026 इंदरगढ़ नगर परिषद ने निकली तिरंगा यात्रा!! अमरदीप सुरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12अगस्त 2026
इंदरगढ़ नगर परिषद  ने निकली तिरंगा यात्रा!!

अमरदीप सुरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस बल भिंड द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस बल भिंड द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने किया पुलिस परेड ग्राउंड से एसपी और एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर लहार चौराहा, गोरी सरोवर, शास्त्री चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा एवं एमजीएस कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन भिंड पहुंची, जहां समापन किया गया। रैली में सीएसपी निरंजन राजपूत, एसडीपीओ अटेर रविन्द्र वास्कले, एसडीपीओ मेहगांव संजय कोच्छा, एसडीओपी गोहद महेंद्र गौतम सहित समस्त थाना प्रभारी, जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया बंधु शामिल हुए। पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
    1
    देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस बल भिंड द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस बल भिंड द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने किया पुलिस परेड ग्राउंड से एसपी और एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर लहार चौराहा, गोरी सरोवर, शास्त्री चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा एवं एमजीएस कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन भिंड पहुंची, जहां समापन किया गया।
रैली में सीएसपी निरंजन राजपूत, एसडीपीओ अटेर  रविन्द्र वास्कले, एसडीपीओ मेहगांव संजय कोच्छा, एसडीओपी गोहद महेंद्र गौतम सहित समस्त थाना प्रभारी, जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया बंधु शामिल हुए। पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा ................. उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा
    1
    उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा 
.................
उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया जिले में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर दामोदर यादव ने ऐसा क्या कहा भांडेर पहुंचे दामोदर यादव ने निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एवं वार्ड प्रभारियों को लेकर संपूर्ण जिले की तैयारीयों को लेकर जानकारी देते हुए कहा सुनें --
    1
    दतिया जिले में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर दामोदर यादव ने ऐसा क्या कहा
भांडेर पहुंचे दामोदर यादव ने निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एवं वार्ड प्रभारियों को लेकर संपूर्ण जिले की तैयारीयों को लेकर जानकारी देते हुए कहा सुनें --
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नशामुक्ति अभियान ने स्कूलों में मचाई जागरूकता की लहर* *एक पल का नशा जीवन भर की * गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसराय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग, पी.एस.डी. एकेडमिक अङजरिया स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल ,सेंट मैरी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरी ,एवं श्री स्वराज्यानंद उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मडोरी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राजयोगीनी कविता दीदी जी ने कहा *परिवर्तन की राह पर चलकर दिखाना है, व्यसनों की मजबूरी से खुद को दूर भगाना है* *अपने देश भारत को स्वस्थ भारत बनाना है* ब्रह्माकुमारी बहनों बीके कल्याणी दीदी, बीके दीक्षा दीदी ,बीके रेखा दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा जीवन की शक्ति और संस्कारों को कमजोर करता है, जबकि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और राजयोग जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव अड़जरिया, प्रियांशी पटेल, मोहिनी बिलैया, सेंट मैरी स्कूल फादर, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर , श्री जनक सिंह चौहान साथ ही साथ ही श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग के प्रिंसिपल भी रहे सम्मिलितll
    1
    नशामुक्ति अभियान ने स्कूलों में मचाई जागरूकता की लहर* 
*एक पल का नशा जीवन भर की 
*
गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय
गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसराय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग, पी.एस.डी. एकेडमिक अङजरिया स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल ,सेंट मैरी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरी ,एवं श्री स्वराज्यानंद उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मडोरी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राजयोगीनी कविता दीदी जी ने कहा *परिवर्तन की राह पर चलकर दिखाना है, व्यसनों की मजबूरी से खुद को दूर भगाना है* *अपने देश भारत को स्वस्थ भारत बनाना है* ब्रह्माकुमारी बहनों बीके कल्याणी दीदी, बीके दीक्षा दीदी ,बीके रेखा दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा जीवन की शक्ति और संस्कारों को कमजोर करता है, जबकि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और राजयोग जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव अड़जरिया, प्रियांशी पटेल, मोहिनी बिलैया, सेंट मैरी स्कूल फादर, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर , श्री जनक सिंह चौहान साथ ही साथ ही श्री महावीर  बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग के प्रिंसिपल भी रहे सम्मिलितll
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मडोरी में घर के अंदर निकला चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू गुरसराय। ग्राम मडोरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोम मिश्रा के घर में करीब चार फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही परिजनों में दहशत फैल गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे। कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। कोबरा के रेस्क्यू होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    मडोरी में घर के अंदर निकला चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
गुरसराय। ग्राम मडोरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोम मिश्रा के घर में करीब चार फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही परिजनों में दहशत फैल गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे। कड़ी मेहनत और सावधानी के बाद सर्प मित्र ने कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।
कोबरा के रेस्क्यू होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.