नशामुक्ति अभियान ने स्कूलों में मचाई जागरूकता की लहर* *एक पल का नशा जीवन भर की * गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसराय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग, पी.एस.डी. एकेडमिक अङजरिया स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल ,सेंट मैरी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरी ,एवं श्री स्वराज्यानंद उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मडोरी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राजयोगीनी कविता दीदी जी ने कहा *परिवर्तन की राह पर चलकर दिखाना है, व्यसनों की मजबूरी से खुद को दूर भगाना है* *अपने देश भारत को स्वस्थ भारत बनाना है* ब्रह्माकुमारी बहनों बीके कल्याणी दीदी, बीके दीक्षा दीदी ,बीके रेखा दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा जीवन की शक्ति और संस्कारों को कमजोर करता है, जबकि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और राजयोग जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव अड़जरिया, प्रियांशी पटेल, मोहिनी बिलैया, सेंट मैरी स्कूल फादर, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर , श्री जनक सिंह चौहान साथ ही साथ ही श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग के प्रिंसिपल भी रहे सम्मिलितll
नशामुक्ति अभियान ने स्कूलों में मचाई जागरूकता की लहर* *एक पल का नशा जीवन भर की * गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसराय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग, पी.एस.डी. एकेडमिक अङजरिया स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल ,सेंट मैरी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरी ,एवं श्री स्वराज्यानंद उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मडोरी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राजयोगीनी कविता दीदी जी ने कहा *परिवर्तन की राह पर चलकर दिखाना है, व्यसनों की मजबूरी से खुद को दूर भगाना है* *अपने देश भारत को स्वस्थ भारत बनाना है* ब्रह्माकुमारी बहनों बीके कल्याणी दीदी, बीके दीक्षा दीदी ,बीके रेखा दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा जीवन की शक्ति और संस्कारों को कमजोर करता है, जबकि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और राजयोग जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव अड़जरिया, प्रियांशी पटेल, मोहिनी बिलैया, सेंट मैरी स्कूल फादर, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर , श्री जनक सिंह चौहान साथ ही साथ ही श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग के प्रिंसिपल भी रहे सम्मिलितll
- "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- 🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️ 📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार। बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।2
- कालपी में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर कालपी (जालौन)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को कालपी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों, गाजे-बाजे और भारत माता के जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। सायं करीब 4 बजे भाजपा कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, टरननगंज, खोया मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 30 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा, जिसे सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर पूरे मार्ग में सम्मानपूर्वक थामे रखा। विशाल तिरंगे को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा में विनोद चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह जादौन, अरुण मेहरोत्रा, सुबोध द्विवेदी, बिल्हापुर प्रधान मुसर्रत खान, शशिकांत सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। पूरी यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से कालपी नगर गूंजता रहा। आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने तथा राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।4
- तिरंगा फहराने का सही तरीका, वीडियो में जानें जरूरी नियम लखनऊ। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा और निर्धारित नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस वीडियो में देखें तिरंगा फहराने का सही तरीका, ध्वज की दिशा और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण नियम। आइए, राष्ट्रध्वज का सम्मान करें और दूसरों को भी सही जानकारी दें।1
- नशामुक्ति अभियान ने स्कूलों में मचाई जागरूकता की लहर* *एक पल का नशा जीवन भर की * गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय गुरसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसराय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग, पी.एस.डी. एकेडमिक अङजरिया स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल ,सेंट मैरी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरी ,एवं श्री स्वराज्यानंद उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मडोरी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राजयोगीनी कविता दीदी जी ने कहा *परिवर्तन की राह पर चलकर दिखाना है, व्यसनों की मजबूरी से खुद को दूर भगाना है* *अपने देश भारत को स्वस्थ भारत बनाना है* ब्रह्माकुमारी बहनों बीके कल्याणी दीदी, बीके दीक्षा दीदी ,बीके रेखा दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा जीवन की शक्ति और संस्कारों को कमजोर करता है, जबकि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और राजयोग जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव अड़जरिया, प्रियांशी पटेल, मोहिनी बिलैया, सेंट मैरी स्कूल फादर, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर , श्री जनक सिंह चौहान साथ ही साथ ही श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग के प्रिंसिपल भी रहे सम्मिलितll1
- स्थाई लोक अदालत के कार्यक्षेत्र पर प्रशिक्षण, सचिव व विशेषज्ञों ने दिए टिप्स 1 करोड़ रुपये तक के जन-उपयोगी विवादों का त्वरित समाधान करती है स्थाई लोक अदालत: मनाली चन्द्रा उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय उरई में स्थाई लोक अदालत के संचालन एवं न्यायिक क्षेत्र विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चन्द्रा ने की। सचिव मनाली चन्द्रा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के तहत गठित स्थाई लोक अदालत आम अदालतों की तरह नियमित कार्य करती है। प्रशिक्षण में स्थाई लोक अदालत के सदस्य रामबाबू केवट व वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था बिजली, पानी, परिवहन, डाक, स्वास्थ्य, बैंकिंग व बीमा जैसी सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं के विवादों के निस्तारण का सुलभ माध्यम है। इसमें 1 करोड़ रुपये तक के उन वित्तीय विवादों की सुनवाई होती है जो किसी अन्य अदालत में न गए हों। यह आम नागरिकों को कम खर्चीला व त्वरित न्याय सुरक्षा कवच देती है। इस मौके पर बार संघ महासचिव साधना त्रिपाठी, द्रगपाल सिंह, विश्राम सिंह, अभिषेक पाठक, सुनीता सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- 🎤ये शख्श जंजीरों में जकड़कर क्यों पहुंचा देवकली धाम, इस अनोखे अंदाज में क्या दिया संदेश🖥️ 📌कैदी की वेशभूषा पहनकर और हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर ही क्यों पहुंचा ये शख्श एंकर....औरैया शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने समाज को जागरूक करने के लिए अनोखा संदेश दिया। कैदी की वेशभूषा पहनकर और हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर उन्होंने बुराइयों से दूर रहने तथा ईश्वर की भक्ति अपनाने का आह्वान किया। शनिवार को वह इसी रूप में कांवड़ यात्रा करते हुए श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को उन्होंने देवकली धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में संदीप गुप्ता ने श्रद्धालुओं से कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंततः इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर में आस्था के साथ जीवन जीने की अपील की। उनका कहना था कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है, इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए। देवकली धाम में उनके अनोखे रूप को देखकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके विचारों को ध्यान से सुना और सामाजिक जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की। कई श्रद्धालुओं ने बुराइयों से दूर रहकर अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। संदीप का यह संदेश पूरे मंदिर परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया4
- जालौन चैन लूट कांड का खुलासा : 21 साल का लुटेरा औरैया में गिरफ्तार! SWAT टीम कानपुर में डटी!!.. जालौन चेन लूट कांड: औरैया में पकड़ा गया 21 वर्षीय लुटेरा, जालौन SWAT टीम ने कानपुर में डाला डेरा जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई चर्चित चेन स्नैचिंग की घटना में जालौन पुलिस, स्वाट (SWAT) और सर्विलांस टीम की शुरुआती न कामयाबी के बाद आखिरकार पड़ोसी जिला औरैया पुलिस की सतर्कता से इस अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा हो गया। औरैया कोतवाली व SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरे ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल (21, निवासी शीतलपुर, घाटमपुर, कानपुर नगर) को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक और 15,150 रुपये नगद बरामद हुए हैं। बदमाश का सनसनीखेज खुलासा: जालौन और बांदा में भी की थी लूट पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ज्ञानेंद्र ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने 30 जुलाई को औरैया के मेहौली ओवरब्रिज के पास महिला से चेन लूटी थी। इसके अलावा उसने बांदा तथा जुलाई माह में जनपद जालौन (थाना कोतवाली क्षेत्र) में भी दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनने की बात स्वीकार की। अभियुक्त ने खुलासा किया कि जालौन व अन्य जनपदों से लूटी गई चेन को उसके फरार साथी ने कानपुर में बेचा था। लूट के रुपयों में से उसे 55,000 रुपये का हिस्सा मिला था, जिसमें से ₹39,000 नगद देकर उसने दो दिन पहले ही किस्तों पर यह नई अपाचे बाइक खरीदी थी। आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस, फरार साथी की तलाश जारी औरैया पुलिस द्वारा लुटेरे को दबोचे जाने के बाद अब जालौन पुलिस हरकत में आ गई है। जालौन पुलिस गिरफ्तार बदमाश को रिमांड पर लेने की वैधानिक प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं, घटना में शामिल फरार दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी और जालौन से लूटी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए जालौन स्वाट टीम कानपुर व आसपास के संभावित ठिकानों पर डेरा डाले हुए है।1