Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर, 27 मार्च। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं की योजनाओं तथा झील संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए सवाई माधोपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करें, जिससे यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ सकारात्मक छवि लेकर जाए। स्वच्छता, शहरी व्यवस्थाओं एवं पीएम आवास योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश :- जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अवैध कचरा प्वाइंटों को हटाने एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत सड़कों के डिवाइडर विकास, सौंदर्यीकरण एवं पेंटिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहरी आवास योजना 1.0 के तहत निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध 17 सीसी चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए फॉगिंग, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शहर में निराश्रित पशुओं के लिए गर्मी में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं। साथ ही मानसून से पूर्व नालों की सफाई, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सिटी फ्लड प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में आगजनी की संभावना के मध्येनजर अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी अस्पतालों, स्कूलों एवं होटलों में फायर एनओसी की जांच करने तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झील संरक्षण के संबंध में समिति की पुनः बैठक आयोजित कर चयनित जल स्रोतों का सीमांकन एवं शुद्धिकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- गंगापुर सिटी। खंडेलवाल समाज की ओर से निकाली गई संत सुंदर दास जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा कैलाश टॉकीज चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की एवं श्रद्धालुओं को आइसक्रीम वितरित कर सेवा भाव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संत सुंदर दास जी महाराज का जीवन हमें समाज सेवा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संत महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और सेवा कार्यों में अग्रणी रहते हैं। मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने कहा कि संत सुंदर दास जी महाराज की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोडी, धनेश शर्मा, महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, वेदप्रकाश शर्मा, बलवीर सोनी, विष्णु icon, चिरंजी लोधा, विकास सैनी, नानक लाल, मनीष सिराधना, अतुल मुद्गल, रवि डीलर, विष्णु गुरुजी, गोविन्द पाराशर, गिर्राज गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- संत सुन्दरदास जयंती पर गंगापुर सिटी में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब गंगापुर सिटी में खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के तत्वावधान में संत सुन्दरदास जयंती के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति, उत्साह और उल्लास के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा की शुरुआत पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीतारामजी मंदिर से हुई, जहां से संत सुन्दरदास की प्रतिमा को सजे-धजे भव्य रथ में विराजित कर पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। रथ को आकर्षक फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा में बैंडबाजों की गूंजती धुनों, डीजे की भक्ति संगीत लहरियों और मनमोहक झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। कई सामाजिक संगठनों और व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर श्रद्धा भाव प्रकट किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। इससे पूर्व आयोजन के तहत एक भव्य बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली ने शहर में धार्मिक उत्साह का संदेश फैलाते हुए लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। शोभायात्रा में खंडेलवाल वैश्य समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की। यह शोभायात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश देकर सभी के दिलों में विशेष स्थान बना गई।3
- Post by मुरारीलाल बैरवा इटावा1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1