पनवाड़ी में भाकियू (टिकैत) की महापंचायत, अमन शर्मा बने युवा जिलाध्यक्ष — किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर एकजुटता दिखाई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। महापंचायत के दौरान संगठन विस्तार करते हुए अमन शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने की। पदाधिकारियों एवं किसानों ने नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में अमन शर्मा ने कहा कि किसान बिजली, सिंचाई, खाद-बीज की कमी, फसल भुगतान में देरी, जर्जर सड़कें और क्षतिग्रस्त पुलों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने की बात कही। महापंचायत में विरमा नदी पर दुलारा स्थित क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत, ग्राम पठारी कदीय में 11 हजार वोल्ट लाइन के टूटे खंभों को दुरुस्त कराने, खेल मैदान व मोक्षधाम के लिए रास्ता सुरक्षित कराने तथा चकरोड़ व नहरों की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई गई। किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी दीक्षित सहित सैकड़ों किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में किसानों ने नारा लगाया — “किसानों का हित, राष्ट्र का हित… जय किसान।”
पनवाड़ी में भाकियू (टिकैत) की महापंचायत, अमन शर्मा बने युवा जिलाध्यक्ष — किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर एकजुटता दिखाई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। महापंचायत के दौरान
संगठन विस्तार करते हुए अमन शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने की। पदाधिकारियों एवं किसानों ने नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में अमन शर्मा ने कहा कि किसान बिजली, सिंचाई, खाद-बीज की कमी, फसल भुगतान में देरी, जर्जर सड़कें और क्षतिग्रस्त पुलों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि प्रशासन
ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने की बात कही। महापंचायत में विरमा नदी पर दुलारा स्थित क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत, ग्राम पठारी कदीय में 11 हजार वोल्ट लाइन के टूटे खंभों को दुरुस्त कराने, खेल मैदान व मोक्षधाम के लिए रास्ता सुरक्षित कराने तथा
चकरोड़ व नहरों की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई गई। किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी दीक्षित सहित सैकड़ों किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में किसानों ने नारा लगाया — “किसानों का हित, राष्ट्र का हित… जय किसान।”
- महोबा, कलेक्ट्रेट में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, वोट कटने का लगाया आरोप, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया, अधिकारियों पर बीएलओ के जरिए पीडीए वर्ग के वोट कटवाने का दबाव बनाने का आरोप, एसआईआर के बाद फार्म नंबर-7 के माध्यम से वोट काटे जाने का दावा, फार्म-7 पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन से अपील, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन, डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने और कोर्ट जाने की चेतावनी, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का मामला1
- #महोबा:- जिला पंचायत द्वारा कबरई विकास खंड के ग्राम पसवारा में लाखों रुपये की लागत से बनाया जा रहा नाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता दिख रहा है। ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण यह जलनिकासी नाला निर्माण के दौरान ही सवालों के घेरे में आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गुणवत्ता को देखते हुए यह नाला कुछ ही दिनों में ढह सकता है। ग्रामीणों के अनुसार यह नाला गांव की जलनिकासी व्यवस्था की रीढ़ माना जा रहा था, लेकिन कार्यदाई संस्था ने निर्माण मानकों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। शिकायत है कि निर्माण में तय अनुपात से बहुत कम सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि गुणवत्ता के विपरीत स्टोनडस्ट से भराई कर दी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों के सामने “गांधी की लाठी” यानी कागजों पर सब ठीक दिखाकर वास्तविकता छिपाई जा रही है। मौके पर न तो तकनीकी निगरानी दिख रही है और न ही मानक बोर्ड लगाया गया है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है तथा निर्माण को नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की अपील की है। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight Chief Minister Office Uttar Pradesh1
- विद्युत संकट पर किसानों का हंगामा, एनएच-39 पर 2 घंटे जाम, प्रशासन के आश्वासन पर खुला रास्ता झांसी–मिर्जापुर–महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) स्थित छतेसर गांव में विद्युत समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बालाजी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली फॉल्ट की समस्या पर नाराजगी जताते हुए राजमार्ग पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि लगातार बिजली संकट से सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलें सूखने की कगार पर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने किसानों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे तक पूर्णतः सुचारु कर दी जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर मार्ग खोल दिया। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि समस्या का स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।1
- पनवाड़ी अंतर्गत छतेसर गांव में बीते 4–5 दिनों से बिजली1
- Post by निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़1
- Post by Mamta chaurasiya2
- Post by Journalist Santosh Kumar1
- बुंदेलखंड के महोबा में एकता पैलेस गेस्ट हाउस में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहलगाम घटना की पीड़िता ऐशन्या द्विवेदी व सखी के हनुमान मन्दिर झांसी डायरेक्टर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड उत्तर प्रदेश से पधारे अर्पितदास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे इस दौरान मंच पर युवाओ जस्वी कवि शिवाजी, व प्रसिद्ध कवि पंकज तिवारी पंडित ने अपनी कविताओं में वीर रस के भाव से हिन्दुओं में जागृति का जोश भर दिया। सखी के हनुमानजी मन्दिर झांसी से पधारे अर्पितदास महाराज ने बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार से सीखने व सतर्क रहने की अपील की। रामकथा स्थित एकता पैलेस के विशाल पंडाल में सहभागिता कर रहे सैकड़ों हिन्दुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी तक हम शांति शांति की बात करते रहे लेकिन अब क्रांति की आवश्यकता है। सम्मेलन के उद्बोधन में अर्पितदास महाराज ने लव जेहाद से बचने के लिए बेटियों को सावधान किया। आर एस एस के संघ प्रचारक ऋतुराज ने सभी हिन्दुओं को जाति पांति से ऊपर उठ कर एक रहने पर बल दिया। केवल हिन्दू है इस भावना से ही उसे अपने से जोड़ने का कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम हमले में अपनी आंखों के सामने अपने पति शुभम द्विवेदी को खोने वाली ऐशान्या द्विवेदी ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को जागृत करते हुए कहा कि वे स्वयं हथियार चलाना सीखकर अपनी बेटियों में अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक करें। बेटियों को समझाएं कि मजहबी लोग कभी उनका हित नहीं कर सकते हैं बल्कि एक हिन्दू ही हिन्दू का सगा हो सकता है, दूसरे धर्म का व्यक्ति कभी हिंदुओं का सगा नहीं हो सकता।4