कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.04.2026 को प्रातः 6:00 बजे न्यू पुलिस लाइन में “तनाव प्रबंधन” विषय पर एक महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक तनाव से प्रभावी रूप से निपटने के उपायों से अवगत कराना तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ एवं संतुलित बनाए रखना रहा। पुलिस विभाग जैसे चुनौतीपूर्ण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में जैनाचार्य श्री डॉ. अरविंद मुनि जी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. अरविंद मुनि जी ने वर्तमान जीवनशैली में बढ़ते मानसिक तनाव के विभिन्न कारणों एवं उसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ध्यान, योग, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा दी। व्याख्यान के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव को नियंत्रित करने, कार्य के दबाव को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक एवं सरल उपाय बताए गए। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी, व्यवहारिक एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह सहित कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वामी विवेकानंद अकैडमी के प्रशिक्षणरत अभ्यर्थी (युवा/युवतियां) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा इस प्रकार के उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

- हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया बंदर बेमेतरा जिला के नगर पंचायत दाढ़ी का मामला।। Breaking News1
- बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।1
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.700 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों और एक नाबालिग को पकड़ा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने गांजा, स्कूटी और मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #MungeliPolice #OperationBaaz #GanjaSmuggling #BreakingNews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #DrugBust #HindiNews1
- बिलासपुर/मस्तूरी के पचपेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। लगातार शिकायतों के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने जनप्रतिनिधियों के साथ औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आई। अस्पताल में 15 स्टाफ तैनात होने के बावजूद दोपहर 3 बजे के बाद अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि ड्यूटी समय शाम 5 बजे तक है। मरीजों ने बताया कि यह समस्या रोज की है और कई बार बिना इलाज लौटना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी ने भी स्वीकार किया कि समय से पहले स्टाफ का चले जाना आम बात है। केंद्र में 4-5 दिनों से पानी की सुविधा भी ठप है। वर्षों से जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होने से स्थिति और बिगड़ रही है। जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए शासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।3
- जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026 कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान की जिले में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय को बढ़ावा देने एवं वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव में कंटूर ट्रेंच, जल संरचनाएं एवं अन्य नवीन तकनीकों का उपयोग कर बरसात के पानी को अधिक से अधिक रोका जाए, ताकि भूजल स्तर को बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में जल संचय पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की नियमित फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री एैश्वर्य वर्मा संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, सीईओ समनापुर श्री पंकज जैन, समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, आरईएस यंत्री श्री ललित कुमार, कशिश नायक, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पांडे, जेठू पट्टा, प्रदीप झा, प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- बिलासपुर में सुशासन त्योहार को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि अगले 40 दिनों में जिलेभर में 31 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां अलग-अलग स्थानों पर आम जनता की समस्याएं सुनी और समाधान किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को पूरी तैयारी रखने की चेतावनी दी और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिविरों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।1
- बिलासपुर में सुकून फाउंडेशन का ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन — रिश्तों को नई दिशा, समाज सेवा का प्रेरणादायक संदेश1
- जिला कबीरधाम | दिनांक – 20.04.2026 कबीरधाम पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों—शराब, नशा, जुआ-सट्टा व ऑनलाइन सट्टेबाजी—पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने, रात्रि गश्त, फ्लैग मार्च और पब्लिक विजिबल पुलिसिंग मजबूत कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।1