बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल*... बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।
बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल*... बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।
- बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।1
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- जिला कबीरधाम | दिनांक – 20.04.2026 कबीरधाम पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों—शराब, नशा, जुआ-सट्टा व ऑनलाइन सट्टेबाजी—पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने, रात्रि गश्त, फ्लैग मार्च और पब्लिक विजिबल पुलिसिंग मजबूत कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।1
- रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत 20-25 सालों से रह रहे एक परिवार को रायपुर नगर निगम ने बुलडोजर से उनका घर तोड़ दिया1
- इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ा भारी, डाक्टर अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार1
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- ग्राम पंचायत कटगी में 8 अप्रैल को ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला था जिसके बाद वहां पर एडिशनल SP पहुंचे और मामला शांत कराया...1
- डोमसरा में मासिक बैठक सम्पन्न, जैविक खेती और जल संरक्षण पर किसानों को किया गया जागरूक पंडरिया (कबीरधाम)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डोमसरा में कबीर किसान समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सतत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और बदलती कृषि परिस्थितियों के अनुरूप खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण से हुई, जहां किसानों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समलिया साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया खेती की नई शुरुआत का प्रतीक है और यह दिन समृद्धि एवं शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। बैठक में रासायनिक खाद की संभावित कमी को देखते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी गई। हरी खाद (सनई), ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, राइजोबियम और पीएसबी जैसे बायो-इनपुट्स के उपयोग के साथ-साथ नीमास्त्र, जीवामृत और पंचपर्णी जैसे घरेलू जैविक घोलों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन उपायों से खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।1