logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवकों ने विशाल रैली का आयोजन किया रेवदर उपखंड मुख्यालय पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवकों ने विशाल रैली का आयोजन किया । रैली की शुरुआत सरेसी माता मंदिर से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। करीब 6000 हस्ताक्षरों से संबद्ध दस्तावेजों की पोटली सिर पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए रैली का आयोजन किया गया । रैली में शामिल गौ सेवकों ने गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मंजू देवासी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रीय माता और राज्य माता घोषित करने, गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने, गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई, गौशालाओं के सुदृढ़ विकास और गौ आधारित कृषि एवं उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। साथ ही गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, घायल गौवंश के उपचार हेतु एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था, स्कूल पाठ्यक्रम में गौ विज्ञान शामिल करने और चारा सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई। गौ सेवकों ने बताया कि वर्तमान में दुर्घटनाओं, प्लास्टिक सेवन, कुपोषण और तस्करी के कारण गौवंश संकट में है, जिसे बचाने के लिए ठोस नीति और सख्त क्रियान्वयन जरूरी है। रैली में बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल रहे और सभी ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

2 days ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
2 days ago

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवकों ने विशाल रैली का आयोजन किया रेवदर उपखंड मुख्यालय पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवकों ने विशाल रैली का आयोजन किया । रैली की शुरुआत सरेसी माता मंदिर से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। करीब 6000 हस्ताक्षरों से संबद्ध दस्तावेजों की पोटली सिर पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए रैली का आयोजन किया गया । रैली में शामिल गौ सेवकों ने गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मंजू देवासी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रीय माता और राज्य माता घोषित करने, गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने, गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई, गौशालाओं के सुदृढ़ विकास और गौ आधारित कृषि एवं उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। साथ ही गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, घायल गौवंश के उपचार हेतु एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था, स्कूल पाठ्यक्रम में गौ विज्ञान शामिल करने और चारा सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई। गौ सेवकों ने बताया कि वर्तमान में दुर्घटनाओं, प्लास्टिक सेवन, कुपोषण और तस्करी के कारण गौवंश संकट में है, जिसे बचाने के लिए ठोस नीति और सख्त क्रियान्वयन जरूरी है। रैली में बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल रहे और सभी ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबू रोड। शहर के तलेटी मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जहां सुदर्शन फैक्ट्री के आगे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मंडप का सामान लेकर जा रहा था, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रॉली पलटने से उसमें भरा मंडप का सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर बिखरे सामान को किनारे किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड में हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता अजय बंजारा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
आबू रोड। शहर के तलेटी मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जहां सुदर्शन फैक्ट्री के आगे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मंडप का सामान लेकर जा रहा था, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रॉली पलटने से उसमें भरा मंडप का सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर बिखरे सामान को किनारे किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड में हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता अजय बंजारा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • ◆ महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई ◆ महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है
    1
    ◆ महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई
◆ महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है
    user_JK - Jammu De Voice - Danesh
    JK - Jammu De Voice - Danesh
    Local News Reporter Jalor, Jalore•
    9 hrs ago
  • जालौर जिले के मोरसीम गांव में डीजे पर नृत्य करते वक्त युवती की हुई मौत
    1
    जालौर जिले के मोरसीम गांव में डीजे पर नृत्य करते वक्त 
युवती की हुई मौत
    user_Mahendra sa parmar
    Mahendra sa parmar
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो
    1
    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन। बाली।पाली बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।
    3
    सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन।
बाली।पाली
बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।
विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है।
विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मायलावास सी फाटक 15 पर खड़ी कर में अचानक आग लगी जिसे कर पूरी तरह से जलकर राख हो गई
    2
    मायलावास सी फाटक 15 पर खड़ी कर में अचानक आग लगी जिसे कर पूरी तरह से जलकर राख हो गई
    user_Dilip Singh Rajpurohit
    Dilip Singh Rajpurohit
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल
बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जमाल खान बाली *विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित। फालना खुडाला पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के विकास के संबंध में गहनता से चर्चा की गई और भामाशाह एवं समाजसेवियों की मदद से विद्यालय के विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है उसके संबंध में भी आपस में विचार विमर्श हुए इस अवसर पर अक्षय पेटिका में 3800 रुपया की राशि प्राप्त हुई स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं जहाँ पर CCTV कैमरे नहीं है वहाँ पर कैमरे लगाने और विद्यालय के समीप पुलिस गस्त की भी माँग रखी आदि विषयों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहमति प्रकट की इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश पूरी,एसएमसी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह उपाध्यक्ष भावना समाज सेवी अमित मेहता उगम सिंह पवार,मनीष गर्ग,दिनेश माहेश्वरी,माया मीणा,हितेन्द्र सुथार,विनय मीणा,ललित कुमार मुकेश कुमार आदि लोगो की उपस्थिति में विद्यालय विकास प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
    1
    जमाल खान बाली
*विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।
फालना खुडाला
पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के विकास के संबंध में गहनता से चर्चा की गई और भामाशाह एवं समाजसेवियों की मदद से विद्यालय के विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है उसके संबंध में भी आपस में विचार विमर्श हुए इस अवसर पर अक्षय पेटिका में 3800 रुपया की राशि प्राप्त हुई स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं जहाँ पर CCTV कैमरे नहीं है वहाँ पर कैमरे लगाने और विद्यालय के समीप पुलिस गस्त की भी माँग रखी आदि विषयों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहमति प्रकट की इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश पूरी,एसएमसी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह उपाध्यक्ष भावना समाज सेवी अमित मेहता उगम सिंह  पवार,मनीष गर्ग,दिनेश माहेश्वरी,माया मीणा,हितेन्द्र सुथार,विनय मीणा,ललित कुमार मुकेश कुमार आदि लोगो की उपस्थिति में विद्यालय विकास प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा) सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    1
    गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा)
सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    user_Dalpat kher
    Dalpat kher
    Construction Worker Kumbhalgarh, Rajsamand•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.