logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था 14 विद्यार्थियों का पलायन सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन। बाली।पाली बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।

17 hrs ago
user_जमाल खान बाली
जमाल खान बाली
बाली, पाली, राजस्थान•
17 hrs ago

सेवड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था 14 विद्यार्थियों का पलायन सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन। बाली।पाली बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार

में जा रहा है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी

योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल। बाली फालना पाली बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल।
बाली फालना पाली 
बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    15 min ago
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो
    1
    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा) सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    1
    गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा)
सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    user_Dalpat kher
    Dalpat kher
    Construction Worker Kumbhalgarh, Rajsamand•
    21 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *स्वरूपगंज*। कस्बे में नवनिर्माण अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार सुबह भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ भाग लिया, वहीं शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का दिल मोह लिया। देवी-देवताओं के सजीव स्वरूपों की झलक ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजर रही इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शरबत एवं पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शोभायात्रा में लगभग 25 सजे-धजे रथ, हाथी, ऊंट गाड़ी एवं घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भजन- कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा पूरे कस्बे में आस्था और उल्लास का संदेश देती नजर आई। वही मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। रात्रि में भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरुवार को दिन में भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान आयोजन समिति सदस्यों ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली।
    3
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* 
*स्वरूपगंज*। कस्बे में नवनिर्माण अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार सुबह भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ भाग लिया, वहीं शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का दिल मोह लिया। देवी-देवताओं के सजीव स्वरूपों की झलक ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजर रही इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शरबत एवं पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शोभायात्रा में लगभग 25 सजे-धजे रथ, हाथी, ऊंट गाड़ी एवं घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भजन- कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा पूरे कस्बे में आस्था और उल्लास का संदेश देती नजर आई। वही मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। रात्रि में भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरुवार को दिन में भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान आयोजन समिति सदस्यों ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को जालंधर नाथ धर्मशाला परिसर में ठाकुर परिवार द्वारा यज्ञ पतित कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जालौर के समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर के पोते भव्य प्रताप ठाकुर का जनोई कार्यक्रम विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ इस दौरान महिलाओं द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश ठाकुर महेंद्र ठाकुर अशोक ठाकुर जय ठाकुर प्रशांत ठाकुर अभिषेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ठाकुर परिवार के लोग मौजूद रहे
    1
    जालौर गुरुवार को जालंधर नाथ धर्मशाला परिसर में ठाकुर परिवार द्वारा यज्ञ पतित कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जालौर के समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर के पोते भव्य प्रताप ठाकुर का जनोई कार्यक्रम विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ इस दौरान महिलाओं द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश ठाकुर महेंद्र ठाकुर अशोक ठाकुर जय ठाकुर प्रशांत ठाकुर अभिषेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ठाकुर परिवार के लोग मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    31 min ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली मे नवाचार, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ, मंदिर के मुख्यमंत्री मुखिया बबलाजी ने मौली बंधन खोलकर किया शुभारंभ, श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ नृसिंह जयंती को किया गया। तृतीय गृहाधीश्वर पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार तथा कांकरोली युवराज गोस्वामी श्री वैदान्त कुमार जी एवं श्री सिद्धांत कुमार जी के निर्देशन में तैयार हुए इस नव निर्मित मुख्य समाधान का उद्घाटन मंदिर के मुख्याजी श्री कृष्णकांत सांचीहर बबलाजी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभी समाधान प्रकोष्ठ के अधिकारी, मंदिर मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के बाद मौली बंधन खोलकर इस आधुनिक डिजिटल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य समाधानी राजकुमार गोरवा ने बताया इस प्रयास के बाद वैष्णवो को ऑनलाइन सुविधाए मिल पाएगी। इसके साथी पूरे दिन का काम मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाले वैष्णो को खांसी सुविधा मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन जानकारी के चलते उन्हें यहां व्यवस्थाओं से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस कार्यालय में सौंदर्य करण का काम बाकी है लेकिन आज नर्सिंग जयंती के उत्तम अवसर पर एक बार यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कर दिया गया है। बाईट - राजकुमार गोरवा ( मुख्य समाधानी, द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली )
    3
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली मे नवाचार,
द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ,
मंदिर के मुख्यमंत्री मुखिया बबलाजी ने मौली बंधन खोलकर किया शुभारंभ,
श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ नृसिंह जयंती को किया गया।
तृतीय गृहाधीश्वर पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार तथा कांकरोली युवराज गोस्वामी श्री वैदान्त
कुमार जी एवं श्री सिद्धांत कुमार जी के निर्देशन में तैयार हुए इस नव निर्मित मुख्य 
समाधान का उद्घाटन मंदिर के मुख्याजी श्री कृष्णकांत सांचीहर बबलाजी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभी समाधान प्रकोष्ठ के अधिकारी, मंदिर मंडल के  पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के बाद मौली बंधन खोलकर इस आधुनिक डिजिटल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य समाधानी राजकुमार गोरवा ने बताया इस प्रयास के बाद वैष्णवो को ऑनलाइन सुविधाए मिल पाएगी। इसके साथी पूरे दिन का काम मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाले वैष्णो को खांसी सुविधा मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन जानकारी के चलते उन्हें यहां व्यवस्थाओं से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस कार्यालय में सौंदर्य करण का काम बाकी है लेकिन आज नर्सिंग जयंती के उत्तम अवसर पर एक बार यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कर दिया गया है।
बाईट - राजकुमार गोरवा ( मुख्य समाधानी, द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल
बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.