तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की टक्कर पेड़ से टकराई दो दो हुए गंभीर घायल एक की हुई मौके पर मौत । बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल। बाली फालना पाली बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की टक्कर पेड़ से टकराई दो दो हुए गंभीर घायल एक की हुई मौके पर मौत । बाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल। बाली फालना पाली बाली उपखंड क्षेत्र में अलसुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Bali-फालना सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरिश जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय प्रकाश जाट और वाहन चालक श्याम लाल (निवासी Jodhpur) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही Bali Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत बाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पाली रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन। बाली।पाली बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।3
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबू रोड। शहर के तलेटी मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जहां सुदर्शन फैक्ट्री के आगे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मंडप का सामान लेकर जा रहा था, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रॉली पलटने से उसमें भरा मंडप का सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर बिखरे सामान को किनारे किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड में हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता अजय बंजारा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।1
- जालौर गुरुवार को जालंधर नाथ धर्मशाला परिसर में ठाकुर परिवार द्वारा यज्ञ पतित कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जालौर के समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर के पोते भव्य प्रताप ठाकुर का जनोई कार्यक्रम विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ इस दौरान महिलाओं द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश ठाकुर महेंद्र ठाकुर अशोक ठाकुर जय ठाकुर प्रशांत ठाकुर अभिषेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ठाकुर परिवार के लोग मौजूद रहे1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, ऑनलाइन विशेष क्विज का क्या जा रहा आयोजन, 15 साल वालों के जवाब देने से यातायात और सोशल मीडिया की मिलेगी जानकारी, क्विज जीतने पर एसपी की तरफ से जारी होगा एक सर्टिफिकेट, इंटरनेट और मोबाइल का प्रचलन तेज होने के साथ ही संचार क्रांति में जोरदार बदलाव आया है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी दिखने लगे हैं। जहां साइबर क्राइम और फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी इजाफा हो रहा है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए रेंज आईजी उदयपुर गौरव गोयल द्वारा संभाग के सभी जिलों में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसमें एक क्विज के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।आमजन को जागरूक करने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत दो अलग-अलग ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के तरीके सिखाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।राजसमंद साइबर पुलिस स्टेशन के प्रोग्रामर खेरूल वसीम ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी ग्रुप, राजीविका समूह, यूथ सीएलजी, लखपति दीदी और ग्राम रक्षक जैसे विभिन्न सामाजिक व सरकारी समूहों के सदस्य भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया समूहों में एक लिंक और क्यूआर कोड साझा किए गए है। जिन्हें स्कैन कर प्रतिभागी सीधे प्रतियोगिता पेज तक पहुंच सकेंगे।प्रतिभागियों को अपनी बेसिक जानकारी भरने के बाद 15 सवालों का सेट मिलेगा। जिनके उत्तर देकर वे अपनी जानकारी का आकलन कर सकेंगे। परिणाम तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा और सफल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से ईमेल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।यह अभियान आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की मॉनिटरिंग में संचालित हो रहा है। बाईट - खेरुल वसीम ( प्रोग्रामर, साइबर सेल राजसमंद ) कंप्यूटर के पास बैठे हुए बाईट - मीनल कुमावत ( अभियान प्रतिभागी, राजसमंद ) लाल साडी पहने हुई बाईट - हेमंत कलाल ( पुलिस अधीक्षक, राजसमंद ) 1- खेरुल वसीम - पुलिस इस अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं खुद को सुरक्षित कर सकते हैं और सपा के हस्ताक्षर किया हुआ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 2- मीनल कुमावत - पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बच्चों के लिए अधिक कारगर साबित होगा आमतौर पर महिलाएं पुलिस से सीधे संवाद नहीं कर पाती, अभियान के द्वारा उन्हें भी पूरी जानकारी मिल पाएगी। वे खुद भी सुरक्षित रह सकती है और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकती है। 3- हेमंत कलाल - रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अधिकारियों की विशेष टीम का गठन कर इस अभियान को संचालित किया जा रहा है आमजन का भी काफी अच्छा रिस्पांस है और लोग बढ़ चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बाली फालना मुख्य रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति को आई चोट यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ। मृतक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फालना पुलिस ने पहुंचकर देर रात साहू को खुडाला स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया वहीं आज करीब 1:00 बजे एवं विषय को द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने सब परिवार जन को सौप एवं उचित कार्य करने का पुलिस ने दिया आश्वासन।1
- जमाल खान बाली *विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित। फालना खुडाला पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के विकास के संबंध में गहनता से चर्चा की गई और भामाशाह एवं समाजसेवियों की मदद से विद्यालय के विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है उसके संबंध में भी आपस में विचार विमर्श हुए इस अवसर पर अक्षय पेटिका में 3800 रुपया की राशि प्राप्त हुई स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं जहाँ पर CCTV कैमरे नहीं है वहाँ पर कैमरे लगाने और विद्यालय के समीप पुलिस गस्त की भी माँग रखी आदि विषयों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहमति प्रकट की इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश पूरी,एसएमसी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह उपाध्यक्ष भावना समाज सेवी अमित मेहता उगम सिंह पवार,मनीष गर्ग,दिनेश माहेश्वरी,माया मीणा,हितेन्द्र सुथार,विनय मीणा,ललित कुमार मुकेश कुमार आदि लोगो की उपस्थिति में विद्यालय विकास प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1