Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेवानिवृत्ति समारोह जेके टायर राजसमंद श्रीमान हेमंत जी पालीवाल साहब समाचार नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
सेवानिवृत्ति समारोह जेके टायर राजसमंद श्रीमान हेमंत जी पालीवाल साहब समाचार नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
More news from राजस्थान and nearby areas
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली मे नवाचार, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ, मंदिर के मुख्यमंत्री मुखिया बबलाजी ने मौली बंधन खोलकर किया शुभारंभ, श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ नृसिंह जयंती को किया गया। तृतीय गृहाधीश्वर पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार तथा कांकरोली युवराज गोस्वामी श्री वैदान्त कुमार जी एवं श्री सिद्धांत कुमार जी के निर्देशन में तैयार हुए इस नव निर्मित मुख्य समाधान का उद्घाटन मंदिर के मुख्याजी श्री कृष्णकांत सांचीहर बबलाजी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभी समाधान प्रकोष्ठ के अधिकारी, मंदिर मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के बाद मौली बंधन खोलकर इस आधुनिक डिजिटल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य समाधानी राजकुमार गोरवा ने बताया इस प्रयास के बाद वैष्णवो को ऑनलाइन सुविधाए मिल पाएगी। इसके साथी पूरे दिन का काम मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाले वैष्णो को खांसी सुविधा मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन जानकारी के चलते उन्हें यहां व्यवस्थाओं से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस कार्यालय में सौंदर्य करण का काम बाकी है लेकिन आज नर्सिंग जयंती के उत्तम अवसर पर एक बार यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कर दिया गया है। बाईट - राजकुमार गोरवा ( मुख्य समाधानी, द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली )3
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- अनियंत्रण होकर केलवाड़ा लाखेला तालाब में गिरी जीप1
- गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा) सडक कर्मचारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन। बाली।पाली बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।3
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, ऑनलाइन विशेष क्विज का क्या जा रहा आयोजन, 15 साल वालों के जवाब देने से यातायात और सोशल मीडिया की मिलेगी जानकारी, क्विज जीतने पर एसपी की तरफ से जारी होगा एक सर्टिफिकेट, इंटरनेट और मोबाइल का प्रचलन तेज होने के साथ ही संचार क्रांति में जोरदार बदलाव आया है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी दिखने लगे हैं। जहां साइबर क्राइम और फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी इजाफा हो रहा है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए रेंज आईजी उदयपुर गौरव गोयल द्वारा संभाग के सभी जिलों में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसमें एक क्विज के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।आमजन को जागरूक करने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत दो अलग-अलग ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के तरीके सिखाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।राजसमंद साइबर पुलिस स्टेशन के प्रोग्रामर खेरूल वसीम ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी ग्रुप, राजीविका समूह, यूथ सीएलजी, लखपति दीदी और ग्राम रक्षक जैसे विभिन्न सामाजिक व सरकारी समूहों के सदस्य भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया समूहों में एक लिंक और क्यूआर कोड साझा किए गए है। जिन्हें स्कैन कर प्रतिभागी सीधे प्रतियोगिता पेज तक पहुंच सकेंगे।प्रतिभागियों को अपनी बेसिक जानकारी भरने के बाद 15 सवालों का सेट मिलेगा। जिनके उत्तर देकर वे अपनी जानकारी का आकलन कर सकेंगे। परिणाम तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा और सफल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से ईमेल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।यह अभियान आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की मॉनिटरिंग में संचालित हो रहा है। बाईट - खेरुल वसीम ( प्रोग्रामर, साइबर सेल राजसमंद ) कंप्यूटर के पास बैठे हुए बाईट - मीनल कुमावत ( अभियान प्रतिभागी, राजसमंद ) लाल साडी पहने हुई बाईट - हेमंत कलाल ( पुलिस अधीक्षक, राजसमंद ) 1- खेरुल वसीम - पुलिस इस अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं खुद को सुरक्षित कर सकते हैं और सपा के हस्ताक्षर किया हुआ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 2- मीनल कुमावत - पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बच्चों के लिए अधिक कारगर साबित होगा आमतौर पर महिलाएं पुलिस से सीधे संवाद नहीं कर पाती, अभियान के द्वारा उन्हें भी पूरी जानकारी मिल पाएगी। वे खुद भी सुरक्षित रह सकती है और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकती है। 3- हेमंत कलाल - रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अधिकारियों की विशेष टीम का गठन कर इस अभियान को संचालित किया जा रहा है आमजन का भी काफी अच्छा रिस्पांस है और लोग बढ़ चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।4