Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur: राजस्थान में 'ऑपरेशन लोटस' ?, मदन राठौड़ ने दिया सचिन पायलट को ऑफर !, राठौड़ बोले- पायलट समझदार.. BJP में स्वागत अपार ! #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jaipur: राजस्थान में 'ऑपरेशन लोटस' ?, मदन राठौड़ ने दिया सचिन पायलट को ऑफर !, राठौड़ बोले- पायलट समझदार.. BJP में स्वागत अपार ! #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- शिवरज की लापरवाही से अभी तक रोड आधा अधूरा पड़ा हुआ है और कोई सुनवाई नहीं होती है हम परेशान हो गए हैं धूल मिट्टी बहुत उड़ रही है लोगों को निकालने में परेशानी हो रही है़1
- Post by Dev karan Mali1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली मे नवाचार, द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ, मंदिर के मुख्यमंत्री मुखिया बबलाजी ने मौली बंधन खोलकर किया शुभारंभ, श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य समाधान विभाग के नवीनीकरण का शुभारंभ नृसिंह जयंती को किया गया। तृतीय गृहाधीश्वर पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार तथा कांकरोली युवराज गोस्वामी श्री वैदान्त कुमार जी एवं श्री सिद्धांत कुमार जी के निर्देशन में तैयार हुए इस नव निर्मित मुख्य समाधान का उद्घाटन मंदिर के मुख्याजी श्री कृष्णकांत सांचीहर बबलाजी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभी समाधान प्रकोष्ठ के अधिकारी, मंदिर मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के बाद मौली बंधन खोलकर इस आधुनिक डिजिटल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य समाधानी राजकुमार गोरवा ने बताया इस प्रयास के बाद वैष्णवो को ऑनलाइन सुविधाए मिल पाएगी। इसके साथी पूरे दिन का काम मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बाहर से आने वाले वैष्णो को खांसी सुविधा मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन जानकारी के चलते उन्हें यहां व्यवस्थाओं से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस कार्यालय में सौंदर्य करण का काम बाकी है लेकिन आज नर्सिंग जयंती के उत्तम अवसर पर एक बार यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कर दिया गया है। बाईट - राजकुमार गोरवा ( मुख्य समाधानी, द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली )3
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 📍 खबर: ब्यावर शहर के मध्य स्थित पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर एक जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन गया है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में श्रीनाथ मार्केट के मुख्य चौराहे पर खड़ा यह खंभा नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। खंभे की स्थिति इतनी खराब है कि उसके लोहे के सरिये तक गल चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी अंतिम अवस्था में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह खंभा अचानक गिरता है तो आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस क्षेत्र में संकरी गलियों के कारण दिनभर भारी भीड़भाड़ रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वे कई बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक दुकानदार के अनुसार यह स्ट्रीट लाइट पोल करीब 50-60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ⚠️ मांग: स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार* ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1