ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार* ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

- *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार* ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।1
- जोधपुर री़ल के चक्कर में नेशनल हाइवे पर कर रहे हैं स्टंट वीडियो झालामंड से पाली जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है वीडियो में युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में कर रहा है खतरनाक स्टंट स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल इस हाइवे पर सबसे अत्यधिक रहता है ट्रैफिक भार युवकों की लापरवाही कहीं किसी के जान पर भारी न पड़ जाए हालांकि जी राजस्थान न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि1
- ब्यावर 29 अप्रैल। ग्राम रथ अभियान के तहत अनोखे और प्रभावी तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाई जा रही है। शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों के जरिए आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहज और रोचक ढंग से दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने बताया कि ग्राम रथ के दूसरे दिन हरराजपुरा में कला जत्था द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की तीनों विधानसभाओं में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण परिवेश में योजनाओं को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करने से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ती है। ग्राम रथ के माध्यम से आमजन सीधे लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं, आवेदन प्रक्रिया को समझ रहे हैं और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्राम रथ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। सिर्फ बातें ही न हों, सुझाव और शिकायतें भी आगे तक पहुँचें” — इसी उद्देश्य के साथ यह प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर की आवाज़ सीधे मुख्यालय तक पहुँच सके। उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं आमजन से अपील की कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों में विकास शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज मीणा, अंकित जांगिड़ एवं जवाहर कला केंद्र की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। 👉 जागरूकता, सहभागिता और संवाद—यही है ग्राम रथ अभियान की पहचान।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 📍 खबर: ब्यावर शहर के मध्य स्थित पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर एक जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन गया है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में श्रीनाथ मार्केट के मुख्य चौराहे पर खड़ा यह खंभा नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। खंभे की स्थिति इतनी खराब है कि उसके लोहे के सरिये तक गल चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी अंतिम अवस्था में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह खंभा अचानक गिरता है तो आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस क्षेत्र में संकरी गलियों के कारण दिनभर भारी भीड़भाड़ रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वे कई बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक दुकानदार के अनुसार यह स्ट्रीट लाइट पोल करीब 50-60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ⚠️ मांग: स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर। सोशल मीडिया पर एक लालच भरे विज्ञापन के कारण शास्त्री नगर निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता मुदुला शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर उन्हें एक ऐड दिखाई दिया, जिसमें दावा किया गया था कि यदि किसी पांच रुपये के नोट पर ट्रैक्टर बना हो तो उसके बदले लाखों रुपये दिए जाएंगे। इस आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर महिला ने विज्ञापन में दिए गए संपर्क माध्यम से आरोपियों से बात की। आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेकर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए। महिला लगातार उनके कहने पर विभिन्न ट्रांजेक्शन करती रही और कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब काफी समय बाद भी कोई रकम वापस नहीं मिली और आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया, तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी शमशेर ख़ान ने जम आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक और लालच भरे विज्ञापनों से सतर्क रहें।1
- Post by Raghunath rajput2
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1