*आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी* *विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
*आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी* *विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
- पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 137 पशुपालक परिवार हुए लाभान्वित समस्तीपुर, 18 सितम्बर 2026 बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति (जीविका), ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में समस्तीपुर सदर प्रखंड अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को सुलभ पशु स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उनके पशुधन के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उत्पादकता को सुनिश्चित करना था। शिविर का उद्घाटन *बीपीएम, समस्तीपुर सदर मुकेश कुमार पासवान, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपूर्वा, डॉ. शिव कुमार, प्रबंधक पशुधन, डीपीसीयू समस्तीपुर अभिषेक कुमार एवं पृथ्वी सीएलएफ की अध्यक्ष नूरजहां बेगम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में कुल 137 पशुपालक परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा लगभग 468 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई इस दौरान बीमार पशुओं का उपचार, आवश्यक टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया, गंभीर पशु रोगों के त्वरित निदान एवं उपचार हेतु शिविर स्थल पर मोबाइल पशु चिकित्सा वैन एवं पारावेट टीम की भी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को *पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, पशु आवास की स्वच्छता एवं बेहतर पशुपालन प्रबंधन* के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पशुओं की नियमित देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। इस अवसर पर जीविका की ओर से LHS अंशुमन कुमार, AC सुप्रिया कुमारी, AC रमोज कुमार, CC किरण कुमारी, रूबी कुमारी, राजा प्रसाद सहित अन्य कर्मियों एवं जीविका दीदियों की सराहनीय उपस्थिति रही। डीपीसीयू समस्तीपुर के प्रबंधक पशुधन अभिषेक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के पशु स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण पशुपालकों को आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका को अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने में मदद मिलती है। शिविर के सफल आयोजन में जीविका एवं संबंधित विभागीय टीम के समन्वित प्रयास से ग्रामीण समुदाय में पशु स्वास्थ्य एवं बेहतर पशुपालन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।1
- मोहिउद्दीन नगर में जीआर राशि से वंचित ग्रामीणों के बीच गहराया असंतोष । जताई नाराजगी। जी हां यह नराजगी उन लोगों ने जताई है जहां GR राशि से वंचित हो चुके लोगों की हैं। जी हां यह मामला समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 1 से लेकर वार्ड 6 के रहने वाले ग्रामीणों की है। जहां जीआर राशि से वांछित ग्रामीणों के बीच असंतोष गहराने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण पंचायत के सभी वार्ड के परिवार को जीआर राशि प्राप्त हुई थी । वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीत वर्ष की अपेक्षा बाढ़ का पानी रिकॉर्ड स्तर को पार करने के बावजूद भी वार्ड 1 से लेकर वार्ड 6 को वंचित रखा गया। वहीं शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत के बाद पंचायत के जनप्रतिनिधियों की बैठक मुखिया सुरेंद्र राय की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजित किया गया था, बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर अंचल कार्यालय से मांगी गई पारिवारिक सूची भी दे दी गई थी। उसी क्रम में ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. पूछे जाने पर सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी की जांच रिपोर्ट के आधार पर व आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक संपूर्ण प्रक्रिया अपनाई गई है । मौके पर सरपंच गुरु प्रकाश साह, सज्जन पासवान, राकेश कुमार महतो,प्रमिला देवी, आशा देवी, बानो खातून, रूबी देवी मौजूद थे । इसी दौरान बैठक में उपस्थित मुखिया, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित वंचित ग्रामीणों ने क्या कुछ कहीं देखे इस खास रिपोर्ट में।1
- 22 माइल चौक के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, FSL टीम ने किया घटनास्थल का परीक्षण वैशाली के हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के 22 माइल चौक, तेजपुरवा ग्राम के समीप सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल का परीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सत्यम ग्राम न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय ग्रामीणों की बात और थानाध्यक्ष का बयान भी सामने आया है। मामले की जांच जारी है। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपडेट के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो करें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!1
- 🚨 Darbhanga में पुलिस टीम पर हमला! कार्रवाई करने पहुंची टीम से धक्का-मुक्की, सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची मनीगाछी पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, बघांत गांव के पासवान टोला में शराब के नशे में हंगामे की सूचना पर टीम पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान अजय पासवान समेत अन्य लोगों ने पुलिस टीम से उलझकर हंगामा किया।मामले में कांड संख्या 267/26 दर्ज कर अजय पासवान समेत कई नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि गिरफ्तारी के दौरान भी विरोध और हंगामा हुआ। वहीं, चलती पुलिस गाड़ी से कूदने के दौरान अजय पासवान के घायल होने के बाद उसे DMCH के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सवाल यह भी है कि बिहार पुलिस के साथ ऐसी स्थिति क्यों बनी और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे? मनीगाछी, दरभंगा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।1
- समस्तीपुर:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी जनसंगठनों ने 28 सितंबर 2026 को पटना के राजभवन के समक्ष आयोजित होने वाले आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन की ठोस तैयारी को लेकर भाकपा जिला कार्यालय, बंगाली टोला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड शंकर साह और कॉमरेड गजेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, एटक, एआईकेएस, एआईएसएफ, एआईवाईएफ, एनएफआईडब्ल्यू समेत विभिन्न जनसंगठनों के जिला नेतृत्व के दर्जनों साथी मौजूद रहे। इस मौके पर भाकपा राज्य सचिव पूर्व विधायक कॉमरेड रामनरेश पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 28 सितंबर का यह प्रदर्शन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हक के लिए निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजभवन के समक्ष जमा होने वाला जनसैलाब सत्ता के खिलाफ स्पष्ट संदेश देगा। कॉमरेड पांडे ने विशेष रूप से घोषणा की कि समस्तीपुर जिला से अकेले 5000 से अधिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम लोगों को पटना पहुंचाने का लक्ष्य तय करें। किसान सभा के राज्य महासचिव कॉमरेड रामचन्द्र महतो ने किसानों की बदहाली पर बोलते हुए कहा कि कृषि ऋण माफी, एमएसपी की कानूनी गारंटी और चार लेबर कोड की वापसी के बिना देश में असली बदलाव असंभव है। भाकपा जिला सचिव कॉमरेड सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण तथा महंगाई के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि युवा और मजदूर वर्ग अब और चुप नहीं बैठेगा। बैठक में अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी और मार्च को संगठित, अनुशासित तथा दबावपूर्ण बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। समस्तीपुर से 5000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शन गांधी मैदान, पटना से सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहां से दिन के 11 बजे राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। नारा होगा “चलो पटना, बदलाव जरूरी है! प्रदर्शन में प्रमुख मांगें शामिल हैं चार लेबर कोड की वापसी, कृषि ऋण माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त और सार्वभौमिक बनाना, महिलाओं की सुरक्षा तथा निजीकरण की नीतियों का विरोध। जनसंगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने मिलकर संकल्प लिया कि 28 सितंबर को समस्तीपुर जिला से 5000 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। भाकपा जिला इकाई ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। मौके पर जनसंगठनों के नेता अनिल प्रसाद, सुधीर कुमार देव, रामविलास शर्मा, रामजतन सिंह राकेश, संजय कुमार, सीता सिन्हा,प्रयागचंद मुखिया, विनोद कुमार समीर, अविनाश कुमार सहित सभी अंचल मंत्री मौजूद रहे।1
- शराब के हाई प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार नेहा क्षा को समस्तीपुर विशेष उत्पाद कोर्ट से नहीं मिला बेल.1
- समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी.1
- समस्तीपुर में सो रहे चिकित्सक को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी…. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है1
- समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी । समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी समस्तीपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र के सौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी…. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है1