पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 137 पशुपालक परिवार हुए लाभान्वित समस्तीपुर, 18 सितम्बर 2026 बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति (जीविका), ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में समस्तीपुर सदर प्रखंड अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को सुलभ पशु स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उनके पशुधन के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उत्पादकता को सुनिश्चित करना था। शिविर का उद्घाटन *बीपीएम, समस्तीपुर सदर मुकेश कुमार पासवान, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपूर्वा, डॉ. शिव कुमार, प्रबंधक पशुधन, डीपीसीयू समस्तीपुर अभिषेक कुमार एवं पृथ्वी सीएलएफ की अध्यक्ष नूरजहां बेगम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में कुल 137 पशुपालक परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा लगभग 468 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई इस दौरान बीमार पशुओं का उपचार, आवश्यक टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया, गंभीर पशु रोगों के त्वरित निदान एवं उपचार हेतु शिविर स्थल पर मोबाइल पशु चिकित्सा वैन एवं पारावेट टीम की भी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को *पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, पशु आवास की स्वच्छता एवं बेहतर पशुपालन प्रबंधन* के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पशुओं की नियमित देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। इस अवसर पर जीविका की ओर से LHS अंशुमन कुमार, AC सुप्रिया कुमारी, AC रमोज कुमार, CC किरण कुमारी, रूबी कुमारी, राजा प्रसाद सहित अन्य कर्मियों एवं जीविका दीदियों की सराहनीय उपस्थिति रही। डीपीसीयू समस्तीपुर के प्रबंधक पशुधन अभिषेक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के पशु स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण पशुपालकों को आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका को अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने में मदद मिलती है। शिविर के सफल आयोजन में जीविका एवं संबंधित विभागीय टीम के समन्वित प्रयास से ग्रामीण समुदाय में पशु स्वास्थ्य एवं बेहतर पशुपालन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।

- जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर सिंह , मनाया गया जयंती। जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह फोटो-श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अतिथि मोहिउद्द्दीननगर- पूर्व विधायक सह पूर्व एमएलसी एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह जीवनपर्यंत जन सरोकारों से जुड़े रहने और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते रहे.राजनीति में विचारधारा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सदैव समरस समाज की स्थापना के लिए कार्य किया. वे राजनीति में शुचिता के हिमायती थे.यह बातें रविवार को पीएमश्री आरजेएसटी प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में दिवंगत पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह की 76 वीं दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी पिंकू ने कही. अध्यक्षता मिथलेश सिंह ने की.संचालन श्रवण कुमार को ने किया. कार्यक्रम का संयोजन जदयू के प्रांतीय नेता राणा संजीव सिंह व युवा नेता राणा विष्णु सिंह ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों ने पूर्व एमएलसी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ की. वक्ताओं ने कहा कि सरल, सहज एवं अपनी बेबाकी के जाने वाले गंगेश्वर बाबू भले ही कई पदों को सुशोभित किया, परंतु अपनी जमीन से जुड़े रहे. विधायक या विधान पार्षद के रूप में कम बल्कि समाजवादी विचार के पुरोधा के रूप में वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे.समाज के अभिवंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने जीवनपर्यंत प्रयास किया. जीवन में बदलाव के लिए शिक्षा को अमोघ हथियार के रूप अपनाने पर उन्होंने जोर दिया. दियारांचल के पतसिया जैसे पिछड़े इलाके में प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय की स्थापना कर दूरगामी सोच को प्रदर्शित किया. सभा के अंत में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना की गई. इस मौके पर चंद्रकेतु सिंह, डॉ.अशोक सिंह, सुनील सिंह,गुलाब सिंह,सुरेंद्र पासवान,सुभाष सिंह,भाई रणधीर,पप्पू सिंह, रामदास,राणा अनिल सिंह,राणा मुन्ना सिंह,राणा विजेश सिंह,राणा अभिमन्यु सिंह,राणा भूषण सिंह,राणा राजेश सिंह, राणा लालन सिंह, राणा अजय सिंह, राणा पवन सिंह,राणा वीर सिंह,राणा चंदन सिंह,राणा राहुल सिंह,राणा अंकित सिंह मौजूद थे.1
- हाजीपुर , वैशाली में डिजिटल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रेस कॉन्फ्रेंस शार्क देश के अध्यक्ष लामा जी ने कहा डिजिटल मीडिया का जमाना है बाकी देखी क्या कुछ कहें हाजीपुर , वैशाली में डिजिटल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रेस कॉन्फ्रेंस शार्क देश के अध्यक्ष लामा जी ने कहा डिजिटल मीडिया का जमाना है बाकी देखी क्या कुछ कहें1
- घटना 4: पुलिस के सामने भी नहीं रुका बवाल, क्या हादसे के बाद ही जागेगा बिहार का पुलिस प्रशासन? गया से पटना और पूर्वी चंपारण तक लगातार सामने आ रही घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। क्या पुलिस घटना होने से पहले तनाव को रोक सकती है, या कार्रवाई हमेशा किसी बड़ी घटना के बाद ही होगी? #बिहार #बिहारपुलिस #पुलिसप्रशासन #गया #वजीरगंज #पूर्वीचंपारण #पताही #जिहुली #पटना #मेहंदीगंज #अपराध #कानूनव्यवस्था #पुलिसकीजवाबदेही #निष्पक्षखबरें #अंकेशठाकुर1
- चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी गिरफ्तार। समस्तीपुर दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान सोने के मंगलसूत्र एवं लॉकेट कान का फूल कुल 18 पीस समेत एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 13 के रहने वाला पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार उर्फ बीघा। दूसरा अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट वार्ड संख्या 14 के रहने वाला अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो। तीसरा युक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के रहने वाला हरी साह के पुत्र दुकानदार सुजीत कुमार के रूप में की गई है । इन सभी अभियुक्त को कई कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1
- कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर मधुबन पंचायत स्थित वार्ड नंबर बारह के अनुरक्षक को छह वर्ष से मानदेय नहीं मिलने से आक्ओश1
- महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना1
- ब्रेकिंग...न्यूज़... मोहिउद्दीन नगर... करीम नगर! समाज सेवी शशी भूषण कुमार के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पारिवारिक सुरक्षा को लेकर टॉर्च वितरण करते हुए। पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों ने किया जमकर सराहना। इस बारे में पीड़ित परिवार ने क्या कहा...?1
- Post by Hariom kashyap1
- राघोपुर में जीआर वितरण में पारदर्शिता की मांग, तीसरे दिन भी युवाओं की भूख हड़ताल जारी #Raghopur #Vaishali #BiharNews #GRDistribution #FloodRelief #ReliefMaterial #HungerStrike #YouthProtest #Transparency #FloodVictims #RaghopurNews #VaishaliNews #BiharNewsToday #ABAPNews #MohankumarJournalist #BreakingNews1