करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची सेंट्रल प्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने रविवार को देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे, ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के समय मौके पर कोई कोयला या खनन सामग्री नहीं मिली, लेकिन पूर्व में यहां बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इस कार्रवाई से एक दिन पहले, शनिवार को संयुक्त टीम ने पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में सघन अभियान चलाया था। इस दौरान अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया गया। साथ ही कई अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया गया, जिनका उपयोग लंबे समय से कोयला निकालने के लिए किया जा रहा था। अभियान के दौरान टीम ने करीब 150 लंबी सुरंगों के भीतर प्रवेश कर न केवल कोयला बरामद किया था, बल्कि खनन में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, फुटबॉल पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी जब्त किए थे। रविवार को की गई कार्रवाई में कोरिया के अलावा सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिलों के खनिज अधिकारी, स्थानीय पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वन एवं खनिज विभाग के साथ-साथ एसईसीएल के समन्वय से इन क्षेत्रों की निगरानी और सख्त की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए चिन्हित स्थानों को ब्लास्टिंग कर बंद किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही क्षेत्र में लगातार निगरानी और संयुक्त अभियान जारी रखने की भी बात कही गई है। इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा।
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची सेंट्रल प्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने रविवार को देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे,
ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के समय मौके पर कोई कोयला या खनन सामग्री नहीं मिली, लेकिन पूर्व में यहां बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इस कार्रवाई से एक दिन पहले, शनिवार को संयुक्त टीम ने पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में सघन अभियान चलाया था। इस दौरान अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया गया। साथ ही कई अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया गया, जिनका उपयोग लंबे समय से कोयला
निकालने के लिए किया जा रहा था। अभियान के दौरान टीम ने करीब 150 लंबी सुरंगों के भीतर प्रवेश कर न केवल कोयला बरामद किया था, बल्कि खनन में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, फुटबॉल पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी जब्त किए थे। रविवार को की गई कार्रवाई में कोरिया के अलावा सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिलों के खनिज अधिकारी, स्थानीय पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वन एवं खनिज विभाग के साथ-साथ एसईसीएल के समन्वय से इन
क्षेत्रों की निगरानी और सख्त की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए चिन्हित स्थानों को ब्लास्टिंग कर बंद किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही क्षेत्र में लगातार निगरानी और संयुक्त अभियान जारी रखने की भी बात कही गई है। इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा।
- कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो1
- कोरिया जिले के जमगहना NH 43 सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो कार आमने-सामने से टकराई घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया1
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।1
- मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर। 💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा? #MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews1
- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक। बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लम्बित मर्ग, चालान, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा की तलाश करने किया गया निर्देशित। सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित। बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड मे मौजूद। थाना आये फरियादियो को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक मे की गई समीक्षा। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान मे जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड मे मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियाें से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाकर कारित की गई थीं घटना, नाबालिग को पुलिस टीम द्वारा किया गया बरामद। :- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 09/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया कि नाबालिग लड़की दिनांक 24/01/26 को किराये के रूम से बिना बताये कही चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम को सूचना मिला कि पीड़िता संदेही अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर मे है। नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को जम्मू रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर से संदेही अजय शंकर तिवारी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी पीड़िता को बहला फुसला कर जम्मू भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय शंकर तिवारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अजय शंकर तिवारी आत्मज स्व भागवत तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन डोरला थाना बलौदा जिला जांजगीर चापा* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2)(ड़) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर सक्रिय रहे।1
- yuva utasav 2025 pg College Ambikapur1
- ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।1