Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला, बचाने दौड़े चार लोगों को भी पीटा पुरानी रंजिश में लाठी-सरियों से हमला, दो महिलाओं समेत पांच घायल मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेवदा गांव के आशाराम का पुरा में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लाठी-सरियों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने आए चार अन्य लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की शुरुआत कुछ दिन पहले ट्रक चलाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला, बचाने दौड़े चार लोगों को भी पीटा पुरानी रंजिश में लाठी-सरियों से हमला, दो महिलाओं समेत पांच घायल मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेवदा गांव के आशाराम का पुरा में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लाठी-सरियों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने आए चार अन्य लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की शुरुआत कुछ दिन पहले ट्रक चलाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कैलारस में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 400 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार कैलारस पुलिस की कार्रवाई, 400 क्वार्टर अवैध शराब जब्त कैलारस। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलारस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 क्वार्टर (8 पेटी) अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर ग्राम खेड़ा कलां में सिकरवार के ढाबे के पीछे से 6 पेटी देशी शराब और 2 पेटी मसाला शराब, कुल 400 क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 319/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर के निर्देशन तथा एसडीओपी कैलारस उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह कुशवाह और पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- *अंबाह में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ कार्यालय पर मनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती* *अंबाह, मुरैना।* अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धा और जोश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ एवं करणी सेना के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं। महज 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल जाने वाले भगत सिंह ने युवाओं को आजादी का नया मंत्र दिया था। उनका जीवन त्याग, बलिदान और निडरता का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर नशा मुक्त, शिक्षित और राष्ट्रभक्त बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और शहीदों के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के साथ-साथ करणी सैनिकों की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में "इंकलाब जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।4
- Bignews :आग के बीच नहीं डगमगाया हौसला, आरक्षकों ने बचाई कई जिंदगियां! Bignews :आग के बीच नहीं डगमगाया हौसला, आरक्षकों ने बचाई कई जिंदगियां! ऊमरी थाना अंतर्गत ढोंचरा गांव में गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, शिवम तोमर-अमित ने दिखाया अदम्य साहस। #bhind #भिंडन्यूज़ #BhindNews #भिंड SP BHIND Collector Office Bhind PRO Bhind1
- *अंबाह में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ कार्यालय पर मनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती* *अंबाह, मुरैना।* अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के कार्यालय पर आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धा और जोश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ एवं करणी सेना के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं। महज 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल जाने वाले भगत सिंह ने युवाओं को आजादी का नया मंत्र दिया था। उनका जीवन त्याग, बलिदान और निडरता का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर नशा मुक्त, शिक्षित और राष्ट्रभक्त बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और शहीदों के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के साथ-साथ करणी सैनिकों की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में "इंकलाब जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। *अंबाह में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ कार्यालय पर मनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती* *अंबाह, मुरैना।* अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के कार्यालय पर आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धा और जोश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ एवं करणी सेना के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं। महज 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल जाने वाले भगत सिंह ने युवाओं को आजादी का नया मंत्र दिया था। उनका जीवन त्याग, बलिदान और निडरता का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर नशा मुक्त, शिक्षित और राष्ट्रभक्त बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और शहीदों के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के साथ-साथ करणी सैनिकों की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में "इंकलाब जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।1
- टूंडला के सुभाष चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में लगा गंदगी का भारी अंबार, नगर पालिका की लापरवाही से राहगीर बेहाल टूंडला प्रमुख बिंदु: चौकी के पास कचरे का ढेर। टूंडला टूंडला के सुभाष चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में लगा गंदगी का भारी अंबार, नगर पालिका की लापरवाही से राहगीर बेहाल टूंडला प्रमुख बिंदु: चौकी के पास कचरे का ढेर। टूंडला के व्यस्त सुभाष चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के ठीक बगल में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा है, जिसकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। सालों से पड़ा कबाड़: मौके पर सालों पुराने फटे-पुराने कपड़े, जूते और पुराने बर्तन सड़े-गले हालात में पड़े हुए हैं। भीषण बदबू से राहगीर परेशान। जमा हुए सड़े-गले कपड़ों और कचरे से लगातार आ रही तीव्र दुर्गंध के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों का सांस लेना दूभर हो गया है। नगर पालिका की घोर लापरवाही: शहर के प्रमुख चौराहे पर इस तरह गंदगी फैला होना स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और स्वच्छता के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कार्रवाई का इंतजार स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है; अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कब संज्ञान लेकर तुरंत सफाई करवाता है या राहगीरों को यूं ही बदबू झेलनी पड़ेगी।1
- घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला, बचाने दौड़े चार लोगों को भी पीटा पुरानी रंजिश में लाठी-सरियों से हमला, दो महिलाओं समेत पांच घायल मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेवदा गांव के आशाराम का पुरा में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लाठी-सरियों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने आए चार अन्य लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की शुरुआत कुछ दिन पहले ट्रक चलाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।2
- मकान चाहिए था... मां की जिंदगी नहीं! बेटे-बहू पर बुजुर्ग मां को जबरन गेहूं की गोली खिलाने का आरोप, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत; पिता से भी मारपीट मुरैना। शहर के सिद्ध नगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मकान अपने नाम कराने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे और बहू पर अपने ही बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने और वृद्ध मां को कथित रूप से जबरदस्ती गेहूं की गोली खिलाने का आरोप लगा है। हालत बिगड़ने पर वृद्धा को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिद्ध नगर निवासी सोवरन सिंह सिकरवार और उनकी पत्नी जलदेवी सिकरवार के साथ बीती रात उनके पुत्र सतीश और पुत्रवधू राधा का मकान अपने नाम कराने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान जलदेवी सिकरवार को जबरन गेहूं की गोली खिलाने का आरोप है। घटना के बाद बुजुर्ग दंपती को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। घायल सोवरन सिंह ने मदद के लिए गुहार लगाई तो पड़ोसियों ने उनकी सहायता की और दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जलदेवी सिकरवार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। अस्पताल से मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। परिजनों के मुताबिक सोवरन सिंह सिकरवार मूल रूप से गलेथा गांव के रहने वाले हैं। उनके दो पुत्र राजेश और मनेन्द्र मुरैना से बाहर रहते हैं, जबकि तीसरा पुत्र सतीश अपनी पत्नी राधा के साथ मुरैना में रहता है। परिजनों ने सतीश पर शराब पीने का भी आरोप लगाया है। मृतका के पुत्र मनेन्द्र सिंह का आरोप है कि मकान अपने नाम कराने को लेकर माता-पिता पर दबाव बनाया जा रहा था। वहीं घायल पिता सोवरन सिंह ने भी पूरी घटना को लेकर अपनी पीड़ा बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल परीक्षण और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- > भजन की आड़ में अपराध! सागर कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा। इंसाफ की जीत! > आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं < *कथावाचक को 14 साल की जेल!* *महिला से दुष्कर्म पर कोर्ट का बड़ा फैसला* *सागर।* धर्म के नाम पर कलंक! सागर जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी कथावाचक को दोषी मानते हुए *14 साल के कठोर कारावास* की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा - ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को आखिरकार न्याय मिला, फैसले से पूरे जिले में हड़कंप! *#SagarNews #SagarExpress #MPNews #BreakingNews #CourtNews #14YearsJail #SagarCourt #JusticeServed #MadhyaBharatExpress #ViralPost1