गनर हत्याकांड: आरोपी कोर्ट में तलब, 12 अगस्त को तय होगा आरोप; श्रमजीवी एक्सप्रेस में चाकू मारकर हत्या, सरकारी कार्बाइन लूटने का आरोप सुलतानपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में आरोपी संदीप यादव को कोर्ट में तलब किया गया है। इस चर्चित मामले में 12 अगस्त को आरोपी पर आरोप तय किए जाएंगे। यह घटना 25 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब गनर राकेश कुमार वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन में सफर कर रहे आरोपी संदीप यादव ने राकेश कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। घायल गनर राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह प्रयागराज जिले के हंडिया थाने के नाहरपुर गांव के निवासी थे। इस मामले में हेड कांस्टेबल आत्मा यादव ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी संदीप यादव मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रह्लाद कुंडीपारा का निवासी है और वर्तमान में मध्य प्रदेश की जेल में बंद है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे पंचम राकेश ने आरोपी को आरोप तय करने के लिए 12 अगस्त को तलब किया है।
गनर हत्याकांड: आरोपी कोर्ट में तलब, 12 अगस्त को तय होगा आरोप; श्रमजीवी एक्सप्रेस में चाकू मारकर हत्या, सरकारी कार्बाइन लूटने का आरोप सुलतानपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में आरोपी संदीप यादव को कोर्ट में तलब किया गया है। इस चर्चित मामले में 12 अगस्त को आरोपी पर आरोप तय किए जाएंगे। यह घटना 25 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब गनर राकेश कुमार वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन में सफर कर रहे आरोपी संदीप यादव ने राकेश कुमार को चाकू मारकर
घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। घायल गनर राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह प्रयागराज जिले के हंडिया थाने के नाहरपुर गांव के निवासी थे। इस मामले में हेड कांस्टेबल आत्मा यादव ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी संदीप यादव मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रह्लाद कुंडीपारा का निवासी है और वर्तमान में मध्य प्रदेश की जेल में बंद है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे पंचम राकेश ने आरोपी को आरोप तय करने के लिए 12 अगस्त को तलब किया है।
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस टीम अपनी सक्रियता के साथ मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- खेत में मिला वृद्ध का शव, बेटे ने विशेष समुदाय के 5 लोगों पर दर्ज कराया केस बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 1 अगस्त को एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई। मृतक के पुत्र शिवनाथ ने बताया कि एक 12 वर्षीय बालक ने उन्हें उनके पिता के अचेत अवस्था में बगल के खेत में पड़े होने की सूचना दी थी। शिवनाथ की लिखित तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मृतक का पंचायतनामा पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।1