विद्यालय-अभिभावक समन्वय पर बल,श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रयागराज श्री नारायण आश्रम प्रांगण शिवकुटी स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण, शिक्षण पद्धति तथा नियमों से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने अपने संबोधन में अभिभावकों को विद्यालय की कार्यनीति, शिक्षण पद्धति तथा ब्लूम्स् टैक्सोनॉमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह पद्धति बच्चों के बौद्धिक विकास को सुदृढ़ बनाती है और उन्हें सोचने, समझने तथा रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु घर पर सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, उनके अध्ययन में रुचि लें, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें तथा विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाॅफ का योगदान रहा। अतिथि अभिभावकों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। डॉ रविन्दर पाल कौर बिरदी,प्रिंसिपल,SMPPS, प्रयागराज। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार, प्रयागराज।

- प्रयागराज सिविल लाइंस प्रयाग संगीत समिति में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मेयर नगर निगम उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने समानता की जानकारी दी देश के संविधान का महत्व और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- स्कूल की महिला टीचर ने एनुअल फंक्शन में किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल FOLLOW FOR BREAKING NEWS @sky24india एक स्कूल के वार्षिकोत्सव (एनुअल फंक्शन) में एक महिला शिक्षिका ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने प्रभु देवा के आइकॉनिक गाने 'मुकाबला' पर इतनी शानदार और सटीक परफॉर्मेंस दी कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उनके हर स्टेप में जबरदस्त एनर्जी और जुनून देखने को मिला। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहाँ लोग उनके कॉन्फिडेंस और टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि कला, समर्पण और संगीत की एकता का जश्न था, जिसने सभी का दिल जीत लिया।1
- Post by Ghatnaein News1
- प्रयागराज यमुनापार में टोंस नदी से अवैध बालू खनन जोरों पर, प्रशासन मौन प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत कौधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुझी व खीरी थाना क्षेत्र में टोंस नदी से अवैध बालू खनन बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक घाटों से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू निकासी की जा रही है, जिससे नदी के अस्तित्व और पर्यावरण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुझी गाँव से नचई पुत्र कमलेश, पिपरांव में अनुप , ककराही में भैरव, पिपरहटा पंप कैनाल क्षेत्र में अजय, राहुल और संजय, वहीं खरका गांव में सुरेश व सभाजीत यादव सहित अन्य लोगों द्वारा टोंस नदी के विभिन्न घाटों से लगातार बालू खनन कराया जा रहा है। खनन में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है, जिससे नदी का बहाव प्रभावित हो रहा है और आसपास के खेतों में कटान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध खनन को लेकर कई बार खनन अधिकारी वैभव सोनी से लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अवैध खनन के कारण न केवल पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, खीरी थाना क्षेत्र में टोंस नदी से हो रहे इस अवैध बालू खनन को लेकर प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रहे है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और नदी व पर्यावरण को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।1
- Post by Mohini Shukla1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- प्रयागराज श्री नारायण आश्रम प्रांगण शिवकुटी स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण, शिक्षण पद्धति तथा नियमों से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने अपने संबोधन में अभिभावकों को विद्यालय की कार्यनीति, शिक्षण पद्धति तथा ब्लूम्स् टैक्सोनॉमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह पद्धति बच्चों के बौद्धिक विकास को सुदृढ़ बनाती है और उन्हें सोचने, समझने तथा रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु घर पर सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, उनके अध्ययन में रुचि लें, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें तथा विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाॅफ का योगदान रहा। अतिथि अभिभावकों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। डॉ रविन्दर पाल कौर बिरदी,प्रिंसिपल,SMPPS, प्रयागराज। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार, प्रयागराज।1
- पति से झगड़े के बाद महिला ने बालकनी से उड़ाए 1.5 करोड़ रुपये.. मची लूट की होड़ ! China के ग्वांगडोंग में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी से करीब 1.62 लाख डॉलर (लगभग 1.5 करोड़ रुपये) के असली नोट हवा में फेंक दिए। देखते ही देखते सड़क पर नोट लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी मच गई.. अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है... #ViralNews #ChinaNews #CashThrowing #China #Money #TNNViral #HVPG1