कंपोजिट विद्यालय त्रिसुंडी में चोरी, दरवाजा तोड़कर बच्चों की पाठ्यपुस्तकें उठा ले गए चोर सूचना मिलते ही डायल-112 व पुलिस मौके पर पहुंची, प्रधानाचार्य ने विभाग को भेजी रिपोर्ट अमेठी जनपद के विकासखंड भादर अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय त्रिसुंडी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक कक्ष का दरवाजा तोड़कर वहां रखी बच्चों की पाठ्यपुस्तकों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर के एक कमरे में विद्यार्थियों के लिए वितरित की जाने वाली नई पाठ्यपुस्तकें सुरक्षित रखी गई थीं। देर रात अज्ञात चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी पुस्तकें उठा ले गए। चोरी की इस घटना से विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि ये पुस्तकें नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को वितरित की जानी थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तथा औद्योगिक क्षेत्र चौकी त्रिसुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी की घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेशमा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रखी गई पुस्तकों की संख्या और चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा विद्यालय परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कंपोजिट विद्यालय त्रिसुंडी में चोरी, दरवाजा तोड़कर बच्चों की पाठ्यपुस्तकें उठा ले गए चोर सूचना मिलते ही डायल-112 व पुलिस मौके पर पहुंची, प्रधानाचार्य ने विभाग को भेजी रिपोर्ट अमेठी जनपद के विकासखंड भादर अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय त्रिसुंडी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक कक्ष का दरवाजा तोड़कर वहां रखी बच्चों की पाठ्यपुस्तकों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच
गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर के एक कमरे में विद्यार्थियों के लिए वितरित की जाने वाली नई पाठ्यपुस्तकें सुरक्षित रखी गई थीं। देर रात अज्ञात चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी पुस्तकें उठा ले गए। चोरी की इस घटना से विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि ये पुस्तकें नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को वितरित की जानी थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तथा औद्योगिक क्षेत्र
चौकी त्रिसुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी की घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेशमा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रखी गई पुस्तकों की संख्या और चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है।
विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा विद्यालय परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों का पूजन कर उतारी आरती, लिया आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों का पूजन कर उतारी आरती, लिया आशीर्वाद अमेठी/संग्रामपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को संग्रामपुर स्थित इंटर कॉलेज कालिकन धाम में गुरु-शिष्य परंपरा का भावपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन कर उनकी आरती उतारी, पुष्पमालाएं पहनाईं, तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। छात्रों ने पारंपरिक रीति से गुरुजनों के चरण पखारे, दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.पी. सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति की प्राचीन और गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- #उत्तरप्रदेश पिंजरे में मगरमच्छ! ये मगरमच्छ गांव के तालाब में था। गांव वाले दहशत में थे, इसलिए आज वन विभाग ने तालाब में पिजरा लगाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। मामला जिला बुलंदशहर का है।1
- सुल्तानपुर में दो गो-तस्कर गिरफ्तार: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 28/29 जुलाई की रात कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, कादीपुर पुलिस टीम को गो-तस्करों के आने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 03:10 बजे पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम पुत्र खलील (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अब्दुल सलाम और रियाज पुत्र खलील (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य अपराधी - आफाज पुत्र रियाज, अफजल पुत्र पप्पू और आजाद पुत्र फहीम - मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल अपराधी अब्दुल सलाम के पास से एक .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार रियाज के कब्जे से एक बोरी में रखा लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठेहा मिला। इस संबंध में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000/- का पुरस्कार प्रदान किया है।1
- थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक 09 वर्षीय बालिका के घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने क्या कहा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक 09 वर्षीय बालिका की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।इस संबंध में की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट ।1
- अमेठी जगदीशपुर कस्बे के में चौराहे पर पुलिस बूथ से महेश चंद कदम दूर बस स्टेशन के सामने रोड पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बेसन के चालक व परिचालकों की मनमानी के चलते लगा रहता है भीषण जाम, बस स्टेशन से महेश 500 मीटर दूर पर जिले की सबसे बड़ी च जगदीशपुर वार्ड ट्रामा सेंटर भी स्थित है जहां की गंभीर हालातो में मरीजों का भी आना-जाना लगा रहता है इस भीषण जाम के चलते आसपास के दुकानदारों राहगीरों बाइक स्वरों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है, वही मौके का नजारा देखने पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी तो है लेकिन वह कार्यवाही के नाम पर शून्य है हाथ बंधे पुलिसकर्मी परिचालकों की दबंगई के आगे बेबस नजर आते है, चालक व परिचालक से बात करने पर उनका जवाब है कि अंदर जगह नहीं है बस स्टेशन में अवैध वाहन खड़े रहते हैं इसलिए हम लोग सड़कों पर बस खड़ी करते हैं और दूसरा कारण बताते हैं कि बाहर खड़े टैगा मारा वहां लखनऊ सुल्तानपुर बनारस अन्य शहरों को जाने वाली सवारियों को अपने वाहनों में भर लेते हैं इस कारण से हमें सवारियां नहीं मिलती और सवारी के चलते हम लोग रोड पर बसें खड़ी करते हैं परिचालकों ने यह भी बताया कि यह प्रशासन की नाकामी है अगर प्राइवेट वाहन रोड पर ना खड़े हो तो हम लोग आराम से बसों को अंदर लगा करके सवारी को बिठाकर के जा सकते हैं पर यहां का स्थानीय पुलिस प्रशासन इस बात पर ध्यान नहीं देता की दगा मरवा हां रोड पर बस स्टेशन के सामने न खड़े होने पाए फिलहाल देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या करता है अमेठी जगदीशपुर कस्बे के में चौराहे पर पुलिस बूथ से महेश चंद कदम दूर बस स्टेशन के सामने रोड पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बेसन के चालक व परिचालकों की मनमानी के चलते लगा रहता है भीषण जाम, बस स्टेशन से महेश 500 मीटर दूर पर जिले की सबसे बड़ी च जगदीशपुर वार्ड ट्रामा सेंटर भी स्थित है जहां की गंभीर हालातो में मरीजों का भी आना-जाना लगा रहता है इस भीषण जाम के चलते आसपास के दुकानदारों राहगीरों बाइक स्वरों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है, वही मौके का नजारा देखने पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी तो है लेकिन वह कार्यवाही के नाम पर शून्य है हाथ बंधे पुलिसकर्मी परिचालकों की दबंगई के आगे बेबस नजर आते है, चालक व परिचालक से बात करने पर उनका जवाब है कि अंदर जगह नहीं है बस स्टेशन में अवैध वाहन खड़े रहते हैं इसलिए हम लोग सड़कों पर बस खड़ी करते हैं और दूसरा कारण बताते हैं कि बाहर खड़े टैगा मारा वहां लखनऊ सुल्तानपुर बनारस अन्य शहरों को जाने वाली सवारियों को अपने वाहनों में भर लेते हैं इस कारण से हमें सवारियां नहीं मिलती और सवारी के चलते हम लोग रोड पर बसें खड़ी करते हैं परिचालकों ने यह भी बताया कि यह प्रशासन की नाकामी है अगर प्राइवेट वाहन रोड पर ना खड़े हो तो हम लोग आराम से बसों को अंदर लगा करके सवारी को बिठाकर के जा सकते हैं पर यहां का स्थानीय पुलिस प्रशासन इस बात पर ध्यान नहीं देता की दगा मरवा हां रोड पर बस स्टेशन के सामने न खड़े होने पाए फिलहाल देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या करता है4
- 'लर्निंग बाय डूइंग' लैब में बच्चों ने सीखे खेती और पौधरोपण के गुर अमेठी/भादर। विकासखंड भादर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को संचालित लर्निंग बाय डूइंग (LBD) लैब में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के तहत खेती, पौधरोपण और नर्सरी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राधे रानी स्वयं सहायता समूह, घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों की उपयोगिता, वैज्ञानिक तरीके से बीज बोने की विधि तथा पौधों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं बीजारोपण कराते हुए सही तकनीक से बीज बोने का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बीजारोपण के बाद सिंचाई की उचित विधि भी सिखाई गई। आराधना सिंह ने बताया कि पौधों में पानी देने के लिए हजारे (वाटरिंग कैन) का उपयोग सबसे उपयुक्त होता है। यदि यह उपलब्ध न हो तो छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल से भी प्रभावी ढंग से सिंचाई की जा सकती है। एलबीडी लैब में विद्यार्थियों ने सब्जियों, फलों और फूलों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश और कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का बीजारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। साथ ही, ऐसी प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं।2
- नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः फांसी पर लटकी मिली, दो माह पहले हुई थी शादी अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र स्थित मुबारकपुर मुखेतिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर में फांसी पर लटकी मिली। मृतका की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान डीह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रीतू के रूप में हुई है। उसकी शादी बीते 8 मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिवबहादुर के बेटे शैलेन्द्र कुमार से हुई थी। शैलेन्द्र महाराष्ट्र में नौकरी करता है। शादी के बाद रीतू दूसरी बार अपनी ससुराल आई हुई थी। ससुर शिवबहादुर ने बताया कि मंगलवार रात रीतू ने सामान्य रूप से खाना बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खिलाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। बुधवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से देखने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही जायस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए. जहां कोहराम मचा हआ है कोतवाली जायस पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शादी के महज दो महीने के भीतर हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।3