Shuru
Apke Nagar Ki App…
चरखारी BDO और जिला प्रशासन तुरंत करहरा खुर्द गौशाला का निरीक्षण करें चरखारी BDO और जिला प्रशासन तुरंत करहरा खुर्द गौशाला का निरीक्षण करें
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
चरखारी BDO और जिला प्रशासन तुरंत करहरा खुर्द गौशाला का निरीक्षण करें चरखारी BDO और जिला प्रशासन तुरंत करहरा खुर्द गौशाला का निरीक्षण करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :बांध का पानी नाले में आया, ओवरफ्लो से गांव में घुसा पानी जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान, आवागमन हुआ मुश्किल मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के पाटनपुर गांव में बांध का पानी मुख्य नाले में आने के बाद नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले का पानी अब गांव की आबादी में घुसने लगा है, जिससे ग्रामीणों के घरों क़े सामने जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, नाले के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी का रास्ता न होने के कारण लगातार बढ़ता पानी गांव की ओर फैल रहा है। इससे ग्रामीणों को घरों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और नाले के पानी को आबादी में घुसने से रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।2
- वृद्ध की मौत के मामले में पत्नी जेल में, पति पहुंचा SP दफ्तर; बमीठा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप वृद्ध की मौत के मामले में पत्नी जेल में, पति पहुंचा SP दफ्तर; बमीठा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप1
- baris se joojh rahe yah vyakti jo panee aana jana raj hamare gau ke pradhan dekh kar chale jate lekin kuchh kar nahi rahe aap logo se gujaris hai hamare gau moongus me bhi rad banawai jaay pradhan se gujaris hai jald se jald a kar dekhe1
- गोखरही में बारिश नहीं, बदइंतजामी का सैलाब; चार घर ढहे, जिम्मेदारियों पर भी उठे सवाल बांदा/तिंदवारी। गोखरही में बारिश ने गांव को पानी में डुबो दिया, लेकिन सवाल सिर्फ आसमान से बरसे पानी का नहीं, जमीन पर पसरी व्यवस्था की नाकामी का भी है। कमर तक पानी, गलियों में तेज बहाव और घरों में कैद जिंदगी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।लगातार बारिश में राममूरत, बबलू सिंह, रवि यादव और रज्जू के कच्चे मकान ढह गए। राममूरत का घर रात दो बजे भरभराकर गिरा और गृहस्थी मलबे में दफन हो गई। कई परिवार सड़क और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं, जबकि सड़ा भूसा मवेशियों के लिए भी संकट बन गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि हर बरसात में यही त्रासदी दोहराती है, फिर भी स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में सचिव अजित पाल की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि सचिव का कहना है कि रात में ही जेसीबी लगाकर पानी निकासी शुरू करा दी गई थी।सवाल यह है कि राहत के लिए जेसीबी हर बार बारिश के बाद ही क्यों जागती है? अगर स्थायी नाला समय रहते बनता, तो क्या गांव को हर बरसात में पानी की कैद भुगतनी पड़ती? यह सिर्फ जलभराव नहीं, विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच पसरी खाई का आईना है।1
- बैंको को बढ़ावा दिया मोदी सरकार ने दो भागों में भारत बांट दिया मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ गरीब आम जनता के साथ अन्याय गरीब आम जनता भटकती रही मौज करवाती रही सरकार अमीरों की पर अब युवा जाग चुका है बदलाव होगा।।1
- चरखारी BDO और जिला प्रशासन तुरंत करहरा खुर्द गौशाला का निरीक्षण करें चरखारी BDO और जिला प्रशासन तुरंत करहरा खुर्द गौशाला का निरीक्षण करें1
- हमीरपुर :कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन ने राजस्व, भूमि विवाद, नामांतरण, पैमाइश, कब्जा, रास्ते, आवास, विद्युत, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को दर्ज करना नहीं, बल्कि प्रत्येक फरियादी को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से राजस्व संबंधी प्रकरणों में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, सीमांकन, कब्जे तथा अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी मामलों में केवल कागजी रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, बल्कि आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण एवं मौके पर सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लंबे समय से लंबित राजस्व वादों को लेकर कहा कि पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनावश्यक रूप से मुकदमों को खारिज करने अथवा पुनर्स्थापित करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए नियमानुसार कम से कम तिथियों में सुनवाई पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़ाने के लिए राजस्व संहिता की प्रमुख धाराओं एवं चकबंदी संबंधी प्रक्रियाओं की विशेष मास्टर ट्रेनिंग आयोजित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि राजस्व प्रकरणों का निस्तारण विधिक प्रावधानों के अनुरूप और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी एवं कचरा फैलाने से संबंधित मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तालाब पट्टों एवं मत्स्य पालन से प्राप्त होने वाली नीलामी/पट्टा धनराशि का संबंधित पोर्टल पर समय से अंकन कराने तथा नियमानुसार ग्राम निधि में धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व वर्षों की धनराशि का भी सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्राम पंचायतों को नियमानुसार मिलने वाले लाभ से वंचित न होना पड़े। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में सरकारी खरीद में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं अनुमन्य दरों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व स्वीकृति के अनावश्यक अथवा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर खरीदारी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- हमीरपुर मानसून की भारी बारिश और संभावित बाल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 36 चौकियां तैनात हमीरपुर। मानसून की भारी बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में समय से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित कर चिकित्सा टीमों की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार आपदा की स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का पूर्वाभ्यास और मॉकड्रिल कराया जा चुका है। सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) सक्रिय कर दी गई हैं। चिकित्सा टीमों को जीवनरक्षक दवाओं के साथ ओआरएस, जिंक टैबलेट, क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी स्नेक वेनम (ASV) समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में एएसवी, एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा दल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।1
- बड़ी खबर | 16 वर्षीय छात्रा से बस में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आ बड़ी खबर | 16 वर्षीय छात्रा से बस में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप बारिश के बीच 16 वर्षीय छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई। रिश्तेदार के घर जाने के लिए वह एक बस में सवार हुई। आरोप है कि करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई: कश्मीरी गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। नोट: नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली कोई जानकारी साझा न करें।1