Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा, बोले - शिक्षकों का अपमान जन सुराज को स्वीकार नहीं
Newslahar
जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा, बोले - शिक्षकों का अपमान जन सुराज को स्वीकार नहीं
More news from बिहार and nearby areas
- विकसित भारत के संकल्प को लेकर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित विकसित भारत के संकल्प को लेकर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित कारे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की कड़ी में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कारे में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला और भाषण के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ, शिक्षित, आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त भारत की तस्वीर को रंगों के माध्यम से उकेरा। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, युवा शक्ति, विज्ञान एवं तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने सपनों और विचारों को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ देश के भविष्य के बारे में सोचने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। आयोजन के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई।4
- बेतिया में बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट बेतिया में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर तटबंधों का निरीक्षण। अभियंताओं को सतत चौकसी बरतने का निर्देश।बेतिया बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया एवं सहायक अभियंता, जल निःसरण के साथ बैरिया प्रखंड स्थित पी.डी. रिंग बांध के 1.5 किलोमीटर तथा नौतन प्रखंड स्थित चंपारण तटबंध के 57.75 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति, जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की निरंतर निगरानी एवं चौकसी बरतने तथा जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। वर्तमान में संबंधित क्षेत्रों में जलस्तर सुरक्षित स्तर पर पाया गया। प्रशासन एवं जल निःसरण विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा, बोले - शिक्षकों का अपमान जन सुराज को स्वीकार नहीं1
- दिल्ली के प्रशिद्ध तलकटोरा स्टेडियम मे होनेवाले गटका चैंपियनशिप मे बिहार का परचम तय।। श्रीनगर में होने वाले गटका चैंपियनशिप खेलने को बिहार की बेटी अंशु है तैयार... क्या कुछ कहा ..... सुनते हैं?????1
- द वन’ फिल्म में मां वन देवी की असली तस्वीर या वीडियो नहीं दिखाने पर दर्शक नाराज़! द वन’ फिल्म में मां वन देवी की असली तस्वीर या वीडियो नहीं दिखाने पर दर्शक नाराज़!1
- naubatpur lakh ❤️1
- त्योहारों से पहले पुलिस ने कसी कमर, लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक त्योहारों से पहले पुलिस ने कसी कमर, लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक विवरण थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर लंबित कांडों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अनुसंधानकर्ताओं यानी आईओ के स्तर पर लंबित मामलों, पुराने कांडों के निष्पादन तथा प्रमुख मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने उन मामलों की भी समीक्षा की, जिनमें किसी कारणवश कार्रवाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस बल की ड्यूटी और जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में त्योहारों के पहले लंबित मामलों का अधिक से अधिक निष्पादन करने पर जोर दिया गया, ताकि पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त दबाव कम किया जा सके और कानून-व्यवस्था पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जा सके। बैठक में थाने में लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रमुख मामलों में कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके साथ लंबित कांडों के निष्पादन की प्रक्रिया भी लगातार जारी रखी जाएगी।1
- आरा में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का राजद ने किया पुतला दहन आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद भोजपुर ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला आरा एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार सहित अन्य राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। बड़ी संख्या में राजद के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च होता है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि आम लोगों के मन में कोई शंका या सवाल उत्पन्न होता है, तो उसका समाधान करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान समय में चुनाव आयोग ही खुद वोट चोरी कर रही है। यह पूरा खेल केंद्र में बैठे मोदी और शाह के इशारे पर हो रही है। यह बातें और भी प्रामाणिक इसलिए होती है क्योंकि अब मुख्य चुनाव आयुक्त के समकक्ष अधिकारियों ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि राजद लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। वहीं विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए। मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान होना आवश्यक है। वहीं जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की लोकतांत्रिक भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सत्ता की संरक्षण में वोट चोरी कर के सत्ता को लाभ पहुंचाया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की भावना के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अविलंब मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े ऐसे सवालों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, प्रवक्ता आलोक रंजन, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, मंटू शर्मा, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती, शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर, हरिफन यादव, लल्लू, रजनीश यादव, मदन राय, अरुण यादव, विनोद चन्द्रवंशी, धनजीत यादव, तेजू त्यागी, मुन्ना यादव, सहित राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।1