logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरा में विश्वकर्मा महासंघ की बैठक, एकता और अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प भोजपुर के आरा स्थित जीरो माइल, उत्तम मैरिज हॉल में 3 मई 2026 को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीर चंद शर्मा ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद मुख्य अतिथि रहे। बैठक में समाज को एकजुट करने, अत्याचार के खिलाफ लड़ने और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया गया। कई पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे। 🎤 रिपोर्ट: पंकज सिंह, जनता की आवाज, आरा न्यूज़

6 hrs ago
user_जनता की आवाज
जनता की आवाज
आरा, भोजपुर, बिहार•
6 hrs ago

आरा में विश्वकर्मा महासंघ की बैठक, एकता और अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प भोजपुर के आरा स्थित जीरो माइल, उत्तम मैरिज हॉल में 3 मई 2026 को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीर चंद शर्मा ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद मुख्य अतिथि रहे। बैठक में समाज को एकजुट करने, अत्याचार के खिलाफ लड़ने और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया गया। कई पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे। 🎤 रिपोर्ट: पंकज सिंह, जनता की आवाज, आरा न्यूज़

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोइलवर पुल के पास परेव इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ""त हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के इब्राहिमपुर नगर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ✍️ रिपोर्ट: सत्येंद्र कुमार
    1
    पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोइलवर पुल के पास परेव इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ""त हो गई।
मृतक की पहचान भोजपुर जिले के इब्राहिमपुर नगर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
✍️ रिपोर्ट: सत्येंद्र कुमार
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब  बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_APANA TV
    APANA TV
    Court reporter चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Vikash kumar yadav
    1
    Post by Vikash kumar yadav
    user_Vikash kumar yadav
    Vikash kumar yadav
    छपरा, सारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Gulchu Bhagwan
    1
    Post by Gulchu Bhagwan
    user_Gulchu Bhagwan
    Gulchu Bhagwan
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    15 min ago
  • भोजपुर न्यायालय में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया उद्घाटन — बिहार न्यायिक अकादमी, पटना के निर्देशन में आयोजित हुआ ऑन-साइट प्रशिक्षण — विशेष संवाददाता, भोजपुर ०३ मई, २०२६ आरा। भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को एक महत्त्वपूर्ण न्यायिक आयोजन सम्पन्न हुआ। बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के निर्देशन और Bhojpur Nyaymandal के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए दो दिवसीय ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में उपस्थित गणमान्य अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मिश्रा — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर श्री शैलेन्द्र पाण्डा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री संदीप कुमार मिश्रा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-पीठासीन अधिकारी, एक्सक्लूसिव विशेष न्यायालय सं. १ श्री धर्मेन्द्र तिवारी — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-७ श्री आकाश यादव — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री ऋषि कुमार — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री देवेश मिश्रा — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री सम्भावी वत्स — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री एलियाना — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने नव-नियुक्त लिपिकों को सम्बोधित किया और न्यायालय की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का प्रत्येक कर्मचारी न्याय-प्रशासन की रीढ़ होता है और उसके कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता से आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। "न्यायालय का प्रत्येक कर्मी न्याय-प्रशासन की नींव है — अनुशासन और समर्पण ही हमारी असली पहचान है।" ज्ञातव्य है कि बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के पत्र सं. १४९५-१५०५ दिनांक २९.०४.२०२६ के अनुसरण में Bhojpur Nyaymandal के सभी नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए यह ऑन-साइट प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ५९ (उनसठ) नव-नियुक्त लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह, ल. न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी-सह-अपर सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी), भोजपुर, आरा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित न्यायाधीशों एवं प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस, दिनांक ०३.०५.२०२६ को छः शैक्षणिक सत्रों में न्यायालय की संरचना, पीठ लिपिक एवं अधिकारी लिपिक के कर्तव्य, जी.आर.सी.ओ., आपराधिक व दीवानी मुकदमों के चरण, जमानत एवं रिमाण्ड आदेश, सी.आई.एस. के माध्यम से कारण सूची तैयारी तथा डिजिटल भत्ते के भुगतान सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में Bhojpur Nyaymandal के अनुभवी एवं सेवानिवृत्त न्यायिक मंत्रिस्तरीय अधिकारी — श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त नाज़िर), श्री गौरीशंकर राम (सेवानिवृत्त डी.जे. सरिश्तेदार), मो. सगीरुल हक़ (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क एवं सरिश्तेदार), श्री अमित कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क) तथा श्री सुधाकर चौबे (सेवानिवृत्त प्रभारी हेड क्लर्क) ने अपने बहुमूल्य अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए। उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और न्यायालयीन कार्य में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री शैलेन्द्र पाण्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान नहीं देता, बल्कि न्यायिक संस्कार भी विकसित करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं समापन दिवस दिनांक १०.०५.२०२६ (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिलेख प्रबंधन, प्रतिलिपि विभाग, निरीक्षण, पत्राचार नियम एवं प्रशासनिक रजिस्टरों के रख-रखाव पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में प्रश्नोत्तर एवं एम.सी.क्यू. सत्र आयोजित होगा। इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में शीर्ष लिपिक श्री सुरेश कुमार, नाज़िर श्री जितेन्द्र प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर श्री मनीष कुमार एवं सिस्टम असिस्टेंट श्री रंधीर शर्मा का विशेष योगदान रहा।
    1
    भोजपुर न्यायालय में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया उद्घाटन —
बिहार न्यायिक अकादमी, पटना के निर्देशन में आयोजित हुआ ऑन-साइट प्रशिक्षण
— विशेष संवाददाता, भोजपुर
०३ मई, २०२६
आरा। भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को एक महत्त्वपूर्ण न्यायिक आयोजन सम्पन्न हुआ। बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के निर्देशन और Bhojpur Nyaymandal के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए दो दिवसीय ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में उपस्थित गणमान्य अधिकारी
श्री पुरुषोत्तम मिश्रा — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर
श्री शैलेन्द्र पाण्डा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१
श्री संदीप कुमार मिश्रा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-पीठासीन अधिकारी, एक्सक्लूसिव विशेष न्यायालय सं. १
श्री धर्मेन्द्र तिवारी — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-७
श्री आकाश यादव — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर
श्री ऋषि कुमार — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर
श्री देवेश मिश्रा — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर
सुश्री सम्भावी वत्स — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर
सुश्री एलियाना — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने नव-नियुक्त लिपिकों को सम्बोधित किया और न्यायालय की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का प्रत्येक कर्मचारी न्याय-प्रशासन की रीढ़ होता है और उसके कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता से आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है।
"न्यायालय का प्रत्येक कर्मी न्याय-प्रशासन की नींव है — अनुशासन और समर्पण ही हमारी असली पहचान है।"
ज्ञातव्य है कि बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के पत्र सं. १४९५-१५०५ दिनांक २९.०४.२०२६ के अनुसरण में Bhojpur Nyaymandal के सभी नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए यह ऑन-साइट प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ५९ (उनसठ) नव-नियुक्त लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह, ल. न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी-सह-अपर सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी), भोजपुर, आरा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित न्यायाधीशों एवं प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस, दिनांक ०३.०५.२०२६ को छः शैक्षणिक सत्रों में न्यायालय की संरचना, पीठ लिपिक एवं अधिकारी लिपिक के कर्तव्य, जी.आर.सी.ओ., आपराधिक व दीवानी मुकदमों के चरण, जमानत एवं रिमाण्ड आदेश, सी.आई.एस. के माध्यम से कारण सूची तैयारी तथा डिजिटल भत्ते के भुगतान सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में Bhojpur Nyaymandal के अनुभवी एवं सेवानिवृत्त न्यायिक मंत्रिस्तरीय अधिकारी — श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त नाज़िर), श्री गौरीशंकर राम (सेवानिवृत्त डी.जे. सरिश्तेदार), मो. सगीरुल हक़ (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क एवं सरिश्तेदार), श्री अमित कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क) तथा श्री सुधाकर चौबे (सेवानिवृत्त प्रभारी हेड क्लर्क) ने अपने बहुमूल्य अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए।
उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और न्यायालयीन कार्य में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री शैलेन्द्र पाण्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान नहीं देता, बल्कि न्यायिक संस्कार भी विकसित करता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं समापन दिवस दिनांक १०.०५.२०२६ (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिलेख प्रबंधन, प्रतिलिपि विभाग, निरीक्षण, पत्राचार नियम एवं प्रशासनिक रजिस्टरों के रख-रखाव पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में प्रश्नोत्तर एवं एम.सी.क्यू. सत्र आयोजित होगा।
इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में शीर्ष लिपिक श्री सुरेश कुमार, नाज़िर श्री जितेन्द्र प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर श्री मनीष कुमार एवं सिस्टम असिस्टेंट श्री रंधीर शर्मा का विशेष योगदान रहा।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहटा। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस और खनन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बालू घाट के पास अभियान चलाया गया। जांच में सभी ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। प्रशासन ने सभी जब्त वाहनों पर खनन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    बिहटा। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और खनन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बालू घाट के पास अभियान चलाया गया। जांच में सभी ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया।
प्रशासन ने सभी जब्त वाहनों पर खनन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Gulchu Bhagwan
    1
    Post by Gulchu Bhagwan
    user_Gulchu Bhagwan
    Gulchu Bhagwan
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.