Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेहता में छापेमारी: 10 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
APANA TV
अमेहता में छापेमारी: 10 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- दिल्ली जंतर मंतर में बिहारी युवक पांडव की हत्या के ख़िलाफ़ जन सुराज का बिहारी के लिये विरोध प्रदर्शन, हजारो की संख्या में दिखे बिहारी,सभी रजनीतिक पार्टीओ मे सन्नाटा,एक बार फिर जन सुराज को लोगो ने कहा जनता का पार्टी?1
- Post by Bihar News 241
- Post by अजय कुमार1
- आरा में न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून का फ्री कैंप सफल, 10 दिनों में दर्जनों छात्राएं बनीं मेकअप आर्टिस्ट आरा शहर के कतिरा मोड़ स्थित न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून में मेकअप आर्टिस्ट खुशबू कुमारी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय फ्री मेकअप ट्रेनिंग कैंप का सफल समापन हुआ। इस कैंप में शहर की कई छात्राओं ने भाग लेकर मेकअप आर्टिस्ट बनने की बारीकियां सीखी और अपने हुनर को निखारा। कैंप के दौरान खुशबू कुमारी ने छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप तक की पूरी ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में महिलाओं के बीच मेकअप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में जरूरत है कि इच्छुक युवतियों को सही दिशा और प्रशिक्षण मिले। इसी सोच के साथ उन्होंने इस फ्री कैंप का आयोजन किया। कैंप समाप्ति के बाद रमना मैदान स्थित मंच पर सभी प्रशिक्षित छात्राओं को खुशबू कुमारी के हाथों सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस प्रशिक्षण में सलोनी पाठक, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू सिंह, निशा कुमारी, निशा गुप्ता, प्रिया कुमारी, अनामिका कुमारी, शिखा कुमारी, झुन्नी सिंह और वीणा कुमारी समेत दर्जनों छात्राओं ने हिस्सा लिया और मेकअप की नई तकनीकों को सीखा। मेकअप आर्टिस्ट खुशबू कुमारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के फ्री कैंप का आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकें और मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें।1
- भक्ति में वातावरण में संपन्न हुआ पुण्यतिथि का कार्यक्रम। सासाराम / रोहतास । महर्षि अंजनेश आश्रम ताराचण्डी धाम सासाराम के प्रांगण में ब्रह्मलीन जगत गुरु कौलाचार्य महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी के आत्मा के शांति हेतु समाधि पूजन , हवन, आरती, शांति पाठ,हवन, श्रद्धांजलि सभा, संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व महर्षि अंजनेश आश्रम ताराचण्डी धाम के पीठाधीश्वर ,महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी रणजीतेशानंद जी ने किया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य लोगों के द्वारा ब्रह्मलीन महर्षि अंजनेश जी महाराज के जीवनी पर विशेष प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य को याद किया गया। आज के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद जी महाराज, शाक्त अखाड़ा परिषद से स्वामी गंगा नंद जी महाराज,अनंतानंतानंद जी, मां रूद्राणी जी,अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम परमपुरी रायपुर चोर से पुनियानंद पुरी जी,स्वामी आराधानंद पुरी जी, अखिल भारतीय संघ समिति पश्चिम बंगाल के महामंत्री ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति झारखंड के अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद जी,बिहार प्रदेश से गोस्वामी तुलसी दास जी ,विश्व हिंदू परिषद से वीरेंद्र विमल जी, बजरंग दल,नगर पूजा समिति रोहतास सासाराम से सरदार मानिक सिंह, डॉक्टर शिवनाथ चौधरी,अरुण कांस्यकार,अशोक कुमार,राम इकबाल सिंह,बलजीत कुमार,बिकास गुप्ता,प्यारे लाल अंकित गुप्ता,गोलू दुबे,सानू तिवारी,गोपी जी,अमन जी,चंदन जी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन से रामायण पाण्डेय जी,अनिल सिंह जी,श्रीमती रीता श्रीवास्तव,सीता राम जी ,श्री सत्यनारायण स्वामी,बबन सिंह जी,श्री लखन सिंह,श्री दिवाकर तिवारी, सतन सिंह,मुक्तेश्वर तिवारी,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,उमेश सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह,रामायण चौबे,अखलेश सिंह हकीम अनिशुजामा,बिमल पाण्डेय,स्वामी गिरी नंद जी,स्वामी संजयानंद जी,स्वामी मुद्रिका जी,सुरेश जी,कार्तिक आनंद,बिकास कुमार चंदन सोनू रवि प्रकाश ,केदार जी पुष्कर बहादुर,लोकेश बहादुर, इंजीनियर नवीन कुमार, डॉक्टर प्रवीण सिन्हा, अधिवक्ता आलोक सिन्हा,सुधांशु श्रीवास्तान,रजनीश श्रीवास्तव,डेहरी ऑन सोन से मिथिलेश कुमार राजीव रंजन कुमार,धनंजय सिन्हा, रतना सिन्हा इत्यादि विभिन्न धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक संगठनों से उनके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित संत एवं भक्तगण शामिल रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी महर्षि अंजनेश आश्रम के मीडिया प्रभारी सह स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा के द्वारा दी गई।2
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद रहने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। स्टेशन पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर अधिकतर समय बंद रहते हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान उन्हें सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर रखरखाव में लापरवाही के कारण कई सुविधाएं ठप पड़ी हुई हैं। रेलवे की योजनाएं और दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे हैं। यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि लिफ्ट और एस्केलेटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।4
- सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर बढेगा- संजय सरावगी* *भाजपा द्वारा आयोजित विधानपरिषद उपचुनाव जिला बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकताओं मे भरा जोश* *एनडीए प्रत्याशी द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से जिताने की अपील की गई। *भाजपा कोर कमेटी बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भोजपुर के सभी प्रखंडो मे विधानपरिषद उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया। आराः भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव हेतु जिला कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बैठक मे शामिल हुए। आरा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकताओं द्वारा कोईलवर से भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, वंदेमातरम एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं मोमेंटो दे क सम्मानित किया गया। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभु,आरा विधायक सह निवर्तमान मंत्री संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार,आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथलेश कुशवाहा, नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी आदि को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकताओं मे आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु जोश भरा।उन्होने कहा सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार मे यह पहली चुनाव है।अब बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढेगा।विधानसभा चुनाव में एनडीए के के कार्यकताओं ने भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर जितवा कर विरोधियों का सुपड़ा साफ कर दिया, उसी प्रकार विधानपरिषद उपचुनाव में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार कन्हैया कुमार साव को भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ता जितवाने का काम करेंगे एवं विरोधी का सुपड़ा साफ करेंगे। एनडीए पाँच पार्टियों का गठबंधन है और पांडव मिलकर विरोधियों को चारो खाने चित करेंगे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे समर्थन जुटाने की अपील की एवं विश्वास जताया कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतो से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। आरा-बक्सर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंचासीन सभी नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित कार्यकताओं से जीत सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा द्वा बैठक के दौरान संगठन के मजबूती पर बल दिया गया।उन्होने प्रत्येक महीना के प्रथम सप्ताह मे मंडल बैठक,दूसरे सप्ताह में जिला बैठक,तीसरे सप्ताह पंचायत बैठक एवं अंतिम सप्ताह प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ बैठक की योजना की रूपरेखा बतायी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए संगठन की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनप्रतिनिधि संपर्क करने की बात कही। *बैठक के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक की गई।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव हेतु भोजपुर जिला के सभी चौदह प्रखंडो के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।बड़हरा प्रखंड मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,आरा प्रखंड में धीरेन्द्र सिंह,संदेश प्रखंड में सीडी शर्मा, उदवंतनगर प्रखंड मे प्रहलाद राय,अगिआंव मे ज्योति प्रकाश कुशवाहा, गड़हनी राजेन्द्र तिवारी, चरपोखरी में अमरेन्द्र कुमार, शाहपुर प्रखंड में नरेन्द्र तिवारी, बिहिया मे कौशल विद्यार्थी, जगदीशपुर प्रखंड में मिथलेश कुशवाहा, तरारी में राजकुमार कुशवाहा, सहार में वंदना राजवंशी, पीरो में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं कोईलवर प्रखंड में हरेन्द्र पांडेय को प्रभारी बनाया गया।* कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री शामिल हुए।1