सासाराम स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। सासाराम रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद रहने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। स्टेशन पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर अधिकतर समय बंद रहते हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान उन्हें सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर रखरखाव में लापरवाही के कारण कई सुविधाएं ठप पड़ी हुई हैं। रेलवे की योजनाएं और दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे हैं। यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि लिफ्ट और एस्केलेटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।
सासाराम स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। सासाराम रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद रहने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह
हैं कि स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। स्टेशन पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर अधिकतर समय बंद रहते हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कतों का
सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान उन्हें सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर रखरखाव में लापरवाही के कारण कई सुविधाएं ठप पड़ी हुई हैं। रेलवे की योजनाएं और दावे जमीनी हकीकत
से मेल नहीं खा रहे हैं। यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि लिफ्ट और एस्केलेटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।
- भक्ति में वातावरण में संपन्न हुआ पुण्यतिथि का कार्यक्रम। सासाराम / रोहतास । महर्षि अंजनेश आश्रम ताराचण्डी धाम सासाराम के प्रांगण में ब्रह्मलीन जगत गुरु कौलाचार्य महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी के आत्मा के शांति हेतु समाधि पूजन , हवन, आरती, शांति पाठ,हवन, श्रद्धांजलि सभा, संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व महर्षि अंजनेश आश्रम ताराचण्डी धाम के पीठाधीश्वर ,महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी रणजीतेशानंद जी ने किया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य लोगों के द्वारा ब्रह्मलीन महर्षि अंजनेश जी महाराज के जीवनी पर विशेष प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य को याद किया गया। आज के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद जी महाराज, शाक्त अखाड़ा परिषद से स्वामी गंगा नंद जी महाराज,अनंतानंतानंद जी, मां रूद्राणी जी,अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम परमपुरी रायपुर चोर से पुनियानंद पुरी जी,स्वामी आराधानंद पुरी जी, अखिल भारतीय संघ समिति पश्चिम बंगाल के महामंत्री ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति झारखंड के अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद जी,बिहार प्रदेश से गोस्वामी तुलसी दास जी ,विश्व हिंदू परिषद से वीरेंद्र विमल जी, बजरंग दल,नगर पूजा समिति रोहतास सासाराम से सरदार मानिक सिंह, डॉक्टर शिवनाथ चौधरी,अरुण कांस्यकार,अशोक कुमार,राम इकबाल सिंह,बलजीत कुमार,बिकास गुप्ता,प्यारे लाल अंकित गुप्ता,गोलू दुबे,सानू तिवारी,गोपी जी,अमन जी,चंदन जी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन से रामायण पाण्डेय जी,अनिल सिंह जी,श्रीमती रीता श्रीवास्तव,सीता राम जी ,श्री सत्यनारायण स्वामी,बबन सिंह जी,श्री लखन सिंह,श्री दिवाकर तिवारी, सतन सिंह,मुक्तेश्वर तिवारी,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,उमेश सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह,रामायण चौबे,अखलेश सिंह हकीम अनिशुजामा,बिमल पाण्डेय,स्वामी गिरी नंद जी,स्वामी संजयानंद जी,स्वामी मुद्रिका जी,सुरेश जी,कार्तिक आनंद,बिकास कुमार चंदन सोनू रवि प्रकाश ,केदार जी पुष्कर बहादुर,लोकेश बहादुर, इंजीनियर नवीन कुमार, डॉक्टर प्रवीण सिन्हा, अधिवक्ता आलोक सिन्हा,सुधांशु श्रीवास्तान,रजनीश श्रीवास्तव,डेहरी ऑन सोन से मिथिलेश कुमार राजीव रंजन कुमार,धनंजय सिन्हा, रतना सिन्हा इत्यादि विभिन्न धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक संगठनों से उनके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित संत एवं भक्तगण शामिल रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी महर्षि अंजनेश आश्रम के मीडिया प्रभारी सह स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा के द्वारा दी गई।2
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद रहने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिलने के बावजूद यहां की सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। स्टेशन पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर अधिकतर समय बंद रहते हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान उन्हें सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर रखरखाव में लापरवाही के कारण कई सुविधाएं ठप पड़ी हुई हैं। रेलवे की योजनाएं और दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे हैं। यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि लिफ्ट और एस्केलेटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।4
- अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- अमझोर थाना क्षेत्र के चितौली छौर जंगल स्थित पहाड़ी खदान में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हर पहलू से जांच की। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां टोले करन बिगहा में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत। मृतक की पहचान सोनहथु गांव के आदित्य कुमार के रूप में हुई है1
- दिल्ली जंतर मंतर में बिहारी युवक पांडव की हत्या के ख़िलाफ़ जन सुराज का बिहारी के लिये विरोध प्रदर्शन, हजारो की संख्या में दिखे बिहारी,सभी रजनीतिक पार्टीओ मे सन्नाटा,एक बार फिर जन सुराज को लोगो ने कहा जनता का पार्टी?1
- सासाराम में डॉक्टर और जांच केंद्र पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के एक बुजुर्ग ने सासाराम के चर्चित चिकित्सक डॉ. पियूष राजेश और एक निजी निदान जांच केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *क्या हैं आरोप:* - इलाज में लापरवाही का आरोप - अनावश्यक जांच कराने का आरोप - आर्थिक शोषण - ज्यादा पैसे लेने पर भी इलाज का लाभ नहीं मिलने का दावा परिजनों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। *फिलहाल स्थिति:* - मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है - पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच/कार्रवाई की कोई सूचना नहीं - डॉ. पियूष राजेश या जांच केंद्र की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके। मामला दर्ज होने पर ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जांच करेगा। वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।1
- रोहतास सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने रविवार को निर्माणाधीन मॉडल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी फ्लोर का जायजा लिया, जहां कई आवश्यक कार्य अधूरे पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बचे हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि संवेदक द्वारा अस्पताल हैंडओवर के लिए पत्राचार किया गया था, जिसके मद्देनज़र वे निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में बेड अरेंजमेंट, ऑपरेशन थियेटर, साफ-सफाई सहित कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित मिले। ऐसे में फिलहाल अस्पताल का हैंडओवर लेना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 6 सदस्यीय कमेटी गठित कर सभी अधूरे कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संवेदक को पत्र भेजा जाएगा और शेष कार्य पूर्ण होने के बाद ही अस्पताल भवन को विधिवत हैंडओवर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रबंधक अजय कुमार के अलावा बीएमआईसीएल के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।3