निर्माणाधीन मॉडल हॉस्पिटल का निरीक्षण, अधूरे कार्यों पर सिविल सर्जन सख्त रोहतास सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने रविवार को निर्माणाधीन मॉडल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी फ्लोर का जायजा लिया, जहां कई आवश्यक कार्य अधूरे पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बचे हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि संवेदक द्वारा अस्पताल हैंडओवर के लिए पत्राचार किया गया था, जिसके मद्देनज़र वे निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में बेड अरेंजमेंट, ऑपरेशन थियेटर, साफ-सफाई सहित कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित मिले। ऐसे में फिलहाल अस्पताल का हैंडओवर लेना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 6 सदस्यीय कमेटी गठित कर सभी अधूरे कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संवेदक को पत्र भेजा जाएगा और शेष कार्य पूर्ण होने के बाद ही अस्पताल भवन को विधिवत हैंडओवर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रबंधक अजय कुमार के अलावा बीएमआईसीएल के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
निर्माणाधीन मॉडल हॉस्पिटल का निरीक्षण, अधूरे कार्यों पर सिविल सर्जन सख्त रोहतास सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने रविवार को निर्माणाधीन मॉडल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी फ्लोर का जायजा लिया, जहां कई आवश्यक कार्य अधूरे पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बचे हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट
तैयार करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि संवेदक द्वारा अस्पताल हैंडओवर के लिए पत्राचार किया गया था, जिसके मद्देनज़र वे निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में बेड अरेंजमेंट, ऑपरेशन थियेटर, साफ-सफाई सहित कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित मिले। ऐसे में फिलहाल अस्पताल का हैंडओवर लेना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 6 सदस्यीय कमेटी गठित
कर सभी अधूरे कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संवेदक को पत्र भेजा जाएगा और शेष कार्य पूर्ण होने के बाद ही अस्पताल भवन को विधिवत हैंडओवर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रबंधक अजय कुमार के अलावा बीएमआईसीएल के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
- Post by Bihar News 241
- चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसले 53 वर्षीय कामेश्वर पासवान प्लेटफॉर्म - ट्रेन के गैप में गिरे तभी एक अनजान यात्री ने फुर्ती से हाथ है पड़ा और पूरी ट्रेन निकलने तक थामें रखा जान बच गई1
- मगध क्षेत्र एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहचान और भाषा को लेकर चर्चा में है। “मगध चेतना मंच” के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि मगध के समग्र विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएं और प्राचीन भाषा ‘मगही’ को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। उनका कहना है कि यह केवल एक भाषा का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा विषय है। इतिहास के पन्नों में मगध का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा स्थापित मौर्य साम्राज्य ने प्रशासन और राजनीति का एक नया आदर्श प्रस्तुत किया, जबकि सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के जरिए भारत की शांति और संस्कृति का संदेश विश्वभर में फैलाया। यह भूमि प्राचीन काल से ही ज्ञान, शासन और संस्कृति का केंद्र रही है। इसी विरासत को ध्यान में रखते हुए मंच का कहना है कि ‘मगही’ भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सांस्कृतिक धरोहर है। वर्तमान में यह भाषा सीमित क्षेत्र तक सिमट गई है, जिसके संरक्षण और संवर्धन की सख्त जरूरत है। अनिल कुमार सिंह के अनुसार, यदि इस भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलती है, तो शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने से उसके अध्ययन, अनुसंधान और प्रचार-प्रसार को मजबूती मिलती है। ऐसे में ‘मगही’ को मान्यता देना न केवल भाषाई न्याय होगा, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को भी सशक्त बनाएगा और मगध को उसका खोया हुआ गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।1
- नल जल योजना फेल! 😡 वार्ड 11 में अब तक पानी नहीं ग्राम पंचायत माली प्रखण्ड सोनभद्र बंशी सूर्यपर जिला अरवल1
- रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गैरजामानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शशिकांत कुमार (पिता- अभिमन्यु सिंह), ग्राम चिरैला के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।1
- Post by अजय कुमार1
- आरा में न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून का फ्री कैंप सफल, 10 दिनों में दर्जनों छात्राएं बनीं मेकअप आर्टिस्ट आरा शहर के कतिरा मोड़ स्थित न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून में मेकअप आर्टिस्ट खुशबू कुमारी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय फ्री मेकअप ट्रेनिंग कैंप का सफल समापन हुआ। इस कैंप में शहर की कई छात्राओं ने भाग लेकर मेकअप आर्टिस्ट बनने की बारीकियां सीखी और अपने हुनर को निखारा। कैंप के दौरान खुशबू कुमारी ने छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप तक की पूरी ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में महिलाओं के बीच मेकअप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में जरूरत है कि इच्छुक युवतियों को सही दिशा और प्रशिक्षण मिले। इसी सोच के साथ उन्होंने इस फ्री कैंप का आयोजन किया। कैंप समाप्ति के बाद रमना मैदान स्थित मंच पर सभी प्रशिक्षित छात्राओं को खुशबू कुमारी के हाथों सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस प्रशिक्षण में सलोनी पाठक, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू सिंह, निशा कुमारी, निशा गुप्ता, प्रिया कुमारी, अनामिका कुमारी, शिखा कुमारी, झुन्नी सिंह और वीणा कुमारी समेत दर्जनों छात्राओं ने हिस्सा लिया और मेकअप की नई तकनीकों को सीखा। मेकअप आर्टिस्ट खुशबू कुमारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के फ्री कैंप का आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकें और मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें।1
- भोजपुर के आरा स्थित जीरो माइल, उत्तम मैरिज हॉल में 3 मई 2026 को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीर चंद शर्मा ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद मुख्य अतिथि रहे। बैठक में समाज को एकजुट करने, अत्याचार के खिलाफ लड़ने और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया गया। कई पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे। 🎤 रिपोर्ट: पंकज सिंह, जनता की आवाज, आरा न्यूज़1
- जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया उद्घाटन — बिहार न्यायिक अकादमी, पटना के निर्देशन में आयोजित हुआ ऑन-साइट प्रशिक्षण भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को एक महत्त्वपूर्ण न्यायिक आयोजन सम्पन्न हुआ। बिहार न्यायिक अकादमी, गायघाट पटना के निर्देशन और भोजपुर न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए दो दिवसीय ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में उपस्थित गणमान्य अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मिश्रा — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर श्री शैलेन्द्र पाण्डा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री संदीप कुमार मिश्रा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-पीठासीन अधिकारी, एक्सक्लूसिव विशेष न्यायालय सं. १ श्री धर्मेन्द्र तिवारी — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-७ श्री आकाश यादव — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री ऋषि कुमार — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री देवेश मिश्रा — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री सम्भावी वत्स — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री एलियाना — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने नव-नियुक्त लिपिकों को सम्बोधित किया और न्यायालय की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का प्रत्येक कर्मचारी न्याय-प्रशासन की रीढ़ होता है और उसके कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता से आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। "न्यायालय का प्रत्येक कर्मी न्याय-प्रशासन की नींव है — अनुशासन और समर्पण ही हमारी असली पहचान है।" ज्ञातव्य है कि बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के पत्र सं. १४९५-१५०५ दिनांक २९.०४.२०२६ के अनुसरण में Bhojpur Nyaymandal के सभी नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए यह ऑन-साइट प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ५९ (उनसठ) नव-नियुक्त लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह, ल. न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी-सह-अपर सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी), भोजपुर, आरा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित न्यायाधीशों एवं प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस, दिनांक ०३.०५.२०२६ को छः शैक्षणिक सत्रों में न्यायालय की संरचना, पीठ लिपिक एवं अधिकारी लिपिक के कर्तव्य, जी.आर.सी.ओ., आपराधिक व दीवानी मुकदमों के चरण, जमानत एवं रिमाण्ड आदेश, सी.आई.एस. के माध्यम से कारण सूची तैयारी तथा डिजिटल भत्ते के भुगतान सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में Bhojpur Nyaymandal के अनुभवी एवं सेवानिवृत्त न्यायिक मंत्रिस्तरीय अधिकारी — श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त नाज़िर), श्री गौरीशंकर राम (सेवानिवृत्त डी.जे. सरिश्तेदार), मो. सगीरुल हक़ (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क एवं सरिश्तेदार), श्री अमित कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क) तथा श्री सुधाकर चौबे (सेवानिवृत्त प्रभारी हेड क्लर्क) ने अपने बहुमूल्य अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए। उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और न्यायालयीन कार्य में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री शैलेन्द्र पाण्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान नहीं देता, बल्कि न्यायिक संस्कार भी विकसित करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं समापन दिवस दिनांक १०.०५.२०२६ (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिलेख प्रबंधन, प्रतिलिपि विभाग, निरीक्षण, पत्राचार नियम एवं प्रशासनिक रजिस्टरों के रख-रखाव पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में प्रश्नोत्तर एवं एम.सी.क्यू. सत्र आयोजित होगा। इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में शीर्ष लिपिक श्री सुरेश कुमार, नाज़िर श्री जितेन्द्र प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर श्री मनीष कुमार एवं सिस्टम असिस्टेंट श्री रंधीर शर्मा का विशेष योगदान रहा।3