सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर बढेगा- संजय सरावगी सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर बढेगा- संजय सरावगी* *भाजपा द्वारा आयोजित विधानपरिषद उपचुनाव जिला बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकताओं मे भरा जोश* *एनडीए प्रत्याशी द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से जिताने की अपील की गई। *भाजपा कोर कमेटी बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भोजपुर के सभी प्रखंडो मे विधानपरिषद उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया। आराः भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव हेतु जिला कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बैठक मे शामिल हुए। आरा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकताओं द्वारा कोईलवर से भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, वंदेमातरम एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं मोमेंटो दे क सम्मानित किया गया। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभु,आरा विधायक सह निवर्तमान मंत्री संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार,आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथलेश कुशवाहा, नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी आदि को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकताओं मे आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु जोश भरा।उन्होने कहा सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार मे यह पहली चुनाव है।अब बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढेगा।विधानसभा चुनाव में एनडीए के के कार्यकताओं ने भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर जितवा कर विरोधियों का सुपड़ा साफ कर दिया, उसी प्रकार विधानपरिषद उपचुनाव में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार कन्हैया कुमार साव को भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ता जितवाने का काम करेंगे एवं विरोधी का सुपड़ा साफ करेंगे। एनडीए पाँच पार्टियों का गठबंधन है और पांडव मिलकर विरोधियों को चारो खाने चित करेंगे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे समर्थन जुटाने की अपील की एवं विश्वास जताया कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतो से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। आरा-बक्सर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंचासीन सभी नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित कार्यकताओं से जीत सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा द्वा बैठक के दौरान संगठन के मजबूती पर बल दिया गया।उन्होने प्रत्येक महीना के प्रथम सप्ताह मे मंडल बैठक,दूसरे सप्ताह में जिला बैठक,तीसरे सप्ताह पंचायत बैठक एवं अंतिम सप्ताह प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ बैठक की योजना की रूपरेखा बतायी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए संगठन की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनप्रतिनिधि संपर्क करने की बात कही। *बैठक के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक की गई।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव हेतु भोजपुर जिला के सभी चौदह प्रखंडो के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।बड़हरा प्रखंड मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,आरा प्रखंड में धीरेन्द्र सिंह,संदेश प्रखंड में सीडी शर्मा, उदवंतनगर प्रखंड मे प्रहलाद राय,अगिआंव मे ज्योति प्रकाश कुशवाहा, गड़हनी राजेन्द्र तिवारी, चरपोखरी में अमरेन्द्र कुमार, शाहपुर प्रखंड में नरेन्द्र तिवारी, बिहिया मे कौशल विद्यार्थी, जगदीशपुर प्रखंड में मिथलेश कुशवाहा, तरारी में राजकुमार कुशवाहा, सहार में वंदना राजवंशी, पीरो में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं कोईलवर प्रखंड में हरेन्द्र पांडेय को प्रभारी बनाया गया।* कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री शामिल हुए।

- Post by अजय कुमार1
- पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोइलवर पुल के पास परेव इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ""त हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के इब्राहिमपुर नगर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ✍️ रिपोर्ट: सत्येंद्र कुमार1
- अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Vikash kumar yadav1
- Post by एनामुल हक1
- Post by Gulchu Bhagwan1
- भोजपुर न्यायालय में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया उद्घाटन — बिहार न्यायिक अकादमी, पटना के निर्देशन में आयोजित हुआ ऑन-साइट प्रशिक्षण — विशेष संवाददाता, भोजपुर ०३ मई, २०२६ आरा। भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को एक महत्त्वपूर्ण न्यायिक आयोजन सम्पन्न हुआ। बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के निर्देशन और Bhojpur Nyaymandal के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए दो दिवसीय ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में उपस्थित गणमान्य अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मिश्रा — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर श्री शैलेन्द्र पाण्डा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री संदीप कुमार मिश्रा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-पीठासीन अधिकारी, एक्सक्लूसिव विशेष न्यायालय सं. १ श्री धर्मेन्द्र तिवारी — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-७ श्री आकाश यादव — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री ऋषि कुमार — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री देवेश मिश्रा — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री सम्भावी वत्स — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री एलियाना — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने नव-नियुक्त लिपिकों को सम्बोधित किया और न्यायालय की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का प्रत्येक कर्मचारी न्याय-प्रशासन की रीढ़ होता है और उसके कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता से आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। "न्यायालय का प्रत्येक कर्मी न्याय-प्रशासन की नींव है — अनुशासन और समर्पण ही हमारी असली पहचान है।" ज्ञातव्य है कि बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के पत्र सं. १४९५-१५०५ दिनांक २९.०४.२०२६ के अनुसरण में Bhojpur Nyaymandal के सभी नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए यह ऑन-साइट प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ५९ (उनसठ) नव-नियुक्त लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह, ल. न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी-सह-अपर सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी), भोजपुर, आरा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित न्यायाधीशों एवं प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस, दिनांक ०३.०५.२०२६ को छः शैक्षणिक सत्रों में न्यायालय की संरचना, पीठ लिपिक एवं अधिकारी लिपिक के कर्तव्य, जी.आर.सी.ओ., आपराधिक व दीवानी मुकदमों के चरण, जमानत एवं रिमाण्ड आदेश, सी.आई.एस. के माध्यम से कारण सूची तैयारी तथा डिजिटल भत्ते के भुगतान सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में Bhojpur Nyaymandal के अनुभवी एवं सेवानिवृत्त न्यायिक मंत्रिस्तरीय अधिकारी — श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त नाज़िर), श्री गौरीशंकर राम (सेवानिवृत्त डी.जे. सरिश्तेदार), मो. सगीरुल हक़ (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क एवं सरिश्तेदार), श्री अमित कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क) तथा श्री सुधाकर चौबे (सेवानिवृत्त प्रभारी हेड क्लर्क) ने अपने बहुमूल्य अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए। उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और न्यायालयीन कार्य में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री शैलेन्द्र पाण्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान नहीं देता, बल्कि न्यायिक संस्कार भी विकसित करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं समापन दिवस दिनांक १०.०५.२०२६ (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिलेख प्रबंधन, प्रतिलिपि विभाग, निरीक्षण, पत्राचार नियम एवं प्रशासनिक रजिस्टरों के रख-रखाव पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में प्रश्नोत्तर एवं एम.सी.क्यू. सत्र आयोजित होगा। इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में शीर्ष लिपिक श्री सुरेश कुमार, नाज़िर श्री जितेन्द्र प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर श्री मनीष कुमार एवं सिस्टम असिस्टेंट श्री रंधीर शर्मा का विशेष योगदान रहा।1
- बिहटा। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस और खनन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बालू घाट के पास अभियान चलाया गया। जांच में सभी ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। प्रशासन ने सभी जब्त वाहनों पर खनन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by Gulchu Bhagwan1