Shuru
Apke Nagar Ki App…
😮😮😮जहाँ एक तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
😮😮😮जहाँ एक तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 😮😮😮जहाँ एक तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से1
- ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, महिला घायल — सीएचसी पनवाड़ी से जिला अस्पताल रेफर पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के बैदो मोड़ के पास एनएच-39 झांसी-मिर्जापुर रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रश्मि (33 वर्ष) पत्नी मुन्ना निवासी ग्राम विलरख, थाना राठ, जनपद हमीरपुर अपने पति मुन्ना (35 वर्ष) पुत्र राजाराम के साथ बाइक से अपनी ससुराल छतरपुर जा रही थीं। इसी दौरान थाना पनवाड़ी क्षेत्र के बैदो मोड़ के पास अचानक पड़े ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक के पीछे बैठी रश्मि नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। सीएचसी पनवाड़ी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल वर्मा और उनकी टीम ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-39 झांसी-मिर्जापुर रोड स्थित बैदो मोड़ पर बने ब्रेकर पर किसी प्रकार का संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेकर दिखाई नहीं देता और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से ब्रेकर पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- #महोबा ग्यारह हजार हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे एक प्राइवेट अस्पताल और अनेको व्यापारिक प्रतिष्ठान। हद तो तब और हो जाती है कि अस्पताल की बिल्डिग के अंदर से ही ग्यारह हजार की लाइन निकाल दी गई है! जिम्मेदार खामोश क्यो?1
- देखिए मैं आपको बता दूं कनौरा से रूरीकलां रोड जो कि PWD के तहत डाला गया था, अगले वर्ष फरवरी में डाला गया था, फरवरी आते ही रोड खत्म हो गया , 1 वर्ष भी नहीं चला और एक पुलिया भी टूट गई जोकि अभी तक नहीं बनीं!1
- गांव का सफाई कर्मी यहां कभी सफाई करने के।लिए नहीं आता है कृपया सफाई कार्य करवाने की कार्यवाही करें। अनेक बार ग्राम प्रधान से कहने पर भीकोई सफाई कार्य नहीं हुआ। सफाईकर्मी गांव में कुछ जगह सफाई करता है और छोड़ कर चला जाता है2
- अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही के लगाए आरोप* छतरपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक नाबालिग किशोरी की मौत हो जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतका ज्योति वंशकार निवासी लाखेरी थाना राजनगर बताई जा रही है, जो अपने तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ज्योति को बुखार और हाथ-पैर में सूजन की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे चतुर्थ तल स्थित टीबी वार्ड में रखा गया था, जहां तीन दिन से इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन और चार गोलियां देने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। भाई रूपेश वंशकार का कहना है कि हालत गंभीर होने पर स्टाफ को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। इलाज न मिलने से किशोरी ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।।।।1
- ट्रेन से मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर चलाया जा रहा था अभियान। बांदा जीआरपी थाना अध्यक्ष ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से 9 किलो 800 ग्राम सूखा गांजा बरामद। गांजे की कीमत 4 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही। ट्रेन में यात्रा के दौरान तस्कर लगेज बैग में रखे था गांजे के पैकेट। तीन अलग-अलग बैगों में अलग-अलग छिपा के रखे थे गांजे के पैकेट। गिरफ्तार आरोपी उरई जिला जालौन का रहने वाला बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।ट्रेन से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर रेलवे प्रशासन चौकन्ना।3
- शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। खासतौर पर छतरपुर के व्यस्ततम छत्रशाल चौराहा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर स्वयं एसपी अगम जैन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। उनके साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित वातावरण में होली का आनंद ले सकें। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक होली मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। #holi #police #mppolice #spchhatarpur1