*ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार* *मॉडिफाइड साइलेंसर, हुड़दंग एवं अश्लील गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई - 06 मोटरसाइकिल सीज* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जनपद में *ऑपरेशन मजनू* के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं निगरानी की गई। पुलिस टीम द्वारा ऐसे युवकों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, हुड़दंग, अशोभनीय गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के माध्यम से छात्राओं एवं आमजन के लिए असहज वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस निगरानी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जहां बेटियां बिना किसी भय के विद्यालय जाएं, अभिभावक निश्चिंत रहें और प्रत्येक छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *संतकबीरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश* शिक्षण संस्थानों के आसपास अनुशासन भंग करने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से अपील है कि यदि किसी विद्यालय/कॉलेज के आसपास कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है अथवा संदिग्ध रूप से मंडराता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। *संतकबीरनगर पुलिस - बेटियों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*
*ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार* *मॉडिफाइड साइलेंसर, हुड़दंग एवं अश्लील गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई - 06 मोटरसाइकिल सीज* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जनपद में *ऑपरेशन मजनू* के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं निगरानी की गई। पुलिस टीम द्वारा ऐसे युवकों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, हुड़दंग, अशोभनीय गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के माध्यम से छात्राओं एवं आमजन के लिए असहज वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06
मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस निगरानी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जहां बेटियां बिना किसी भय के विद्यालय जाएं, अभिभावक निश्चिंत रहें और प्रत्येक छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *संतकबीरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश* शिक्षण संस्थानों के आसपास अनुशासन भंग करने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से अपील है कि यदि किसी विद्यालय/कॉलेज के आसपास कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है अथवा संदिग्ध रूप से मंडराता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। *संतकबीरनगर पुलिस - बेटियों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*
- *तिरंगे की शान में निकली अखंड हिंद फौज की भव्य नगर परेड* *देशभक्ति के रंग में रंगा प्रहलाद राय बालिका विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश* संतकबीरनगर। *स्वतंत्रता दिवस* के पावन अवसर पर *प्रहलाद राय बालिका विद्यालय* से अखंड हिंद फौज के विद्यार्थियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा एवं नगर परेड का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की धुनों के बीच नगर में मार्च किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और राष्ट्रप्रेम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों का अनुशासित कदमताल और हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *यूथ आइकन अवार्डी प्रदीप सिसोदिया* , *डॉ. सोनी सिंह* एवं *शुभम राय* मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। *युवाओं में अनुशासन और चरित्र निर्माण पर जोर* मुख्य अतिथि *प्रदीप सिसोदिया ने* अखंड हिंद फौज की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी स्थापना बुंदेलखंड के बांदा में 23 जनवरी 2007 को नेताजी *सुभाष चंद्र बोस* की जयंती के अवसर पर की गई थी। उन्होंने बताया कि अखंड हिंद फौज *नेताजी सुभाष चंद्र बोस* और *आचार्य चाणक्य* के विचारों से प्रेरणा लेकर युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा शारीरिक एवं मानसिक मजबूती विकसित करने के उद्देश्य से तीन वर्षीय पुलिस प्रशिक्षण पर बल देती है। *उन्होंने कहा* कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और त्याग की भावना मजबूत होगी तो देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अपने चरित्र, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। *आजादी के लिए युवाओं के बलिदान को किया याद* *प्रदीप सिसोदिया* ने *स्वतंत्रता संग्राम* के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को आजादी केवल अहिंसक आंदोलनों से ही नहीं मिली, बल्कि असंख्य युवाओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान ने भी स्वतंत्रता की राह को मजबूत किया। उन्होंने *नेताजी सुभाष चंद्र बोस* समेत उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। *उन्होंने कहा* कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन भी है। *तिरंगा यात्रा ने जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख* नगर परेड के दौरान *अखंड हिंद फौज* के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों की कतार और देशभक्ति गीतों की गूंज ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने और अपने जीवन में देशभक्ति की भावना को सर्वोच्च स्थान देने के लिए प्रेरित किया। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।1
- *80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा कैंप कार्यालय संतकबीरनगर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को देश की एकता एवं अखंडता, राष्ट्र की सुरक्षा, संविधान के प्रति निष्ठा तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा एवं जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें। समारोह के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।4
- बागपत के थाने के अंदर 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जिसका वीडियो social media पर हुआ वायरल बागपत के थाने के अंदर 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जिसका वीडियो social media पर हुआ वायरल video में देख सकते हैं कि पुलिस कर्मी कैसे dance देश भक्ति गानों पर कर रहे हैं1
- ब्लूमिंग बड्स अकैडमी खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस की झलक संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में भारी उत्साह था छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को बनाने के लिए लगे हुए हैं जिसकी तैयारियां चल रही है1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति गोरखपुर के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसानजी आलोक जी छोटेलाल प्रजापति जी विनय कुमार गिरि जी4
- मेरठ: ब्लिंकइट के डिलीवरी बॉय को पीटने वाले कपल पर मुकदमा दर्ज ...... अब दोनों बहादुर अपना फ्लैट बंद कर, फरार गए हैं ...... पुलिस की दबिश जारी है .... मेरठ: ब्लिंकइट के डिलीवरी बॉय को पीटने वाले कपल पर मुकदमा दर्ज ...... अब दोनों बहादुर अपना फ्लैट बंद कर, फरार गए हैं ...... पुलिस की दबिश जारी है ....1
- गोरखपुर रेलवे स्टेशन रोड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह | समाचार पत्र विक्रेता संघ ने फहराया तिरंगा 🇮🇳1
- *ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार* *मॉडिफाइड साइलेंसर, हुड़दंग एवं अश्लील गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई - 06 मोटरसाइकिल सीज* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जनपद में *ऑपरेशन मजनू* के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं निगरानी की गई। पुलिस टीम द्वारा ऐसे युवकों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, हुड़दंग, अशोभनीय गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के माध्यम से छात्राओं एवं आमजन के लिए असहज वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस निगरानी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जहां बेटियां बिना किसी भय के विद्यालय जाएं, अभिभावक निश्चिंत रहें और प्रत्येक छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *संतकबीरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश* शिक्षण संस्थानों के आसपास अनुशासन भंग करने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से अपील है कि यदि किसी विद्यालय/कॉलेज के आसपास कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है अथवा संदिग्ध रूप से मंडराता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। *संतकबीरनगर पुलिस - बेटियों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*2