BAGHPAT DESK :- बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम छत्ते वाली मस्जिद के पास नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। टिप्पणी को लेकर हुए इस विवाद में 20 से अधिक लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विवाद सपा नेता शफीक सलमानी के परिवार और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच शुरू हुआ। शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के वीडियो में भी दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बहाल की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता शफीक सलमानी ने बताया कि वे नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उनके परिवार पर हमला किया गया। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

- BAGHPAT DESK :- बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम छत्ते वाली मस्जिद के पास नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। टिप्पणी को लेकर हुए इस विवाद में 20 से अधिक लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विवाद सपा नेता शफीक सलमानी के परिवार और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच शुरू हुआ। शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के वीडियो में भी दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बहाल की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता शफीक सलमानी ने बताया कि वे नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उनके परिवार पर हमला किया गया। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।1
- Post by Bawandr Bihari1
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी क्लीयरेंस नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से कंडीशनल सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गया है. अब डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद एरोड्रम लाइसेंस जारी होने की संभावना है. लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के CEO राकेश कुमार सिंह ने क्या कुछ बताया? सुनिए1
- Post by Anil Kumar1
- बुलडोजर से दबंगों द्वारा तोड़ा गया एक गरीब के मकान का एक हिस्सा, दिल्ली की सीएम ने दिए जांच के आदेश पुर्व भाजपा पार्षद पति पर हुई FIR किराड़ी के इंदर एनक्लेव फेस-2 में एक गरीब परिवार के साथ कथित तौर पर अन्याय का मामला सामने आया है। निरंजन पंडित और टुनटुन पंडित का आरोप है कि 4 जनवरी 2026 को उनके मकान की दीवार को प्राइवेट बुलडोजर से तोड़ दिया गया। परिवार का कहना है कि वे पिछले 27 वर्षों से इस मकान में सहपरिवार रह रहे हैं और उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह कार्रवाई बीजेपी वार्ड 40 के पूर्व पार्षद के पति रंजीत चौधरी द्वारा कराई गई। घटना के बाद परिवार ने प्रेम नगर थाने के SHO, एसीपी अमन विहार और डीसीपी रोहिणी जिला से शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 15 फरवरी 2026 को प्रेम नगर थाने में रंजीत चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब पीड़ित परिवार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगा रहा है1
- Post by Sarvodya Prabhat TV NEWS 121
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- BAGHPAT DESK:- रेस्टोरेंट में दबंगों ने की तोड़फोड़, लाखों का नुकसान, व्यापारी आक्रोशित, पुलिस जांच में जुटी.....1