टोहाना में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर, प्राइवेट बसों को लेकर असमंजस, अड्डा इंचार्ज बोले निजी बसो को लेकर आरटीए की तरफ से कोई आदेश नहीं टोहाना। रक्षाबंधन पर्व को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री बस सेवा देने के आदेश के बाद टोहाना बस अड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी है, लेकिन निजी बसों में सफर को लेकर महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार के आदेशों को लेकर जानकारी देते हुए अड्डा स्टेशन सुपरवाइजर सुरेश दहिया ने बताया कि सरकार की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और उनके साथ 15 साल तक के बच्चे को फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। यह सुविधा केवल हरियाणा क्षेत्र, चंडीगढ़ और दिल्ली तक के सफर के लिए मान्य होगी। यह सुविधा आज दोपहर 12 बजे से शुरू होकर कल रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। सुपरवाइजर दहिया ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर टोहाना डिपो से 56 बसें चलाई गई हैं, जबकि भीड़ को देखते हुए 4 बसें अतिरिक्त रिजर्व में रखी गई हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, कई बसों में खिड़कियों से सामान चढ़ाने की होड़ लगी रही। निजी बसो को लेकर आरटीए ने जारी नहीं किया पत्र वहीं निजी बसों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों के लिए सरकार की तरफ से अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं। जब तक सरकार का आदेश नहीं आता, तब तक यह फ्री सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में ही मान्य रहेगी। आदेश आने पर निजी ऑपरेटरों को भी उसका पालन करना होगा।

- सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"1
- नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर1
- 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!1
- शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा1
- छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया1
- 🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।1
- कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान2
- टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर 7 दिवसीय धरना शुरू टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समाज ने टोहाना में 7 दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। यह धरना रतिया रोड पर साहिबजादा बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के नाम से बने गेट के सामने लगाया गया है। यह प्रदर्शन 27 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चलेगा। - 'बंदी सिंघां दी रिहाई लई समूह भाईचारा वल्लों 7 दिनां दा धरना'। आयोजकों ने बताया कि यह धरना सर्व भाईचारे द्वारा सांझे तौर पर लगाया गया है। धरने में शामिल सिख नेता कुलविंद्र सिंह ने कहा कि अदालतों के आदेश के बावजूद कई सिख नौजवान अपनी सजा पूरी होने के बावजूद अभी भी जेलों में बंद हैं। मानवता के आधार पर उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।1