Shuru
Apke Nagar Ki App…
ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
Super News
ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
More news from राजस्थान and nearby areas
- गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल को पूरे भारत में तहसील स्तर पर अहिंसक जनआंदोलन, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग #ajmernewsupdate #गौ #सम्मान #आह्वान #अभियान #भारत में #तहसील स्तर पर #अहिंसक #जनआंदोलन, #गोहत्या पर पूर्ण #प्रतिबंध की मांग2
- ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप1
- 🟥 राजू आपकी आवाज़ लोकल न्यूज़ – ब्यावर न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 --- 🔴 गिरी गांव में पोस्टर फाड़ने की घटना CCTV में कैद 📍 ब्यावर जिला | जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट, गिरी गांव गिरी गांव में धार्मिक पोस्टर फाड़ने की घटना अब CCTV फुटेज में सामने आई है। देर रात कुछ युवक हाथों में डंडे लिए घूमते हुए दिखाई दिए, जिन पर पोस्टर फाड़ने का संदेह जताया जा रहा है। 📸 सामने आए फुटेज में युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ गली में आते-जाते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भी बढ़ गया है। --- ⚠️ ग्रामीणों में रोष गांववासियों का कहना है कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि उनकी आस्था और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला है। --- 👮 जांच की मांग ग्रामीणों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। --- 📢 गिरी गांव में शांति बनाए रखने और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग तेज --- #Beawar #Jaitaran #RajasthanNews #CCTVFootage #BreakingNews #LocalNews #CrimeNews #VillageNews #PublicReaction #NewsUpdate1
- रायपुर (ब्यावर) राजस्थान दिवस पर विकास को नई रफ्तार: उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री दिया कुमारी का ब्यावर दौरा जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा, दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी की सौगात ब्यावर में राजस्थान दिवस के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के ब्यावर दौरे ने विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और प्रभावी कार्यशैली का प्रतिबिंब इस दौरे के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता एवं आमजन तक अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही, जो विकास कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन पर विशेष चर्चा कर उन्हें प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। विद्यालय भवनों की मरम्मत को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंच गौरव कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जो जिले की उपलब्धियों और संभावनाओं को नई पहचान देगा। प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल नवाचारों, जनहितकारी घोषणाओं और विकासोन्मुखी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई समीक्षा: ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था एवं आकस्मिक योजना, एलपीजी की उपलब्धता, स्वच्छता अभियान, बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं भूमि आवंटन, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का त्वरित निपटान जनगणना कार्यों की तैयारी, ग्राम स्तरीय योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन “हरियालो राजस्थान” एवं “नमो नर्सरी” की तैयारी इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत ने जिले एवं शहर में सड़क निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिले के विकास के लिए अतिरिक्त बजट और स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए प्रस्ताव रखें। कार्यक्रम के तहत विधायक कोष से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से 20 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई। इस पहल से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने और उनके जीवन को सुगम बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्म लाल जाट, एसीईओ गोपाल लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार के सतत प्रयासों से विकास की नई ऊंचाइयां छूता ब्यावर – यह दौरा इसी दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।1
- जैतारण के पास चलती वैन में लगी भीषण आग, रात में मची अफरा-तफरी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार जैतारण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती हुई वैन गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जैतारण थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, आग की गंभीरता को देखते हुए जैतारण नगर पालिका से दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,1
- केकड़ी में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल और जिले का दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इसके बाद पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया, जहां नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि लाखों लोगों के संघर्ष और हस्ताक्षरों के बाद बने जिले को समाप्त करना जनता के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने सरकार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि मापदंडों में कमी थी, तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए था, न कि पूरे जिले को ही समाप्त कर देना चाहिए था। डॉ. रघु शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने अजगरा चरागाह प्रकरण और शिलालेख विवाद पर कहा कि यदि भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो निष्पक्ष जांच करवाई जाए, जिससे सच सामने आ सके। वहीं देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता पहले पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर हंगामा करते थे, वे आज सत्ता में बैठकर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विधायक पर बजरी माफियाओं से मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल मैदान से अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय तक शव यात्रा निकाली और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Mahesh panchariya1
- मसूदा थाना क्षेत्र: सानवी रेस्टोरेंट में फिर हमला, कर्मचारी पर फायरिंग बाल बाल बचा पुरी घटना सीसीटीवी में कैद1