मनरेगा श्रमिकों के हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता विधायक संजय कुमार धौलपुर - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय धौलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा मजदूरों के साथ विशाल धरना-विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सूरजमुखी पैलेस में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार ने की। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के दबाव में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का काम कर रही है, जो गरीब और मजदूर वर्ग के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब और मजदूर के हितों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं और मनरेगा के मूल अधिकार आधारित स्वरूप को बनाए रखना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में एससी विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनरेगा श्रमिकों के हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता विधायक संजय कुमार धौलपुर - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय धौलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा मजदूरों के साथ विशाल धरना-विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सूरजमुखी पैलेस में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार ने की। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के दबाव में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का काम कर रही है, जो गरीब
और मजदूर वर्ग के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब और मजदूर के हितों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं और मनरेगा के मूल अधिकार आधारित स्वरूप को बनाए रखना बेहद
जरूरी है। कार्यक्रम में एससी विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- हिंदू सम्मेलन का आयोजन बाड़ी शहर के अंदर अग्रवाल धर्मशाला में किया गया हिंदू सम्मेलन समिति बाडी ने सभी पूर्व सैनिक वर्तमान सैनिकों का मंच पर बुलाकर स्वागत सम्मान किया गया था और पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना जी का स्वागत किया और हिंदू सम्मेलन समिति ने पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी संगठन को श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा भेंट की और सूबेदार महेंद्र सिंह जी ने हिंदू धर्म के बारे में हिंदू धर्म का महत्व बताते हुए सनातन और संस्कृति को बचाने के लिए अपने विचार रखें हिंदू सम्मेलन में शामिल होने वाले हमारे पूर्व सैनिक इस प्रकार से हैं सूबेदार मेजर अनूप सिंह परमार पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार कंप्यूटर साहब हवलदार राजवीर हवलदार बने सिंह पटवारी जी हवलदार विशाल सिंह पटवारी जी हवलदार अमृतलाल हवलदार प्रेम सिंह हवलदार सुल्तान सिंह गुर्जर हवलदार शत्रुघ्न हवलदार जोगेंद्र सिंह राज पुलिस हवलदार जयवीर सिंह हवलदार राजवीर सिंह हवलदार सोनू हवलदार रामकेश हवलदार सुखबीर सिंह हवलदार श्रीकेश हवलदार महावीर सिंह हवलदार श्री ओम हवलदार संतोष सिंह हवलदार मलखान सिंह धन्यवाद निवेदक -: सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी धौलपुर🇳🇪🙏🌹1
- मनरेगा श्रमिकों के हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता विधायक संजय कुमार धौलपुर - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय धौलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा मजदूरों के साथ विशाल धरना-विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सूरजमुखी पैलेस में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार ने की। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के दबाव में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का काम कर रही है, जो गरीब और मजदूर वर्ग के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब और मजदूर के हितों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं और मनरेगा के मूल अधिकार आधारित स्वरूप को बनाए रखना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में एससी विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- धौलपुर। डकैती प्रभावित क्षेत्र में अपराध पर सख्ती दिखाते हुए न्यायालय ने जानलेवा हमले के एक मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश राकेश गोयल की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सजा आरोपी संदीप पुत्र राजकुमार निवासी बसेड़ी को सुनाई गई है। मामला 28 दिसंबर 2016 का है, जब आरोपी संदीप और उसका साथी श्यामू तोमर पुत्र रामवीर निवासी दिमनी (मध्य प्रदेश) ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना निहालगंज थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास स्थित ट्यूशन टीचर प्रमोद पुत्र जगदीश के घर पर हुई थी। फायरिंग की इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी संदीप को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, मामले में दूसरा आरोपी श्यामू तोमर अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है। इस फैसले को डकैती एवं अपराध से प्रभावित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए एक अहम संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में न्याय के प्रति विश्वास मजबूत होगा।4
- धौलपुर जिले के टहरी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें टहरी मंडल के करीब आसपास के आठ गांवों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म को बचाने के लिए लोगों ने अपनी बात रखी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। आरएसएस जिला प्रचारक रौनक ने कहा कि हिंदू समाज को अपने पूर्वजों की विरासत और संस्कृति की ओर लौटना है, जिससे हिंदू सनातन संस्कृति की रक्षा की जा सकती है, यह हम सब के लिए बेहद जरूरी है l इसके अलावा डॉ. राजेंद्र त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने भी रखे अपने विचार । इस दौरान प्रतिभाओं को और जिनकी संताने अधिक हैं, उन्हें वीरमाता का सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रौनक जिला प्रचारक आरएसएस, महावीर प्रसाद कुलश्रेष्ठ रिटायर्ड तहसीलदार, नरेंद्र त्यागी, शारदा आर्य, आकांक्षा भार्गव, डीके बंसल, पूर्व सरपंच पूरन सिंह कुशवाहा , पूर्व सरपंच लाडली मोहन त्यागी, सूरजभान शर्मा, डीके कुशवाहा, महाराज सिंह त्यागी, पूर्व सरपंच हाकिम सिंह ,सुरेंद्र सिंह अशोक कुलश्रेष्ठ, राजेश आचार्य, रोहित गुर्जर, राजाराम त्यागी,राकेश,भंवरसिंह, जंडेल बघेल, सुरेश जाटव, फतेह सिंह सहित टहरी मंडल के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।4
- अंबाह में सौंदर्यकरण के तहत प्रमुख मार्गों पर लगाए गए ब्रेकर अंबाह नगर में सौंदर्यकरण के कार्यों के अंतर्गत अब एक नया और सराहनीय कदम देखने को मिल रहा है नगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ब्रेकर लगाए गए हैं इससे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रहेगा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आएगी नगरवासियों का कहना है कि पहले कई स्थानों पर तेज गति के कारण हादसे होते रहते थे लेकिन ब्रेकर लगाए जाने से वाहन चालकों को सतर्क रहना पड़ेगा इससे न केवल पैदल राहगीरों की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी जान से बचने का मौका मिलेगा यह सौंदर्यकरण केवल शहर की सुंदरता तक सीमित नहीं है बल्कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे ही जनहितकारी कार्य किए जाएंगे1
- शमसाबाद में #अधिकार_की_जंग : बुआ-भतीजों के विवाद में सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रशासन पर राजनैतिक दबाव का आरोप @tomardev731
- अंबाह। अंबाह प्रखंड में इस समय नगर की समीपवर्ती ग्राम पंचायत थरा में आवारा गोवंश फसलों को चौपट कर रहा है जिससे किसानों को बहुत ज्यादा समस्याओं से जूझना पड़ रहा है चांहे बरसात का मौसम हो चाहे आंधी हो, चाहे सर्दी हो खुले आसमान के तले रात बितानी पड़ रही है उसके बावजूद भी आवारा गोवंश नंदी फसल चौपट करने से नहीं चूकते।1
- धौलपुर। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार में दर्जा प्राप्त ओमप्रकाश भड़ाना ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने रविवार को संसद में पारित किए गए केंद्रीय बजट को देश और प्रदेश के लिए विकासोन्मुखी बताते हुए इसकी सराहना की। प्रेस को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को आगे बढ़ाने वाला है। बजट में किसान, युवा, महिला, गरीब, श्रमिक और मध्यम वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। भड़ाना ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत देने वाले प्रावधान भी शामिल किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बेटी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा अशोक शर्मा, धौलपुर भाजपा प्रत्याशी शिवचरण कुशवाहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसे देश के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। प्रेस वार्ता के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर आधारित है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।3