Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर के कोरी डेम में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में सोमवार 28 सितंबर को पिकनिक मनाने पहुंचे 32 वर्षीय दिग्विजय कौशिक की डूबने से मौत हो गई। मंगला निवासी दिग्विजय पांच दोस्तों के साथ डेम पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने तलाश अभियान चलाकर शव बरामद किया। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
द संक्षेप
बिलासपुर के कोरी डेम में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में सोमवार 28 सितंबर को पिकनिक मनाने पहुंचे 32 वर्षीय दिग्विजय कौशिक की डूबने से मौत हो गई। मंगला निवासी दिग्विजय पांच दोस्तों के साथ डेम पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने तलाश अभियान चलाकर शव बरामद किया। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया समीक्षा। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया समीक्षा।1
- शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन ने तिफरा मे आयोजित शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन ने तिफरा मे आयोजित किया ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों ने बांधा समा आज मंगलवार की दोपहर 12:45 बजे मिली जानकारी के अनुसार शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के 119 वे जन्मदिवस के अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा अध्यक्ष सोनिया साहू के नेतृत्व में सौमवार की साम से रात तक ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, एनजीओ प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के बीच उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह जी के साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगत सिंह जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, भगत सिंह के आदर्शों को जीवन में उतारना उद्देश्य : सोनिया साहू श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना हम सभी का सौभाग्य है, लेकिन केवल किसी महान व्यक्तित्व को याद कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जी ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन हमें साहस, त्याग, अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। आज के समय में युवाओं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। सोनिया साहू ने कहा कि एक अच्छा नागरिक बनना, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना, जरूरतमंदों की सहायता करना, देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना ही वास्तविक राष्ट्रभक्ति है। श्री संस्कार फाउंडेशन आगे भी सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करता रहेगा। महिला नेतृत्व में देशभक्ति का अनूठा संदेश श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि इसका नेतृत्व महिलाओं द्वारा किया गया। सोनिया साहू के नेतृत्व में फाउंडेशन की महिला टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला शक्ति द्वारा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति को समर्पित इस आयोजन ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनहित के कार्यों में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्री संस्कार फाउंडेशन की टीम ने इस आयोजन के माध्यम से महिला नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की। देशभक्ति गीतों से भावुक हुआ माहौल ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे-जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां आगे बढ़ीं, पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से भरता गया। लोगों ने भारत माता और शहीद भगत सिंह जी के सम्मान में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन मात्र नहीं, बल्कि लोगों को देश के महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से जोड़ना था। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है और वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए। विभिन्न जिलों से पहुंचे सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधि इस आयोजन में बिलासपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बिलासपुर के समस्त एनजीओ गठबंधन की टीम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा कोरबा, जांजगीर, लोरमी, पथरिया, मुंगेली, भाटापारा, निपानिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों का एक मंच पर एकत्रित होना कार्यक्रम की व्यापकता और सामाजिक सहभागिता को दर्शाता रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री संस्कार फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के विचारों से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। फाउंडेशन की पूरी टीम रही मौजूद कार्यक्रम में श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू के साथ चंपा साहू, रामेश्वरी साहू, लक्ष्मी सोनी, सीमा पटेल, सविता साहू, किरण सिंह, तानी शिवहरे, ज्योति मिश्रा, पूजा खत्री, निहारिका चटर्जी, संतोषी साहू, सरोजिनी साहू सहित फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन से लेकर अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के स्वागत और व्यवस्थाओं तक फाउंडेशन की टीम सक्रिय नजर आई। शहीद भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह जी के जीवन और उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष केवल स्वतंत्रता प्राप्त करने तक सीमित नहीं था, बल्कि वे एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जिसमें युवा जागरूक हों, देश के प्रति जिम्मेदार हों और समाज में समानता तथा भाईचारे की भावना मजबूत हो। आज के दौर में जब युवाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं, ऐसे समय में भगत सिंह जी का जीवन उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करने और देशहित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। यादगार बना आयोजन ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम श्री संस्कार फाउंडेशन के लिए एक यादगार आयोजन रहा। कार्यक्रम के माध्यम से जहां अमर शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं लोगों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता का संदेश भी दिया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। जब अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक संगठनों के लोग एक मंच पर आकर देशभक्ति की भावना के साथ किसी महान क्रांतिकारी को याद करते हैं, तो इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, एनजीओ गठबंधन, अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल फाउंडेशन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का कार्यक्रम है जो राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी श्री संस्कार फाउंडेशन सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रप्रेम और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का दिया संदेश शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ संपन्न हुआ कि देशभक्ति केवल नारों और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। देश के प्रति जिम्मेदारी, समाज के प्रति संवेदनशीलता, जरूरतमंदों की सहायता, कानून और संविधान का सम्मान तथा एकता और भाईचारे को मजबूत करना भी राष्ट्रभक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सोनिया साहू के नेतृत्व में श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम ने इसी भावना को मजबूती दी और उपस्थित लोगों को शहीद भगत सिंह जी के त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनको ट्रॉफी देकर उनके नेक कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया1
- *सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा* *सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को सफल बनाने के निर्देश* बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारियों ने प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केवल आयोजन करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारना महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। *चारों विकासखंडों में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा* श्री साव ने 7 अक्टूबर को मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी। उन्होंने यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा और जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित बहतराई स्टेडियम में होगा, जहां सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था की जाएगी। *रंगोली और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’’ थीम पर सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाने के निर्देश दिए। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। *शालाओं में प्रतिदिन खेल गतिविधियों पर जोर* श्री साव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य करने और नियमित खेल अभ्यास कराने के निर्देश दिए। *1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत 1 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के भीतर और बाहर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अरपा नदी के प्रमुख घाटों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।2
- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा कलेक्टर का किया घेराव4
- भव्य झांकियों के साथ निकली तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा,नम आंखों से दी बप्पा को विदाई महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की आकर्षक झांकियां बनीं मुख्य आकर्षण, करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन तिल्दा-नेवरा। गणेशोत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को तिल्दा-नेवरा शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विकास मित्र मंडल द्वारा स्थापित तिल्दा चा राजा की भव्य विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। गणपति बप्पा की विदाई यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, गणपति बप्पा के जयकारों और आकर्षक धार्मिक झांकियों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। विसर्जन यात्रा में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा आयोजकों द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह रुककर तिल्दा चा राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश भक्तों में बप्पा की एक झलक पाने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। अग्रसेन चौक से शुरू हुई भव्य विसर्जन यात्रा तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक से हुई। यहां से भव्य यात्रा आगे बढ़ते हुए राजेश ट्रेड्स, सिंधी पंचायत और वेलकम होते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंची। यात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही और लोगों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यात्रा में शामिल धार्मिक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विकास मित्र मंडल द्वारा तैयार की गई झांकियों को देखने के लिए बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सड़क किनारे मौजूद रहे। महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की झांकियों ने मोहा मन विसर्जन यात्रा में महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की भव्य एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों की सजावट और प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा भूतों की टोली पर आधारित अनोखी झांकी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पूरी यात्रा में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुआ झांकियों का प्रदर्शन विसर्जन यात्रा के दौरान राजेश ट्रेड्स के पास विशेष मंच तैयार किया गया था, जहां भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिंधी पंचायत और वेलकम क्षेत्र में भी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा आगे बढ़ते हुए हेमू कालाणी चौक से दीनदयाल चौक पहुंची। यहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आतिशबाजी के साथ झांकियों का भव्य प्रदर्शन हुआ। आसमान में आतिशबाजी की रोशनी और सड़क पर सजी आकर्षक झांकियों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा शहर पूरी विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालु लगातार “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते रहे। युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बप्पा की आरती और पूजा-अर्चना कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस विसर्जन यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। शहर का वातावरण पूरी तरह गणेशमय नजर आया और लोगों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। सिमगा नदी में विधि-विधान से हुआ विसर्जन भव्य नगर भ्रमण के बाद सुबह विकास मित्र मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु सिमगा नदी पहुंचे। यहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद तिल्दा चा राजा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं का उत्साह भावुकता में बदल गया। जिस गणपति प्रतिमा की कई दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा की गई, उसे विदाई देते समय भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा से अगले वर्ष फिर से उसी उत्साह और भव्यता के साथ तिल्दा आने की प्रार्थना की। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ दी विदाई विसर्जन के दौरान पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भावुक होकर बप्पा को अंतिम विदाई दी और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तिल्दा चा राजा की यह भव्य विसर्जन यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि शहर की सामाजिक एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का भी दृश्य प्रस्तुत किया। विकास मित्र मंडल के आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी ने गणेशोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। तिल्दा-नेवरा में गणपति उत्सव के समापन का यह दृश्य लंबे समय तक श्रद्धालुओं की स्मृतियों में बना रहेगा। बप्पा की विदाई के साथ भक्तों के मन में एक ही भावना रही—अगले वर्ष गणपति बप्पा फिर आएं और अपने साथ सुख-समृद्धि एवं खुशियों का आशीर्वाद लेकर आएं।3
- सिगरेट पहले देने को लेकर हुआ खूनी विवाद, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना1
- काली पट्टी से हड़ताल तक... कर्मचारियों ने खोला मोर्चा,1
- घर छोड़कर भागी 18 वर्षीय युवती को ढूंढने में चकरभाठा पुलिस को मिली सफलता लेकिन य घर छोड़कर भागी 18 वर्षीय युवती को ढूंढने में चकरभाठा पुलिस को मिली सफलता लेकिन युवती कर चुकी है शादी सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार दिनक 12.09.2026 को सूचक पिता मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी नाम सेवंती वर्मा उम्र 18 साल 01 माह 02 दिन निवासी सेवार थाना चकरभाठा थाना छेत्र की दिनांक 01/09/2026 के सुबह करीबन 11/00 बजे अपने घर गांव से अपने चाची के घर तरियापार जा रही हूं कहकर निकली है जो रिपोर्ट दिनांक तक घर वापस नहीं आयी है जिसका आस पास रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कही पता नहीं चला है प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुवे हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित का उसकी खोज बिन की जा रही थी इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रायपुर में एक जगह किराए के मकान में एक लड़के के साथ रहती हैं जो शादी कर चुकी है और अपने पति के साथ ही जीवन यापन करना चाहती हैं उसने बताया की उसने समाज के ही एक लड़के नाम सतीस वर्मा उम्र 26 वर्ष पता रायपुर से शादी कर ली है लड़की का कहना है की वह खुद फोन करके लड़के को बुलाई थी जिसके बाद युवती भाग गई थी एवं लड़की ने बताया कि समाज के इस युवक से उसकी सादी की बात चली थी लेकिन रिश्ता टूटने के बाद दोनों में प्रेम हो गया था फिलहाल लड़की घर जाने को राजी नहीं हुई जो अपने पति के साथ जीवन यापन करना चाहती है एवं लड़की की उम्र बालिक होने की वजह से कानूनन तौर पर उसे अपने जीवन के निर्णय लेने का अधिकार है उसे देखते हुए लड़की के माता-पिता को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा और लड़की अपने प्रेमी पति के साथ जिंदगी बिताने उसके घर चली गई तो वही लड़के का कहना था की उन दोनो ने मंदिर मे शादी कर ली है लड़की उसके समाज की है मेरे घर के लोग मान गय है मैं लड़की को खुश रखूंगा मैं उसे पसंद करता हूं लड़का राज मिश्री का काम करता है फिलहाल पुलिस ने मामला दस्तयाब कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की है1
- पुलिस विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी को बदनाम करने की साजिश।1