logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा* *सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को सफल बनाने के निर्देश* बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारियों ने प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केवल आयोजन करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारना महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। *चारों विकासखंडों में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा* श्री साव ने 7 अक्टूबर को मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी। उन्होंने यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा और जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित बहतराई स्टेडियम में होगा, जहां सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था की जाएगी। *रंगोली और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’’ थीम पर सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाने के निर्देश दिए। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। *शालाओं में प्रतिदिन खेल गतिविधियों पर जोर* श्री साव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य करने और नियमित खेल अभ्यास कराने के निर्देश दिए। *1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत 1 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के भीतर और बाहर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अरपा नदी के प्रमुख घाटों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

21 hrs ago
user_सुखदेव आजाद
सुखदेव आजाद
Social Media Manager चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
21 hrs ago
b477f89f-98ef-4fc4-88db-a27b0f9f107d

*सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा* *सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को सफल बनाने के निर्देश* बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारियों ने प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केवल आयोजन करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारना महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। *चारों विकासखंडों में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा* श्री साव ने 7 अक्टूबर को मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी। उन्होंने यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा और जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित बहतराई स्टेडियम में होगा, जहां सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन

को सुनने की व्यवस्था की जाएगी। *रंगोली और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’’ थीम पर सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाने के निर्देश दिए। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। *शालाओं में प्रतिदिन खेल गतिविधियों पर जोर* श्री साव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य करने और नियमित खेल अभ्यास कराने के निर्देश दिए। *1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत 1 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के भीतर और बाहर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अरपा नदी के प्रमुख घाटों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महानदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की. जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महानदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की.
    1
    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महानदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की.
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महानदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की.
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • पुलिस विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी को बदनाम करने की साजिश।
    1
    पुलिस विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी को बदनाम करने की साजिश।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों से मार पीट कर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
    1
    नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों से मार पीट कर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • रात की गश्त में पकड़ा गया चोरी का आरोपी, पूछताछ में 4 वारदातों का खुलासा
    1
    रात की गश्त में पकड़ा गया चोरी का आरोपी, पूछताछ में 4 वारदातों का खुलासा
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • 35 करोड़ के समान को 140 करोड रुपए में रेंट पर लिया है। ये है भारत के डबल इंजन के सरकार।
    1
    35 करोड़ के समान को 140 करोड रुपए में रेंट पर लिया है।
ये है भारत के डबल इंजन के सरकार।
    user_𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    पुलिस अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा कलेक्टर का किया घेराव
    4
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा कलेक्टर का किया घेराव
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर के कोरी डेम में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में सोमवार 28 सितंबर को पिकनिक मनाने पहुंचे 32 वर्षीय दिग्विजय कौशिक की डूबने से मौत हो गई। मंगला निवासी दिग्विजय पांच दोस्तों के साथ डेम पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने तलाश अभियान चलाकर शव बरामद किया। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
    1
    बिलासपुर के कोरी डेम में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत
बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में सोमवार 28 सितंबर को पिकनिक मनाने पहुंचे 32 वर्षीय दिग्विजय कौशिक की डूबने से मौत हो गई। मंगला निवासी दिग्विजय पांच दोस्तों के साथ डेम पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने तलाश अभियान चलाकर शव बरामद किया। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सेप्टिक टैंक में मानव अवशेष मिलने से मचा हड़काम कोरबा से बड़ी खबर
    1
    सेप्टिक टैंक में मानव अवशेष मिलने से मचा हड़काम कोरबा से बड़ी खबर
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • नगर पालिका ऑफिस में घुसकर कर्मचारी से मारपीट करने वाला पार्षद पति गिरफ्तार, शासकीय दस्तावेजों को भी पार्षद पति ने फाड़ा, शराब के नशे में पहुंचकर पार्षद पति ने कर्मचारी के सिर में पत्थर से किया हमला
    1
    नगर पालिका ऑफिस में घुसकर कर्मचारी से मारपीट करने वाला पार्षद पति गिरफ्तार, शासकीय दस्तावेजों को भी पार्षद पति ने फाड़ा, शराब के नशे में पहुंचकर पार्षद पति ने कर्मचारी के सिर में पत्थर से किया हमला
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.