logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

35 करोड़ के समान को 140 करोड रुपए में रेंट पर लिया है। ये है भारत के डबल इंजन के सरकार।

8 hrs ago
user_𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
पुलिस अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

35 करोड़ के समान को 140 करोड रुपए में रेंट पर लिया है। ये है भारत के डबल इंजन के सरकार।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 35 करोड़ के समान को 140 करोड रुपए में रेंट पर लिया है। ये है भारत के डबल इंजन के सरकार।
    1
    35 करोड़ के समान को 140 करोड रुपए में रेंट पर लिया है।
ये है भारत के डबल इंजन के सरकार।
    user_𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    पुलिस अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • 2 Din se karat han loding 2 mitar wala balled sab log paresan 2 Din se pura paresan dekhe pura video
    1
    2 Din se karat han loding 2 mitar wala balled sab log paresan 
2 Din se pura paresan dekhe pura video
    user_Himmat Kurrey
    Himmat Kurrey
    सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत मालखरौदा और डभरा में जनजागरूकता शिविर आयोजित, पीडीएस योजनाओं की दी गई जानकारी, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा मालखरौदा एवं डभरा विकासखंड में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। मालखरौदा में आयोजित कार्यक्रम में नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया, ई-केवाईसी, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, खाद्यान्न वितरण, फिंगरप्रिंट सत्यापन नहीं होने की स्थिति में नॉमिनी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की व्यवस्था, ओटीपी से खाद्यान्न वितरण तथा वन नेशन-वन राशन कार्ड सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। वहीं डभरा में जनपद पंचायत सभागार में आयोजित शिविर में भी पीडीएस, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राशन कार्डवार खाद्यान्न पात्रता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा शिकायत एवं समाधान की प्रक्रिया से भी नागरिकों को अवगत कराया गया। साथ ही सेवा सेतु योजना की जानकारी देते हुए शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों, उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। मालखरौदा कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी कमल बरेठ, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र दिनकर सहित जनप्रतिनिधि, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं नागरिक उपस्थित रहे। डभरा शिविर में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने शासन की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मालखरौदा और डभरा में जनजागरूकता शिविर आयोजित, पीडीएस योजनाओं की दी गई जानकारी,
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा मालखरौदा एवं डभरा विकासखंड में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई।
मालखरौदा में आयोजित कार्यक्रम में नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया, ई-केवाईसी, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, खाद्यान्न वितरण, फिंगरप्रिंट सत्यापन नहीं होने की स्थिति में नॉमिनी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की व्यवस्था, ओटीपी से खाद्यान्न वितरण तथा वन नेशन-वन राशन कार्ड सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। वहीं डभरा में जनपद पंचायत सभागार में आयोजित शिविर में भी पीडीएस, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राशन कार्डवार खाद्यान्न पात्रता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा शिकायत एवं समाधान की प्रक्रिया से भी नागरिकों को अवगत कराया गया। साथ ही सेवा सेतु योजना की जानकारी देते हुए शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों, उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
मालखरौदा कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी कमल बरेठ, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र दिनकर सहित जनप्रतिनिधि, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं नागरिक उपस्थित रहे। डभरा शिविर में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने शासन की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा, जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा, जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, कलेक्टर जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, सेवा संकल्प अभियान और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर बाइक रैली और रंगोली कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान यानी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की गांव-गांव और शहर-शहर मुनादी कराने कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ ले सकें। शिविर स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए गए। महानदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जलभराव और बाढ़ प्रभावित लोगों का तत्काल सर्वे कराने तथा पात्र प्रभावितों के प्रकरण आरबीसी 6 4 के तहत दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम सूर्यघर योजना, जाति प्रमाण पत्र और जल जीवन मिशन के कार्यों में भी तेजी लाने कहा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु एप से प्राप्त लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंशन, आयुष्मान, पीएम आवास, राजस्व प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। पश्चात आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जयश्री जैन ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दाखिल-खारिज में संशोधन, अभिलेख सुधार, रोजगार, वृद्धा पेंशन, पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गंभीरता से जांच कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक और जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, बालेश्वर राम, के एस पैकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा, जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं,
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा, जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं,
कलेक्टर जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, सेवा संकल्प अभियान और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर बाइक रैली और रंगोली कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान यानी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की गांव-गांव और शहर-शहर मुनादी कराने कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ ले सकें। शिविर स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए गए।
महानदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जलभराव और बाढ़ प्रभावित लोगों का तत्काल सर्वे कराने तथा पात्र प्रभावितों के प्रकरण आरबीसी 6 4 के तहत दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम सूर्यघर योजना, जाति प्रमाण पत्र और जल जीवन मिशन के कार्यों में भी तेजी लाने कहा।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु एप से प्राप्त लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंशन, आयुष्मान, पीएम आवास, राजस्व प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।
पश्चात आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जयश्री जैन ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दाखिल-खारिज में संशोधन, अभिलेख सुधार, रोजगार, वृद्धा पेंशन, पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गंभीरता से जांच कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक और जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, बालेश्वर राम, के एस पैकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • सक्ती में ‘कचरे’ से ‘कमाई’ का मॉडल! महिलाओं को रिसाइक्लिंग से जोड़ने की पहल,वेस्ट मैनेजमेंट से बनेगा रोजगार, महिलाओं को मिलेगी अतिरिक्त आय। सक्ती में ‘कचरे’ से ‘कमाई’ का मॉडल! महिलाओं को रिसाइक्लिंग से जोड़ने की पहल,वेस्ट मैनेजमेंट से बनेगा रोजगार, महिलाओं को मिलेगी अतिरिक्त आय।
    1
    सक्ती में ‘कचरे’ से ‘कमाई’ का मॉडल! महिलाओं को रिसाइक्लिंग से जोड़ने की पहल,वेस्ट मैनेजमेंट से बनेगा रोजगार, महिलाओं को मिलेगी अतिरिक्त आय।
सक्ती में ‘कचरे’ से ‘कमाई’ का मॉडल! महिलाओं को रिसाइक्लिंग से जोड़ने की पहल,वेस्ट मैनेजमेंट से बनेगा रोजगार, महिलाओं को मिलेगी अतिरिक्त आय।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, भारतीय महिला कबड्डी टीम की जीत में संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका, सीएम बोले- संजू की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा… एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन देगी राज्य सरकार एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी सुश्री संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सुश्री संजू देवी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री संजू देवी को 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुश्री संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में अपार सामर्थ्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने सुश्री संजू देवी से एशियन गेम्स के अपने अनुभवों और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के संबंध में आत्मीय बातचीत की। उन्होंने संजू देवी की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं होती, बल्कि वह अपने साथ हजारों युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान देती है। संजू देवी की सफलता प्रदेश के गांवों और छोटे शहरों में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहे बच्चों और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की सुश्री संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से निकलने वाली प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता निखारने और देश-दुनिया के खेल मंचों तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर मिलें। सुश्री संजू देवी जैसी प्रतिभाओं की उपलब्धियां इस संकल्प को और मजबूत करती हैं। सुश्री संजू देवी ने सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
    1
    एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, भारतीय महिला कबड्डी टीम की जीत में संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका, सीएम बोले- संजू की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा…
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री श्री साय
प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन देगी राज्य सरकार
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी सुश्री संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सुश्री संजू देवी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री संजू देवी को 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुश्री संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में अपार सामर्थ्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने सुश्री संजू देवी से एशियन गेम्स के अपने अनुभवों और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के संबंध में आत्मीय बातचीत की। उन्होंने संजू देवी की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं होती, बल्कि वह अपने साथ हजारों युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान देती है। संजू देवी की सफलता प्रदेश के गांवों और छोटे शहरों में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहे बच्चों और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
उल्लेखनीय है कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की सुश्री संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से निकलने वाली प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता निखारने और देश-दुनिया के खेल मंचों तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर मिलें। सुश्री संजू देवी जैसी प्रतिभाओं की उपलब्धियां इस संकल्प को और मजबूत करती हैं।
सुश्री संजू देवी ने सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
    user_Janjgir Champa News
    Janjgir Champa News
    Local News Reporter जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • *सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा* *सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को सफल बनाने के निर्देश* बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारियों ने प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केवल आयोजन करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारना महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। *चारों विकासखंडों में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा* श्री साव ने 7 अक्टूबर को मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी। उन्होंने यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा और जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित बहतराई स्टेडियम में होगा, जहां सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था की जाएगी। *रंगोली और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’’ थीम पर सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाने के निर्देश दिए। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। *शालाओं में प्रतिदिन खेल गतिविधियों पर जोर* श्री साव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य करने और नियमित खेल अभ्यास कराने के निर्देश दिए। *1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान* उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत 1 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के भीतर और बाहर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अरपा नदी के प्रमुख घाटों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
    2
    *सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा*

*सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को सफल बनाने के निर्देश*
बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारियों ने प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केवल आयोजन करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारना महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए।
*चारों विकासखंडों में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा*
श्री साव ने 7 अक्टूबर को मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी। उन्होंने यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा और जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित बहतराई स्टेडियम में होगा, जहां सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था की जाएगी।
*रंगोली और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता*
उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’’ थीम पर सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाने के निर्देश दिए। इसमें महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
*शालाओं में प्रतिदिन खेल गतिविधियों पर जोर*
श्री साव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य करने और नियमित खेल अभ्यास कराने के निर्देश दिए।
*1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान*
उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत 1 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के भीतर और बाहर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अरपा नदी के प्रमुख घाटों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
    user_सुखदेव आजाद
    सुखदेव आजाद
    Social Media Manager चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • राजस्थान के नागौर में एक एटीएम में चुराने के लिए 17 लाख की कैस थी. एक महिला ने सटर गिरकर चोरों को पकड़ा दिया।
    1
    राजस्थान के नागौर में एक एटीएम में चुराने के लिए 17 लाख की कैस थी.
एक महिला ने सटर गिरकर चोरों को पकड़ा दिया।
    user_𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    पुलिस अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.