Shuru
Apke Nagar Ki App…
डाबरी मालिया गांव में एक व्यक्ति का सब नदी में मिला ग्रामीणों में आक्रोश
Amit sharma
डाबरी मालिया गांव में एक व्यक्ति का सब नदी में मिला ग्रामीणों में आक्रोश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आईजी, डीआईजी ने किया स्टेशन रोड थाना पिपरिया का औचक निरीक्षण नर्मदापुरम - नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक ( आईजी ) चंद्रशेखर सोलंकी ओर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ( डीआईजी ) वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा नागद्वारी पचमढ़ी मेले से लौटते समय स्टेशन रोड थाना पिपरिया का औचक निरीक्षण किया गया । पुलिस महानिरीक्षक ( आईजी ) चंद्रशेखर सोलंकी ने बताया कि स्टेशन रोड थाने का औचक निरीक्षण किया गया है जिसमें थाने का रखरखाव, महिला ऊर्जा डेस्क, लॉकअप के साथ साथ पेंडिंग केसों को लेकर भी जानकारी ली गई तथा सुधार हेतु बोला गया ।2
- क्षेत्र में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश, किसानों के चेहरे खिले बनखेड़ी। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश का दौर शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इस बारिश से राहत मिली है। पिछले दिनों बारिश नहीं होने से क्षेत्र में मायूसी का माहौल था। वहीं इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अब तक कम बारिश होने से किसान चिंतित हैं। ऐसे में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश फसलों के लिए राहत लेकर आई है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा।3
- 🚨 *ब्रेकिंग न्यूज़: बारिश में कीचड़ बनी* *सुआतला-अमथनू की सड़क, स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, CM से लगाई गुहार,खबर को विस्तार से देखे1
- सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।1
- किन्नर समाज द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई कावड़ यात्रा का जगह-जगह हुए स्वागत सांडिया मां नर्मदा तट से किन्नर समाज द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई1
- स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर रहा बनखेड़ी तिरंगा यात्राओं के साथ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान बनखेड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर बनखेड़ी क्षेत्र देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय-अशासकीय संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। नगर परिषद द्वारा रामनगर स्थित झंडा चौक पर समारोह आयोजित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी ने ध्वजारोहण कर नगर परिषद के विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्वयंसेवियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिभाओं तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। 15 अगस्त को पूर्व सैनिक संगठन एवं युवा मित्र मंडल द्वारा भव्य वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर भ्रमण किया। यात्राओं ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।4
- शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।1
- शोभापुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत लोकेशन:- सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। ** शोभापुर के नजदीक पिपरिया रोड स्थित शराब ठेके के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी सिंह राजपुरोहित उम्र 50 वर्ष निवासी जोधपुर हाल मुकाम शोभापुर बस स्टैंड के पास स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा2
- प्रदीप शर्मा एसीएन नरसिंहपुर जिले के बोहानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के लगाए गए आरोपों को लेकर ग्रामवासियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, जिला कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रवादी किसान आर्मी सहित विभिन्न संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।1