logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

16 hrs ago
user_रीतेश साहू
रीतेश साहू
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नाग पंचमी पर पुण्य का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन- 🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की। ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया। ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। "सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"। आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं। आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है। प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। "हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏
    1
    नाग पंचमी पर पुण्य  का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन-
🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम)
आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की।
ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया।
ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। 
"सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"।
आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं।
आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है।  
प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। 
"हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।
    1
    सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाग पंचमी पर उज्जैन के नागचन्द्रेश्वर भगवान के दर्शन कराये गये नागपंचमी पर शिवायलयो में गूंजा हर हर महादेव श्री ऊमर वाले दादा शिव मंदिर समिति ने भक्तों को करवाये उज्जैन के नाग चंदेश्वर भगवान के दर्शन
    1
    नाग पंचमी पर उज्जैन के नागचन्द्रेश्वर भगवान के दर्शन कराये गये 
नागपंचमी पर शिवायलयो में गूंजा हर हर महादेव श्री ऊमर वाले दादा शिव मंदिर समिति ने भक्तों को करवाये उज्जैन के नाग चंदेश्वर भगवान के दर्शन
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की भव्य सवारी, शहर भर में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत पिपरिया - महाकाल भक्त मंडल तत्वाधान में शहर में बड़े ही धूमधाम से डीजे ओर बैंड बाजों के साथ नागपंचमी के पावन पर्व पर बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई जो तहसील कॉलोनी में दुर्गा जी के मंदिर से रवाना होकर तहसील चौराहा, पचमढ़ी रोड, मंगलवारा बाजार होती हुई उमर वाले दादा जी के पहुंची । इस दौरान बाबा महाकाल की सवारी का शहर भर में श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ दर्शन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया ।
    3
    धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की भव्य सवारी, शहर भर में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
पिपरिया - महाकाल भक्त मंडल तत्वाधान में शहर में बड़े ही धूमधाम से डीजे ओर बैंड बाजों के साथ नागपंचमी के पावन पर्व पर बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई जो तहसील कॉलोनी में दुर्गा जी के मंदिर से रवाना होकर तहसील चौराहा, पचमढ़ी रोड, मंगलवारा बाजार होती हुई उमर वाले दादा जी के पहुंची ।
इस दौरान बाबा महाकाल की सवारी का शहर भर में श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ दर्शन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बनखेड़ी में 15 अगस्त पर युवाओं ने तीन दशक पुरानी झिरपा रोड की मांग को तिरंगा यात्रा के माध्यम से उठाया बनखेड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर युवा मित्र मंडल ने झिरपा रोड निर्माण की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। यात्रा में सैकड़ों बाइक, कार और ट्रैक्टर शामिल हुए। युवाओं और नागरिकों ने तिरंगे के साथ सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारे लगाए। झिरपा रोड की मांग क्षेत्र में करीब तीन दशक पुरानी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ भी चुनावी सभाओं में इस सड़क के निर्माण का वादा कर चुके हैं। कई बार ज्ञापन और आश्वासन के बावजूद बनखेड़ी से झिरपा तक करीब 10 किमी मार्ग अब तक पक्का नहीं हो सका है। वर्तमान में दर्जनभर आदिवासी बाहुल्य गांवों के लोग वन विभाग के कच्चे रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क बनने से बनखेड़ी की सीधी कनेक्टिविटी छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और मटकुली से हो सकेगी। युवाओं ने शासन से वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की मांग की है।
    1
    बनखेड़ी में 15 अगस्त पर युवाओं ने तीन दशक पुरानी झिरपा रोड की मांग को तिरंगा यात्रा के माध्यम से उठाया 
बनखेड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर युवा मित्र मंडल ने झिरपा रोड निर्माण की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। यात्रा में सैकड़ों बाइक, कार और ट्रैक्टर शामिल हुए। युवाओं और नागरिकों ने तिरंगे के साथ सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारे लगाए।
झिरपा रोड की मांग क्षेत्र में करीब तीन दशक पुरानी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ भी चुनावी सभाओं में इस सड़क के निर्माण का वादा कर चुके हैं। कई बार ज्ञापन और आश्वासन के बावजूद बनखेड़ी से झिरपा तक करीब 10 किमी मार्ग अब तक पक्का नहीं हो सका है।
वर्तमान में दर्जनभर आदिवासी बाहुल्य गांवों के लोग वन विभाग के कच्चे रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क बनने से बनखेड़ी की सीधी कनेक्टिविटी छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और मटकुली से हो सकेगी। युवाओं ने शासन से वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की मांग की है।
    user_SATISH KUMAR
    SATISH KUMAR
    Street Photographer बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। ​हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। ​हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
    1
    गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप  
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।  
​हैशटैग (Hashtags):
#NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप  
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।  
​हैशटैग (Hashtags):
#NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    1
    शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित
शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शोभापुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत लोकेशन:- सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। ** शोभापुर के नजदीक पिपरिया रोड स्थित शराब ठेके के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी सिंह राजपुरोहित उम्र 50 वर्ष निवासी जोधपुर हाल मुकाम शोभापुर बस स्टैंड के पास स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा
    2
    शोभापुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
लोकेशन:- सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।
**
शोभापुर के नजदीक पिपरिया रोड स्थित शराब ठेके के पास  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी सिंह राजपुरोहित उम्र 50 वर्ष निवासी जोधपुर हाल मुकाम शोभापुर बस स्टैंड के पास स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा
    user_Sheikh Aarif Qureshi
    Sheikh Aarif Qureshi
    Local News Reporter सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.