Shuru
Apke Nagar Ki App…
के पी सिंह ठेनुआ पर कांग्रेस का तीखा हमला वीडियो बनाकर किया वायरल के. पी. सिंह ठैनुआं का तीखा हमला गाँव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता के. पी. सिंह ठैनुआं ने राहुल गांधी व CJP के विरोध प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा, *“लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक दबाव में झुकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं। यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपने विधायकों और सांसदों से इस्तीफा दिलाकर दिखाए! लोकतंत्र की मर्यादा से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।”*
कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
के पी सिंह ठेनुआ पर कांग्रेस का तीखा हमला वीडियो बनाकर किया वायरल के. पी. सिंह ठैनुआं का तीखा हमला गाँव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता के. पी. सिंह ठैनुआं ने राहुल गांधी व CJP के विरोध प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा, *“लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक दबाव में झुकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं। यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपने विधायकों और सांसदों से इस्तीफा दिलाकर दिखाए! लोकतंत्र की मर्यादा से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।”*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- के पी सिंह ठेनुआ पर कांग्रेस का तीखा हमला वीडियो बनाकर किया वायरल के. पी. सिंह ठैनुआं का तीखा हमला गाँव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता के. पी. सिंह ठैनुआं ने राहुल गांधी व CJP के विरोध प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा, *“लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक दबाव में झुकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं। यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपने विधायकों और सांसदों से इस्तीफा दिलाकर दिखाए! लोकतंत्र की मर्यादा से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।”*1
- *जिला हाथरस के सादाबाद में भव्य रूप से निकाली जाएगी श्री राम बारात, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद अनूप वाल्मीकि होंगे मुख्य व विशिष्ट अतिथि*। हाथरस सादाबाद श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी श्री राम बारात के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस बार भी राम बारात के आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका निर्वहन पूरी भव्यता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। राम बारात के मुख्य आकर्षण आयोजकों के अनुसार, इस बार श्री राम बारात में विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे: झांकियां: लगभग एक दर्जन (12) से अधिक मनमोहक झांकियां। डोले व बैंड: कई पारंपरिक डोले और क्षेत्र के प्रसिद्ध व नामचीन बैंड। रोड शो: आयोजन के दौरान 5 विशेष रोड शो भी शामिल रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे: मुख्य अतिथि: केंद्रीय मंत्री श्री एस. पी. सिंह बघेल। विशिष्ट अतिथि: सांसद श्री अनूप वाल्मीकि। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय। सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी। जनता से शामिल होने की अपील समिति के प्रतिनिधि ने आम जनता व श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्री राम की इस पावन बारात में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं।1
- *जिला हाथरस के सादाबाद में भव्य रूप से निकाली जाएगी श्री राम बारात, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद अनूप वाल्मीकि होंगे मुख्य व विशिष्ट अतिथि*। संवाददाता / समाचार विजय देव स्थान: [हाथरस सादाबाद] श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी श्री राम बारात के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस बार भी राम बारात के आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका निर्वहन पूरी भव्यता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। राम बारात के मुख्य आकर्षण आयोजकों के अनुसार, इस बार श्री राम बारात में विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे: झांकियां: लगभग एक दर्जन (12) से अधिक मनमोहक झांकियां। डोले व बैंड: कई पारंपरिक डोले और क्षेत्र के प्रसिद्ध व नामचीन बैंड। रोड शो: आयोजन के दौरान 5 विशेष रोड शो भी शामिल रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे: मुख्य अतिथि: केंद्रीय मंत्री श्री एस. पी. सिंह बघेल। विशिष्ट अतिथि: सांसद श्री अनूप वाल्मीकि। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय। सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी। जनता से शामिल होने की अपील समिति के प्रतिनिधि ने आम जनता व श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्री राम की इस पावन बारात में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं।1
- हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस1
- अवागढ़ से जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जिला महासचिव नौशाद अली हाउस अरेस्ट अवागढ़, एटा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को अवागढ़ पुलिस ने रोक दिया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अवागढ़ पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव नौशाद अली और उनके अन्य साथियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला महासचिव नौशाद अली और उनके साथी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते वह आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा सके। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने की चर्चा रही।4
- *खाद्यान्न परिवहन वाहनों पर अंकित होगा ‘राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु खाद्यान्न’, जीपीएस से होगी निगरानी* * *राशन वितरण में पारदर्शिता और शत-प्रतिशत सही तौल सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी* *पीएनजी कनेक्शन का अधिकाधिक विस्तार करने तथा अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश* एटा, 09 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खाद्य पूर्ति विभाग की जनपद स्तरीय सिंगल स्टेप समिति, जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (पीएनजी) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न परिवहन एवं वितरण व्यवस्था, राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी, अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण तथा शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के विस्तार की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से उचित दर विक्रेताओं तक खाद्यान्न के परिवहन एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खाद्यान्न परिवहन में लगे वाहनों पर स्पष्ट रूप से ‘राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु खाद्यान्न’ अंकित कराया जाए। खाद्यान्न परिवहन में लगे वाहनों की जीपीएस लोकेशन के माध्यम से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि एफसीआई गोदामों से उठान के बाद खाद्यान्न सुरक्षित रूप से निर्धारित उचित दर विक्रेताओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराते समय शत-प्रतिशत सही तौल सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में खाद्यान्न की मात्रा में कमी अथवा वितरण संबंधी अनियमितता नहीं होनी चाहिए। समस्त प्रक्रिया में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्यान्न के परिवहन एवं वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दूसरे चरण में जिलाधिकारी ने राशन कार्ड में दर्ज समस्त सदस्यों की ई-केवाईसी की विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एटा नगर क्षेत्र में एवं अलीगंज क्षेत्र में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न का वितरण निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः संबंधित अधिकारी इनकी नियमित निगरानी करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। पीएनजी कनेक्शन के विस्तार में तेजी लाएं, नागरिकों को बताएं इसके लाभ जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था एचपीसीएल के प्रतिनिधि से जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि वर्तमान में नेहरू नगर एवं आवास विकास क्षेत्र के लगभग 140 घरों में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य में आवश्यक अनुमतियां एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कराई जाएं, ताकि गैस आपूर्ति के विस्तार में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आपसी समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पाइपलाइन प्राकृतिक गैस के लाभों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सकें। यह गैस आपूर्ति की सुविधाजनक एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लाने-ले जाने की परेशानी से मुक्ति मिलती है तथा पाइपलाइन के माध्यम से निरंतर गैस आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होती है, उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी संबंधित विभाग सड़क की खुदाई करने से पूर्व गैस पाइपलाइन के संबंधित अधिकारी से जानकारी अवश्य दे दें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की गुंजाइश न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसुविधाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुधा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत सत्यनारायण, बीएसए अनुपम अवस्थी, डीसी एनआरएलएम विकल कुमार,जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता संबंधित विभागों के अधिकारी, एचपीसीएल के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय, एटा 👆1
- स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियो के धरनेपर पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा पहुंचे 8 अक्टूबर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मथुरा पर चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियो के धरने के आज दूसरा दिन धरना स्थल पर पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उपस्थित हो कर एन एच एम कर्मचारीयों से बात की और उनकी मांगों को सुनकर आश्वासन दिया कि लखनऊ जा कर आपकी बात सक्षम स्तर तक अवश्य पहुंचाएंगे। एन एच एम कर्मचारीयों के जिला अध्यक्ष अमर गोपाल अत्री ने बताया कि सी एम ओ कार्यालय पर हमारा यह तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन है जो कि 09 अक्टूबर तक चलेगा यदि हमारी जायज मांगें नहीं मानी जाती है तो पूरे प्रदेश के पचहत्तर जिले के कर्मचारी 12 तारीख से लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर अपना धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांगो मै 1. एन एच एम कर्मचारीयों का स्वास्थ्य विभाग में नियमतीकरण। 2. समान कार्य समान वेतन 3. 10 लाख का कैश लैश बीमा 4. सभी को EPF ग्रेच्युटी का फायदा 5. ठेका प्रथा को समाप्त किया जाना। 6. ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना है। धरने मै दया शंकर, गोविंद, विवेक सारस्वत, नारायण सिंह, मोहन आदि के साथ जनपद के सभी ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र के संविदा चिकित्सक, ए एन एम, प्रोग्राम मैनेजर, अकाउंट मैनेजर, कम्युनिटी मैनेजर आर बी एस के स्टॉफ आदि उपस्थित रहे1
- नौगांव में एक परिवार पर जान से मारने की नीयत लाठी डंडों से से हमला वीडियो वायरल सादाबाद। आपको बता दें सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगांव में एक परिवार पर कुछ लोग लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज वायरल कर पुलिस से शिकायत की है दबंग पहले भी कई बार हमला कार चुके हैं। फिलहाल पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज वायरस की है।1