जालौन/कुठौद: कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी.. भीम राजावत पत्रकार 4 tv news जिला संवाददाता #upnews #india #vayral#jalaun#letestnews
जालौन/कुठौद: कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी.. भीम राजावत पत्रकार 4 tv news जिला संवाददाता #upnews #india #vayral#jalaun#letestnews
- जालौन / उत्तर प्रदेश रिपोर्टर -भीम राजावत स्लग - आटो रिक्शा पलटा जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। विजुअल - थाने पहुंची महिलाएं विजुअल - आटो रिक्शा वाइट - महिलाओं की वाइट - आटो रिक्शा चालक1
- जालौन में चलते आटो रिक्शा में महिला को चढ़ा ड्राइवरी का शौक जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।1
- *सावन के पहले सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *सावन के पहले सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की* जालौन। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।3
- भूरेश्वर मंदिर में डीएम-एसपी ने परखी सावन की तैयारियां उरई। सावन के प्रथम सोमवार पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार तथा एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1