logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भूरेश्वर मंदिर में डीएम-एसपी ने परखी सावन की तैयारियां उरई। सावन के प्रथम सोमवार पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार तथा एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

1 hr ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
1 hr ago

भूरेश्वर मंदिर में डीएम-एसपी ने परखी सावन की तैयारियां उरई। सावन के प्रथम सोमवार पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार तथा एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
    1
    जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन 
आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह,  संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं
    4
    मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश*

*मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश*
*मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा*
जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया
आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा
बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है 
बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर? एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस? जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में हुई प्रमुख वारदातें ➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। ➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। ➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल... लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?
    4
    मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर?
एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस?
जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
नगर में हुई प्रमुख वारदातें
➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए।
➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए।
➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
सबसे बड़ा सवाल...
लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी - रामगंज में घर के सभी लोग सोते रहे, चोर अलमारी-बक्से खंगालकर ले गए लाखों का माल कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मोहल्ला निवासी सरमान सिंह ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। देर रात पत्नी की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद कमरों की जांच करने पर चोरी का पता चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और चाबियों से अलमारी व बक्से खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाए गए 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन और घर में रखी रेजगारी तक ले गए। घर में केवल 300 रुपये ही बचे। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी

- रामगंज में घर के सभी लोग सोते रहे, चोर अलमारी-बक्से खंगालकर ले गए लाखों का माल

कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला निवासी सरमान सिंह ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। देर रात पत्नी की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद कमरों की जांच करने पर चोरी का पता चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और चाबियों से अलमारी व बक्से खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाए गए 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन और घर में रखी रेजगारी तक ले गए। घर में केवल 300 रुपये ही बचे।
सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.