‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी,एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन ,सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।
‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी,एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन ,सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।
- *दरगाह की जमीन पर कब्जे का खेल! मजार के नाम पर फर्जी रसीदें छापकर वसूली के आरोप, डीएम तक पहुंचा मामला* *मोटरसाइकिल मिस्त्री से मजार का मुज़ौर तक… अब फर्जी रसीदों से वसूली के आरोप, आफताब पर उठे गंभीर सवाल”* बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसंडा स्थित प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम शाह अब्दुल करीम शाह की मजार को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। दरगाह की जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश, मजार के नाम पर फर्जी रसीदें बनाकर कथित अवैध वसूली और मुतवल्ली के अधिकार को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में खास तौर पर मुज़ौर आफताब समेत कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं ग्रामीणों का कहना है कि आफताब पहले मोटरसाइकिल की मरम्मत का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह काम छोड़कर मजार से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय है। आरोप है कि इसी दौरान मजार के नाम पर कथित रूप से रसीदें छपवाकर लोगों से रकम वसूली जाने लगी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुज़ौर आफताब व उसके साथियों द्वारा खुद को दरगाह से जुड़ा बताते हुए कथित रूप से आम लोगों से धन लिया जा रहा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित लोगों के पास मुतवल्ली होने का कोई वैध दस्तावेज अथवा न्यायालय का आदेश नहीं है। शिकायतकर्ता ने कथित रसीदें अपने पास होने का दावा करते हुए प्रशासन से उनकी जांच कराने की मांग की है। आरोप यह भी है कि मजार पर झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर आने वाले लोगों से भी कथित तौर पर रकम वसूली जाती है।शिकायतकर्ता और ग्रामीणों के मुताबिक दरगाह की देखरेख के लिए वक्फ संख्या 127 से संबंधित कमेटी मौजूद है। आरोप है कि इसके बावजूद मुज़ौर आफताब और अन्य लोग कथित रूप से कमेटी की व्यवस्था को दरकिनार कर मजार के नाम पर अलग से रसीद जारी कर वसूली कर रहे हैं।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दरगाह की देखरेख से संबंधित जमीन पर कुछ लोगों की नजर है और वहां खेती करने वाले बटाईदारों पर दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि बटाईदारों को धमकाकर उपज अथवा उससे मिलने वाली रकम को लेकर दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से दरगाह की जमीन के अभिलेखों, वक्फ कमेटी की वैधता, कथित रसीदों, मुतवल्ली के अधिकार और मजार के नाम पर हुई कथित वसूली की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।हालांकि, मुज़ौर आफताब और अन्य आरोपित पक्ष का पक्ष इस संबंध में सामने नहीं आया है। लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित रसीदें वैध हैं या नहीं और दरगाह की जमीन व मजार की व्यवस्था पर वास्तविक अधिकार किसका है।अब निगाहें प्रशासन की जांच पर हैं कि दरगाह की जमीन और मजार के नाम पर कथित वसूली के इस विवाद में आखिर सच्चाई क्या है।4
- 🎬 बाराबंकी में सनी देओल का जलवा, ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में छात्रों से किया संवाद 🌟 📍 बाराबंकी। जनपद स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल, अभिनेता करण देओल एवं अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पहुंचते ही परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट और जोरदार स्वागत के साथ फिल्मी सितारों का अभिनंदन किया। 👏🎥 🎓 विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के विषय और कथानक से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि फिल्म भारत विभाजन की ऐतिहासिक घटना के साथ-साथ उस दौर की मानवीय पीड़ा, बिछड़ते रिश्तों, सामाजिक संवेदनाओं और राष्ट्रीय एकता के संदेश को भी प्रभावशाली ढंग से सामने लाने का प्रयास करती है। 🇮🇳 🎤 संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने पूछे रोचक सवाल कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने फिल्म निर्माण, अभिनय, बॉलीवुड में करियर बनाने तथा कलाकारों के अनुभवों से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों के सवालों का सहजता से जवाब दिया और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। 💯✨ 🔥 सनी देओल के ‘गदर’ वाले अंदाज ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब अभिनेता सनी देओल ने अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद अपने दमदार अंदाज में सुनाया। संवाद सुनते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने खड़े होकर सनी देओल का अभिवादन किया। 👏🔥 📸 सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवाने को लेकर दिखा उत्साह कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने संभाली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अपने पसंदीदा कलाकारों को करीब से देखने और उनसे संवाद करने का अवसर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 😊📸 🌟 फिल्मी सितारों की मौजूदगी से पूरा परिसर लंबे समय तक उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ मेहनत, अनुशासन और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देने वाला भी रहा। 🇮🇳🎬 ✍️ रिपोर्ट: अनिल कुमार, पत्रकार4
- हाईवे के गड्ढे ने ली महिला की जान: बाराबंकी में बाइक उछलकर डिवाइडर से टकराई, बेटे की पढ़ाई के लिए भाई के घर रह रही थी। बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद के निकट शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना सड़क में बने एक गड्ढे के कारण हुई। मृतका की पहचान रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के भवनियापुर खेवली निवासी बबली सिंह पत्नी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बबली सिंह लखनऊ के गोमती नगर से अपने गांव भवनियापुर खेवली जा रही थीं। सफेदाबाद के पास हाईवे पर सड़क में बने एक गहरे गड्ढे में उनकी बाइक का पहिया चला गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई। हादसे में बबली सिंह बाइक से गिरकर डिवाइडर से जा टकराईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। बबली सिंह लखनऊ के गोमती नगर स्थित अपने भाई अरुण सिंह के घर रहकर अपने 10 वर्षीय पुत्र अभी की पढ़ाई करा रही थीं। उनके भाई अरुण सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। मृतका का मायका अयोध्या जनपद के थाना पटरंगा क्षेत्र में स्थित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जिले में अभिनेता सनी देओल, करण और प्रीति जिंटा ने किया बंटवारा 1947 का प्रमोशन एसआरएमयू में सितारों की महफिल, सनी देओल के डायलॉग पर गूंजा पूरा कैंपस, दिखा जबरदस्त उत्साह जिले में अभिनेता सनी देओल, करण और प्रीति जिंटा ने किया बंटवारा 1947 का प्रमोशन एसआरएमयू में सितारों की महफिल, सनी देओल के डायलॉग पर गूंजा पूरा कैंपस, दिखा जबरदस्त उत्साह धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय का परिसर शुक्रवार को उस समय तालियों और उत्साह से गूंज उठा, जब आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। सितारों को अपने बीच देखकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आया। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से रूबरू होकर फिल्म, अभिनय और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। संवाद के दौरान कलाकारों ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कहानी और उसके ऐतिहासिक एवं मानवीय पक्ष पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्म विभाजन की त्रासदी को केवल ऐतिहासिक घटना के रूप में नहीं देखती, बल्कि उससे जुड़े मानवीय संघर्ष, संवेदनाओं और एकता के संदेश को भी सामने लाती है। कलाकारों ने छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने, लगातार सीखते रहने और रचनात्मकता को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब छात्रों के विशेष आग्रह पर सनी देओल ने फिल्म ‘गदर’ का चर्चित संवाद सुनाया। संवाद पूरा होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने मोबाइल कैमरों में इस खास पल को कैद किया और जोरदार अभिवादन किया। इसके बाद कलाकारों ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ विशेष संवाद सत्र और फोटो सेशन में भी हिस्सा लिया। सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय सिनेमा, इतिहास और रचनात्मक उद्योगों को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया।1
- लकड़ियों के उठाने विवाद में मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी बाराबंकी। जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चमन शाह किठूरी में लकड़ी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सफदरगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनकी लकड़ी गांव के कुछ लोगों द्वारा उठा ली गई थी। जब उनकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर थाना सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर और मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर उपलब्ध साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी । बता दे कि यह समाचार पुलिस को उपलब्ध कराई गई तहरीर एवं प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष के हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। फिरहाल दोनों पक्षों की तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी,एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन ,सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- #जनवार्ता न्यूज़ 24 और मैं हूं आपके साथ। बाराबंकी से इस वक्त की बड़ी खबर। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के अपमान के विरोध में समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर आई। बाराबंकी के रामसनेहीघाट में कृष्णा मैरिज लॉन से सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व दरियाबाद विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अनिमेष प्रताप सिंह 'राहुल' ने किया। लेकिन प्रशासन ने महज 50 मीटर पर ही मार्च को रोक दिया। मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया। अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने कहा - "दलित सांसद का अपमान पूरे शोषित समाज का अपमान है। भाजपा दलित विरोधी है, जनता इसका जवाब देगी।" उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर सांसद के पुतले पर चप्पल मारने का आरोप लगा था। इसी के विरोध में आज सपा ने यह प्रदर्शन किया। बाराबंकी से #जनवार्ता न्यूज़ 24 के लिए मोहित बाबा की रिपोर्ट। बाराबंकी में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के अपमान के बाद सियासत गरमा गई। रामसनेहीघाट में सपा ने निकाला जोरदार पैदल मार्च। नेतृत्व किया अनिमेष प्रताप सिंह 'राहुल' ने। सपा का आरोप - भाजपा दलित विरोधी है। प्रशासन ने बीच में रोककर लिया ज्ञापन। बने रहिए #जनवार्ता न्यूज़ 24 के साथ।1