Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरानी गांव के # मृतक सुरेन्द्र सिंह की पोस्टमार्टम से पहले की तस्वीरे.. चोट निशान नजर आए.. एडिशनल एसपी की जांच जारी... कम
पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
सरानी गांव के # मृतक सुरेन्द्र सिंह की पोस्टमार्टम से पहले की तस्वीरे.. चोट निशान नजर आए.. एडिशनल एसपी की जांच जारी... कम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramlakhan Namdev1
- लखनऊ। Yogi Adityanath ने कहा कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसे पत्रकारों के हित में बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने जल्द व्यवस्था लागू करने के संकेत दिए।1
- युवती की संदिग्ध मौत पर ससुर ने उठाए सवाल, हत्या की आशंका जताई पन्ना/सतना। जिले से जुड़े एक संवेदनशील मामले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर नया मोड़ सामने आया है। मृतका के ससुर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, रामहजार विश्वकर्मा निवासी ग्राम शिवराजपुर, तहसील नागौद, जिला सतना ने बताया कि उनकी बहू भारती विश्वकर्मा 12 दिसंबर 2025 को घर से निकली थी। उसी दिन शाम के समय उसकी फोन पर बातचीत हुई, जिसमें उसने खुद के घर पर न होने की बात कही। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और संपर्क टूट गया। आवेदनकर्ता के अनुसार, अगले दिन 13 दिसंबर 2025 को युवती का शव देवेंद्रनगर क्षेत्र के पास एक तालाब में मिला। इस घटना को लेकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला, वह घर से काफी दूरी पर है, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि यदि युवती के साथ घर में घटना हुई थी, तो शव को जंगल के रास्ते तालाब तक कैसे ले जाया गया। साथ ही, मामले में कुछ लोगों की भूमिका को लेकर भी संदेह व्यक्त किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में सच्चाई को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।4
- Post by Jamil khan1
- गुरसराय (झांसी)। थाना क्षेत्र में बीते सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहन लाल पुत्र पारीक्षत निवासी ग्राम सिर्वो, थाना गुरसराय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 31 मार्च 2026 को उनका पुत्र मानवेन्द्र (उम्र लगभग 27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल (UP 93 BS 4756 प्लाटीना) से ग्राम स्वामिनी मऊ एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम भसनहे के आगे तालाब के पास सुबह करीब 10 बजे पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक हार्वेस्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि हार्वेस्टर (जिस पर “VISHAL435” लिखा था, हरे और सफेद रंग का) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मानवेन्द्र को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे गांव के ही छत्रपाल घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी के अनुसार, हार्वेस्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में गुरसराय पुलिस ने अज्ञात चालक व संबंधित हार्वेस्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Ramlakhan Namdev1
- गुरसरांय। नगर के कटरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम शाम के समय बंद रहने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम सुबह लगभग 9 बजे के बाद ही चालू किया जाता है, जिससे शाम या सुबह जल्दी नकदी की जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय निवासियों रीतेश यादव, रोशन सोनी, संदीप आदि का कहना है कि वर्तमान डिजिटल युग में एटीएम सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए, लेकिन कटरा बाजार जैसे व्यस्त इलाके में भी यह सुविधा सीमित समय तक ही मिल रही है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम को चौबीसों घंटे चालू रखने की मांग की है। उनका कहना है कि कटरा बाजार क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में एटीएम सेवा का सीमित समय तक उपलब्ध होना समझ से परे है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक निलेश तिवारी ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनुपलब्धता के कारण एहतियातन रात के समय एटीएम बंद रखा जाता है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- 📢ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर प्रभु दयाल गौतम विज्ञापन हेतु संपर्क करें 📞9685089104/99967432521