गुरसरांय कटरा बाजार में शाम से बंद रहता PNB का एटीएम, ग्राहकों में रोष गुरसरांय। नगर के कटरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम शाम के समय बंद रहने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम सुबह लगभग 9 बजे के बाद ही चालू किया जाता है, जिससे शाम या सुबह जल्दी नकदी की जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय निवासियों रीतेश यादव, रोशन सोनी, संदीप आदि का कहना है कि वर्तमान डिजिटल युग में एटीएम सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए, लेकिन कटरा बाजार जैसे व्यस्त इलाके में भी यह सुविधा सीमित समय तक ही मिल रही है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम को चौबीसों घंटे चालू रखने की मांग की है। उनका कहना है कि कटरा बाजार क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में एटीएम सेवा का सीमित समय तक उपलब्ध होना समझ से परे है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक निलेश तिवारी ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनुपलब्धता के कारण एहतियातन रात के समय एटीएम बंद रखा जाता है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
गुरसरांय कटरा बाजार में शाम से बंद रहता PNB का एटीएम, ग्राहकों में रोष गुरसरांय। नगर के कटरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम शाम के समय बंद रहने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम सुबह लगभग 9 बजे के बाद ही चालू किया जाता है, जिससे शाम या सुबह जल्दी नकदी की जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय निवासियों रीतेश यादव, रोशन सोनी, संदीप आदि का कहना है कि वर्तमान डिजिटल युग में एटीएम सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए, लेकिन कटरा बाजार जैसे व्यस्त इलाके में भी यह सुविधा सीमित समय तक ही मिल रही है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम को चौबीसों घंटे चालू रखने की मांग की है। उनका कहना है कि कटरा बाजार क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में एटीएम सेवा का सीमित समय तक उपलब्ध होना समझ से परे है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक निलेश तिवारी ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनुपलब्धता के कारण एहतियातन रात के समय एटीएम बंद रखा जाता है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- गुरसराय (झांसी)। थाना क्षेत्र में बीते सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहन लाल पुत्र पारीक्षत निवासी ग्राम सिर्वो, थाना गुरसराय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 31 मार्च 2026 को उनका पुत्र मानवेन्द्र (उम्र लगभग 27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल (UP 93 BS 4756 प्लाटीना) से ग्राम स्वामिनी मऊ एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम भसनहे के आगे तालाब के पास सुबह करीब 10 बजे पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक हार्वेस्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि हार्वेस्टर (जिस पर “VISHAL435” लिखा था, हरे और सफेद रंग का) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मानवेन्द्र को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे गांव के ही छत्रपाल घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी के अनुसार, हार्वेस्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में गुरसराय पुलिस ने अज्ञात चालक व संबंधित हार्वेस्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार लहचूर प्रधान पंचायत तुर्का लहचूरा जिला झांसी2
- SPG उस बच्ची से चित्र लेकर आओ #NarendraModi #AsamElection2026 #YogiAdityanath #SPG #HimantaBiswa #Barpeta #BarpetaAsam #YogiAsamRally #RahulGandhi #YogiRoadShow #ViralVideo #YogiHelicopter #BJP #Congress1
- लखीमपुर खीरी की कचहरी परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता को गोली मार दी। गोली लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में अधिवक्ता विराट राज ने अधिवक्ता जितेंद्र राज को गोली मार दी। दोनों वकील एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ¹। क्या आपको लगता है कि कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना चाहिए? क्या आप चाहते हैं कि इस मामले में और जानकारी मिले?1
- टहरौली किला में कुल्हाड़ी से व्यक्ति के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं की सुनवाई थाना क्षेत्र टहरौली किला में सुरेश अहिरवार के ऊपर पड़ोस के ही तीन लोगों ने कुएं पर नहाने से रोका जब पीड़ित नहीं माना तो उसके साथ कुल्हाड़ी लाठी डंडों से सभी ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पीड़ित के हाथ में गहरा घाव एवं सिर में गंभीर चोटें आने से वह घायल हो गया थाना टहरौली में जब सूचना लेकर पहुंचा तो पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगा कर न्याय की गुहार लगाई है1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतर आए। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पार्टी की मासिक बैठक उरई स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने बताया कि वे पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुके हैं। इसके बाद कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। साथ ही बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने यह भी मांग की कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व सांसद श्रीराम पाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,तिलकचंद्र अहिरवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव,जमालुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,महेश शिरोमणि,समर सिंह चौहान, दीपू त्रिपाठी,विवेक यादव,ज्ञानेंद्र निरंजन,मनोज अहिरवार,सर्वेश यादव,लल्ला यादव सभासद, शवीउद्दीन,शैलेन्द्र श्रीवास,बब्बू पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल प्रजापति,महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन,दीपशिखा श्रीवास,अनुराधा कठेरिया,रश्मि पाल सहित अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- गुरसरांय। नगर के कटरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम शाम के समय बंद रहने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम सुबह लगभग 9 बजे के बाद ही चालू किया जाता है, जिससे शाम या सुबह जल्दी नकदी की जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय निवासियों रीतेश यादव, रोशन सोनी, संदीप आदि का कहना है कि वर्तमान डिजिटल युग में एटीएम सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए, लेकिन कटरा बाजार जैसे व्यस्त इलाके में भी यह सुविधा सीमित समय तक ही मिल रही है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम को चौबीसों घंटे चालू रखने की मांग की है। उनका कहना है कि कटरा बाजार क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में एटीएम सेवा का सीमित समय तक उपलब्ध होना समझ से परे है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक निलेश तिवारी ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनुपलब्धता के कारण एहतियातन रात के समय एटीएम बंद रखा जाता है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1