Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब तक एक भी इंसान सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहा है, ये मूवमेंट जारी है: नेहा बोरा जब तक एक भी इंसान सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहा है, ये मूवमेंट चल रहा है: नेहा बोरा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान डिटेन की गई आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा का हिरासत में से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'मैं हिरासत में हूं, लेकिन आंदोलन नहीं रुका।' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सफदरजंग फ्लाईओवर पहुंचने की अपील की। नेहा ने यह भी कहा कि अगर पुलिस किसी को रास्ते में रोकती है, तो वह वहीं बैठकर विरोध जारी रखे।
Ahmed Siraj Farooqi
जब तक एक भी इंसान सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहा है, ये मूवमेंट जारी है: नेहा बोरा जब तक एक भी इंसान सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहा है, ये मूवमेंट चल रहा है: नेहा बोरा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान डिटेन की गई आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा का हिरासत में से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'मैं हिरासत में हूं, लेकिन आंदोलन नहीं रुका।' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सफदरजंग फ्लाईओवर पहुंचने की अपील की। नेहा ने यह भी कहा कि अगर पुलिस किसी को रास्ते में रोकती है, तो वह वहीं बैठकर विरोध जारी रखे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बकाया वेतन-भत्ते उचित ब्याज सहित दिलाने की मांग, जेके फैक्ट्री के मजदूरों ने केडीए आयुक्त को सौंपा ज्ञापन कोटा। सीटू के तत्वावधान में जेके फैक्ट्री के मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के मुख्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 4200 श्रमिकों का बकाया वेतन, भत्ते व अन्य लाभ उचित ब्याज सहित अविलम्ब दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर बेंच के 28 सितंबर के फैसले और जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार यह जिम्मेदारी अब केडीए की है। सीटू नेता कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि 28 सितंबर को जयपुर उच्च न्यायालय ने मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया था। अराफात ग्रुप की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने मजदूरों के बकाया वेतन-भत्तों की अदायगी के लिए जेके फैक्ट्री की संपत्ति के अधिग्रहण को सही ठहराया। इससे पहले 24 जून 2025 को जिला कलेक्टर ने इस संपत्ति को अराफात ग्रुप से अधिग्रहित कर केडीए को सुपुर्द कर दिया था। 8 अक्टूबर को प्रतिनिधि मंडल के सदस्य कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अली मोहम्मद और कामरेड अशोक सिंह केडीए मुख्य आयुक्त से मिले और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रखे गए तीन मुख्य बिंदु जेके फैक्ट्री के 4200 श्रमिकों का बकाया वेतन अराफात ग्रुप के पास लंबित था। जिला कलेक्टर ने 24 जून 2025 को पूरी संपत्ति अधिग्रहित कर केडीए को सौंप दी थी। अब इस संपत्ति को रखते हुए मजदूरों का बकाया भुगतान केडीए का दायित्व है। अराफात ग्रुप की याचिका को उच्च न्यायालय ने 28 सितंबर 2026 को खारिज कर अधिग्रहण को वैध ठहराया।जिला कलेक्टर और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए केडीए को अविलम्ब भुगतान करना चाहिए। अदालत व जिला कलेक्टर के आदेशों की हो पालना सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि जिस उद्देश्य से संपत्ति अधिग्रहित की गई थी, उसकी अविलम्ब पूर्ति की जाए ताकि मजदूरों को उनका पूरा बकाया वेतन व देय लाभ मिल सके और अदालत तथा कलेक्टर के आदेशों का पालन हो। 602 वें दिन भी जारी रहा धरना सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट गेट पर 18 फरवरी 2025 से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को 602 दिन पूरे हो चुके हैं। 602वें दिन धरने पर ये रहे मौजूद 602वें दिन धरने पर कामरेड हबीब खान, उमाशंकर, नरेंद्र सिंह, कालीचरण सोनी, केदार जोशी, महावीर प्रसाद, सतीश चंद त्रिवेदी, हनुमान सिंह, मोहम्मद मंसूरी, रामफूल, जेठाराम, गोपाल शर्मा, भवरलाल, शिशुपाल, मंगलसिंह, गिरजाशंकर पांडे, गुलाबशंकर सहित सैकड़ों मजदूर, महिलाएं, सीटू कार्यकर्ता, मजदूरों के परिजन और आमजन मौजूद रहे।4
- गोस्वामी समाज द्वारा समाज की गौरव महापौर के पद पर सुशोभित लाडली बिटिया अनसूया गोस्वामी का समाज के लोगों ने अभिनंदन किया महापौर अनसूया गोस्वामी ने कहा कि मैं आपकी बेटी हूं पुत्री हूं बहन हूं। जब भी आपको निगम में कोई कार्य हो तो आधी रात को मुझे आप याद करना मैं आपके लिए खड़ी रहूंगी। उनके पति शिव कुमार गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें कुछ लोग सार्वजनिक सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी अर्धांगिनी पर फालतू तंज करते हैं मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूं। की गोस्वामी समाज अगर उनके पीछे लग गया तो उनका जीना हराम हो जाएगा ना वह राजनीति में रहेंगे। और सामाजिक जीवन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी ने उनका अभिनंदन किया।1
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर 11 अक्टूबर को चालू करने का प्रयास, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने किया एरोड्रम सर्किल से एयरपोर्ट तक सड़क निर्माण का निरीक्षण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर 11 अक्टूबर को चालू करने का प्रयास, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने किया एरोड्रम सर्किल से एयरपोर्ट तक सड़क निर्माण का निरीक्षण1
- कोटा: तलवंडी वार्ड 94 में चोरी की वारदातों से दहशत, मकान में घुसे संदिग्ध को लोगों ने पकड़ा सेक्टर-2 में एक ही मकान में तीसरी बार घुसने का आरोप, बुजुर्ग से चाकू से हमले की कोशिश; पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कोटा। तलवंडी स्थित वार्ड 94 के सेक्टर-2 में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला रात का है, जब एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मकान में पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और यह तीसरी बार था, जब संदिग्ध वहां घुसा था। जानकारी के अनुसार, पास के मकान में रहने वाले अशोक जैन की नजर संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जब उन्होंने उससे मकान में घुसने का कारण पूछा तो उसने खुद को पेड़ काटने वाला बताया। हालांकि, संदेह होने पर अशोक जैन ने उससे और पूछताछ की तो आरोप है कि संदिग्ध ने चाकू निकालकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान चाकू छीनने की कोशिश में अशोक जैन के हाथों में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के नागरिक एकत्रित हो गए। वार्ड के भाजपा नेता दुर्गेश शर्मा, राजेश जैन, कन्हैया लाल नवल नगर, बबलू महिंद्रा, मनीष शर्मा,रोहित गुप्ता और पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और पैदल ही जवाहर नगर थाने लेकर पहुंचे। थाने ले जाते समय भागने की कोशिश स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध को पैदल थाने ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक बार फिर लोगों के हाथ से छूटकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, साथ चल रहे बुजुर्ग नागरिकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और पुलिस थाने तक पहुंचाया। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग घटना के बाद वार्ड के कई नागरिक जवाहर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर लिखित शिकायत दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तलवंडी के सेक्टर-2 सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से आमजन की परेशानी और बढ़ सकती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन वार्ड 94 में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- AiAts pro gateway to success win exciting prizes Aakash institute rajasthan1
- RTU कोटा में स्टूडेंट की संदिग्ध मौत के बाद दो दिन चला छात्रों का प्रदर्शन समाप्त, मांगे स्वीकार कोटा। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में 19 वर्षीय छात्र अक्षित शर्मा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों ने सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। हॉस्टल में सांप मिलने की घटना से भी विद्यार्थियों में चिंता बढ़ी। 9 अक्टूबर को कुलगुरु के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। छात्र की मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। #RTUKota #AkshitSharma #KotaNews #RajasthanNews #RTU #StudentSafety #BreakingNews #MediaHouseKota #KotaRajasthan #LatestNews Ravi Samariya Media House Kota1
- बालचंद पाड़ा स्थित बालाजी व्यायामशाला में सुंदरकांड पाठ, विशेष आरती का हुआ आयोजन। बूंदी। शहर के बालचंद पाड़ा स्थित बालाजी व्यायामशाला में सुंदरकांड नवयुवक मंडली छत्रपुरा द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जी महाराज का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के बाद विशेष आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर बालाजी महाराज के दर्शन किए और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड नवयुवक मंडली छत्रपुरा द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर धार्मिक आस्था और भक्ति का संदेश दिया जा रहा है।1
- जब तक एक भी इंसान सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहा है, ये मूवमेंट जारी है: नेहा बोरा जब तक एक भी इंसान सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहा है, ये मूवमेंट चल रहा है: नेहा बोरा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान डिटेन की गई आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा का हिरासत में से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'मैं हिरासत में हूं, लेकिन आंदोलन नहीं रुका।' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सफदरजंग फ्लाईओवर पहुंचने की अपील की। नेहा ने यह भी कहा कि अगर पुलिस किसी को रास्ते में रोकती है, तो वह वहीं बैठकर विरोध जारी रखे।1